बिहार में इस दिन आएगा मानसून
DAILY NEWS

बिहार में इस दिन आएगा मानसून | अब मिलेगी गर्मी से राहत

बिहार में इस दिन आएगा मानसून- इसबार मानसून समय से चार दिन पूर्व दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने के आसार हैं। आमतौर पर मानसून एक जून को केरल के रास्ते देश में प्रवेश करता है। केरल में पहले मानसून आने से उम्मीद जताई जा है कि बिहार में भी यह समय से पहले प्रवेश करेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून प्रवेश करने की संभावित तिथि 13 से 15 जून है। पिछले वर्ष बिहार में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून था। सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। वहीं 2023 में मानसून समय से एक दिन पहले 12 जून को प्रवेश कर गया था। इसके बाद भी सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। वहीं 2020 से 2022 के बीच बिहार में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था। बिहार में मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश 1272.5 मिलीमीटर है। 2021 के बाद से बिहार में मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश नहीं हुई है।

इस बार इसी कारण उम्मीद जताई जा रही है कि अगर 2025 में समय से पहले मानसून आता है, तो अच्छी बारिश हो सकती है। लेकिन वास्तविक स्थिति बिहार में मानसून दस्तक देने के बाद ही पता चलेगा कि मानसून को मौसमी चक्र सहायता कर रहे हैं या नहीं। अगर मौसमी चक्र मानसून को सहायता करेंगे, तो सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं बिहार के मौसम विभाग ने कहा कि 15 मई को भारतीय मौसम विभाग द्वारा मानसून के पूर्वानुमान की रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसके बाद ही केरल और बिहार में मानसून आने के संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी मिलेगी।

आईएमडी के आंकड़े के अनुसार, यदि मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। तब मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी। भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है, जब यह केरल पहुंचता है, आमतौर पर एक जून के आसपास। दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस हो जाता है।

मानसून पिछले साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में आया था, 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को केरल आया था।

राज्य के 9 जिले रविवार को लू की चपेट में रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण पूरे प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी। शनिवार को पटना सहित नौ शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। इस कारण भीषण गर्मी का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, जमुई और बांका जिले में रविवार को लू चल सकती है। शनिवार को गोपालगंज का अधिकतम तापमान 42.1, पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर का 42, पटना का 41.5, बक्सर का 41.4, गया व रोहतास के डेहरी का 41, बांका व शेखपुरा का 40.6, औरंगाबाद का 40.5, भागलपुर का 40.1, आरा, मोतिहारी, सुपौल और दरभंगा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। लेकिन सुरज की तल्खी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। शनिवार को सुबह से ही सूरज की तल्खी के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। पटना के अधिकतम तापमान में 2.4 और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOU TUBE CHANNELSUBSCRIBE

नया छुट्टी का कलेंडर जारी – देखिए किस दिन कौन सा छुट्टी है

BSEB Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *