पढीए इस महिने का राशिफल | क्या कहते हैं आपके सितारे

By: arcarrierpoint

On: Sunday, July 14, 2024 5:28 PM

पढीए इस महिने का राशिफल | क्या कहते हैं आपके सितारे
Google News
Follow Us

पढीए इस महिने का राशिफल | क्या कहते हैं आपके सितारे:-

सप्ताह की शुरुआत काफी शानदार रहने वाली है। जो लोग अकेले हैं, उनके लिए अच्छे पार्टनर की तलाश पूरी होगी। छोटी-सी कॉफी डेट जिंदगी को नए उत्साह से भर देगी। आप भीतर से खुशी महसूस करेंगी। जो लोग एक अच्छे रिश्ते की तलाश में हैं, उनकी तलाश इस सप्ताह तक रंग लाएगी।
शुभ रंगःआसमानी व कत्थई शुभ अंक : 3,9

सप्ताह की शुरुआत में मायूसी आप पर हावी रह सकती है। छोटी-छोटी गलतफहमियों को तुरंत सुलझा लेने से समस्या विकराल रूप धारण नहीं करेगी। जिनका विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। साथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। कोई हॉबी क्लास साथी के साथ ज्वॉइन कर लें।
शुभ रंगः स्लेटी और भूरा शुभ अंक : 2,6

1 सप्ताह की शुरुआत रिश्ते के लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। जो लोग अरेंज्ड मैरिज के माध्यम से साथी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। पुरानी नाराजगी को भूलकर प्यार को और गहरा व मजबूत करने का मौका भी मिलेगा।
शुभ रंगः काला और सफेद शुभ अंक: 5, 6

किसी ऐसे अजनबी से मुलाकात के साथ सप्ताह शुरू होगा, जो लंबे समय तक आपका साथ देगा। आप उत्साह से भरपूर रहेंगी। अच्छे रिश्ते की तलाश भी पूरी होगी। घर में आपके विवाह की बात शुरू हो सकती है। जो लोग पहले से प्रेम में हैं, वे अपने रिश्ते को विवाह में तब्दील करने के बारे में सोच सकते हैं।
शुभ रंगः भूरा और नौरंगी शुभ अंकः 2,3

रिश्ते में आई दूरी को नजदीकी में बदलने के ‘लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत बढ़िया होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा करें। विवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह एक- दूसरे का साथ निभाने और आपसी समझ को बेहतर बनाने के नाम रहेगा।
शुभ रंगः बैंगनी व गुलाबी शुभ अंक : 5,6

यह सप्ताह आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। एक-दूसरे के साथ समय बिताने के मौके को न खोएं। आपके प्यार का अंदाज पार्टनर को बहुत पसंद आएगा और वह आपकी तरफ खिंचा चला आएगा। प्रोफेशनल और निजी जिंदगी में संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी।
शुभ रंगः पिस्ता ग्रीन व नीला शुभ अंक : 4,5

प्यार में भरोसा दोबारा कायम होगा। आपसी अनबन को दूर करके प्यार के रिश्ते को गहरा और मजबूत करने के लिए समय मुफीद है। भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण करने से रिश्ते को मजबूती मिलेगी। प्यार भरी मीठी बातों से आप साथी को अपने बस में कर पाएंगी। चिंताओं का अंत होगा।
शुभ रंगः सफेद व गुलाबी शुभ अंक : 3,4

प्यार का इजहार करने में जिस हिचकिचाहट से आप लंबे समय से जूझ रही हैं, वह इस सप्ताह दूर होगी। रिश्ते को विवाह में बदलने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। संबंधों की मजबूती के लिए घूमने- फिरने के लिए किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी सिद्ध होंगे। संतान इच्छुक जोड़ों के लिए शुभ समय है।
शुभ रंगः लाल और पीला शुभ अंक : 5,8

सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी को मन की बात बताने से प्यार कीं गहराई बढ़ेगी। छोटी- छोटी बातों को तूल देने की जगह उन्हें अनदेखा करके प्यार को मजबूत करने की दिशा में काम करें। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा उपहार साथी को खुश कर सकता है। अपने रिश्ते को लेकर मन संतुष्टि का भाव रहेगा।
शुभ अंक : सनरा व बैंगनी शुभ रंगः 2,3

प्यार को लेकर किया गया वादा इस सप्ताह आप इस सप्ताह पूरा कर पाएंगी। शादी का निर्णय लेने के लिए वक्त अच्छा है। साथी से लंबे समय के बाद मन सारी बातें साझा करेंगी। एक-दूसरे के साथ जितना भी समय मिले, उसको भरपूर जिएं। आपसी संवाद को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करें।
शुभ रंगः काला और स्लेटी शुभ अंकः 4,8

प्यार की गर्माहट को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। यह सप्ताह रोमांस से भरपूर रहेगा। पिछली चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होगा। जो लोग अपने प्यार को शादी में बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता प्राप्त होगी। अविवाहितों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ रंगः नीला मेटी और शुभ अंक: 4,8

सप्ताह की शुरुआत में आप अपने प्यार में एक मजबूती का एहसास देखेंगी। मन की बात को जाहिर करने से रिश्ता और मजबूत होगा। किसी भी बात को मन में रखने की जगह साथी से उस विषय में खुलकर बात करने में समझदारी है। जिन्हें अभी तक संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग: हल्का हरा व सफेद शुभ अंक: 4,5

OFFICIAL UPDATECLICK HERE
Whtsapp ChannelJOIN
Telegram ChannelJOIN
You Tube ChannelSUBSCRIBE
Official NotificationCLICK HERE
Official websiteCLICK HERE

BSEB UPDATE

SCHOLARSHIP

बिहार पुलिस – सिपाही बहाली परीक्षा का फिर से डेट जारी – पढीए पुरी खबर

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment