मूख्यमंत्री महिला रोजगार योजना | ₹2 लाख के लिए आवेदन शुरू- जल्दी देखें

By: arcarrierpoint

On: Wednesday, March 18, 2026 9:08 AM

₹2 लाख के लिए आवेदन शुरू- जल्दी देखें
Google News
Follow Us

मूख्यमंत्री महिला रोजगार योजना- बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹2 लाख 10 हजार तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आय बढ़ा सकें।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना एक सरकारी स्कीम है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय (Self Employment) शुरू करने के लिए चरणबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का संचालन मुख्य रूप से जीविका समूह (Self Help Group – SHG) के माध्यम से किया जाता है।

इस योजना के पीछे सरकार का मुख्य लक्ष्य है:

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना
  • छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना
  • महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना
  • राज्य में पलायन को कम करना

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कुल ₹2,10,000 तक की सहायता दी जाती है, जो 5 चरणों में वितरित होती है।

  • प्रथम चरण में ₹10,000 की सहायता राशि महिला के बैंक खाते में सितम्बर 2025 से ट्रांसफर की जा रही है।
  • अब तक 1 करोड़ 81 लाख महिलाएँ लाभान्वित हो चुकी हैं। शेष आवेदकों को 31 मार्च 2026 तक राशि भेज दी जायेगी।

द्वितीय चरण में ₹20,000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता।

तृतीय चरण में ₹40,000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता।

चतुर्थ चरण में ₹80,000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता।

पांचवें चरण में ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं पैकेजिंग इत्यादि हेतु ₹60,000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता ।

अगर कुछ लाभुक मिलकर एक समूह (कम से कम दो या दो से अधिक) के रूप में कार्य करना चाहते हैं, तब सभी सदस्यवार निर्धारित सहायता राशि एकमुश्त रूप से समूह को प्रदान की जा सकेगी।

अगर किसी लाभुक के द्वारा चरण विशेष में निर्धारित राशि से अधिक की एकमुश्त राशि की माँग की जाती है, तो ऐसे प्रस्तावों का मूल्यांकन करते हुए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति द्वारा गठित राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा के आलोक में राशि निर्गत की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत दी जाने वाली कुल आर्थिक सहायता राशि 22 लाख 10 हजार के अतिरिक्त लाभुक सदस्यों द्वारा द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरणों में कुल 235 हजार स्वयं की पूंजी निवेश हो सकेगी।

  • महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांवों से लेकर शहरों तक जाट-बाजार विकसित किए जा रहे हैं।
  • यह योजना महिलाओं को राज्य के भीतर रोजगार के अवसर देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी और पलायन को कम करेगी।
  • जीविका द्वारा लक्षित परिवारों को उद्यम के बेहतर संचालन एवं तकनीकी तथा प्रबंधकीय कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
  • MIS के माध्यम से जीविका द्वारा योजना के क्रियान्वयन का सतत् अनुश्रवण किया जायेगा।

अगली किस्त केवल उन्हीं लाभार्थियों को दी जाती है जो पिछले चरण की शर्तों को पूरा कर चुकी हैं। मुख्य शर्तें:

  • पहले चरण की राशि का सही उपयोग किया हो
  • छोटा व्यवसाय/काम शुरू कर दिया हो
  • जीविका समूह (SHG) में सक्रिय सदस्य हो
  • समूह द्वारा सत्यापन (Verification) हो चुका हो
  • बैंक खाता आधार से लिंक हो

सीधे शब्दों में: अगर आपने पहले मिली राशि से काम शुरू किया है और आपका काम सही पाया गया है, तभी अगली किस्त मिलेगी।

उपयोग की जांच (Utilization Check)

  • समूह (SHG) और अधिकारी यह जांच करते हैं कि आपने पैसा सही काम में लगाया या नहीं

फील्ड वेरिफिकेशन

  • आपके व्यवसाय का ग्राउंड लेवल पर निरीक्षण होता है

रिपोर्ट तैयार

  • जीविका समूह/अधिकारी आपकी प्रगति की रिपोर्ट बनाते हैं

स्वीकृति (Approval)

  • रिपोर्ट के आधार पर अगली किस्त मंजूर होती है

बैंक ट्रांसफर

  • पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है

आवेदन कैसे करें? (New Applicant Process)

यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:

  1. अपने नजदीकी जीविका (SHG) समूह से जुड़ें
  2. समूह की बैठक में भाग लें
  3. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
  4. आवश्यक दस्तावेज जमा करें
  5. सत्यापन के बाद आपका नाम सूची में शामिल किया जाएगा
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जीविका समूह सदस्यता प्रमाण
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026आवेदन शुरू
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (शहरी)Open Link1 // Open Link2
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

महिला रोजगार योजना में 2 लाख और मिलेगा- जल्दी करें आवेदन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment