बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट डेट जारी- इस दिन आएगा रिजल्ट

By: arcarrierpoint

On: Thursday, March 12, 2026 6:55 PM

बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट डेट जारी
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट डेट जारी- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड की ओर से इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट 20 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच जारी किया जा सकता है, जबकि मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट भी 31मार्च को संभावना है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को लगभग समाप्त हो गया. इंटर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी से शुरू हुआ था. मूल्यांकन कार्य 10 मार्च तक समाप्त करना था, लेकिन कुछ विषयों के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य बाकी रह गया था. इसमें सबसे अधिक हिंदी व अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाएं हैं. हिंदी व अंग्रेजी के मार्कस मार्क्स के एक साथ जोड़ कर टॉपर्स लिस्ट बोर्ड द्वारा जारी किया जायेगा इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा इंटर का रिजल्ट 20 से 25 मार्च तक जारी कर दिया जायेगा. टॉपर्स लिस्ट तैयार होगी. इसके बाद 17-18 मार्च के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं, मैट्रिक के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 13 मार्च तक चलेगा.

बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसके तहत जिन छात्रों के अंक सबसे अधिक होते हैं उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  1. कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होगा
  2. टॉपर्स की सूची तैयार होगी
  3. टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जाएगा
  4. इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा

सूत्रों के अनुसार 17 या 18 मार्च के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू शुरू हो सकता है।

टॉपर वेरिफिकेशन का मतलब है कि बोर्ड यह जांचता है कि टॉप करने वाला छात्र वास्तव में इतना योग्य है और उसके अंक सही हैं।

जब सभी कॉपियों की जांच पूरी हो जाती है, तब बोर्ड सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची तैयार करता है। आमतौर पर टॉप 10–20 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है इन छात्रों को पटना , निर्धारित केंद्र पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है इसी प्रक्रिया को टॉपर वेरिफिकेशन कहा जाता है।

टॉपर्स से उनके विषय से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

उदाहरण:

  • यदि छात्र गणित का टॉपर है तो उससे गणित के सवाल पूछे जाएंगे
  • हिंदी या अंग्रेजी टॉपर से भाषा और साहित्य से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं

इससे यह जांचा जाता है कि छात्र को वास्तव में विषय की जानकारी है या नहीं।

छात्र की पहचान की पुष्टि की जाती है कि वही छात्र परीक्षा में शामिल हुआ था किसी प्रकार की गड़बड़ी या नकल नहीं हुई है

छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Google ओपन करें।
  2. सर्च बॉक्स में arcarrierpoint.com, arcarrierpoint.in या arjobportal.in टाइप करके सर्च करें।
  3. इसके बाद वेबसाइट को ओपन करें।
  4. वेबसाइट के होमपेज पर आपको Result Category दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट सेक्शन में सबसे ऊपर एक पोस्ट मिलेगा – “बिहार बोर्ड इंटर / मैट्रिक रिजल्ट चेक करें”
  6. उस पोस्ट पर क्लिक करें।
  7. अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
  8. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  9. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  10. छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

बोर्ड सूत्रों के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2026 की कॉपियों की जांच का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बिहार बोर्ड ने कॉपी जांच की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 निर्धारित की है। इसके बाद बोर्ड द्वारा

  • सभी अंकों को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा
  • रिजल्ट तैयार किया जाएगा
  • टॉपर्स की सूची बनाई जाएगी

आजकल पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से की जाती है, इसलिए रिजल्ट तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगता।

पिछले कई वर्षों से बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करता रहा है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी रिजल्ट जल्दी जारी होने की संभावना है। संभावित तिथि इस प्रकार हो सकती है:

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना Roll Code और Roll Number पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना परिणाम देख सकें।

बिहार बोर्ड रचने जा रहा है इतिहास- ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टीव कॉपी एक साथ चेक हो रहा है

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment