विदेश में जाकर छापना है करोड़ों तो आज ही इस वीजा के लिए करें आवेदन- घर बैठे मिलेगा:-भारत में अमेरिका के H-1B वीसा की ही सबसे अधिक चर्चा होती है, क्योंकि हमारे सबसे ज्यादा कुशल कामगार इसी वीसा पर कार्यरत हैं। लेकिन दुनिया में और भी कई ऐसे वर्क वीसा हैं, जो इतने ही लोकप्रिय और ताकतवर माने जाते हैं।
H-1B से कम नहीं ये वर्क वीसा !
अमेरिका अब H-1B वीसा के लिए हर साल एप्लीकेशन फीस के रूप में एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) अतिरिक्त फीस वसूलेगा। यह नई फीस 21 सितंबर से लागू भी हो गई है। नई फीस वीसा के नवीनीकरण पर भी लागू होगी। इसका असर कम से कम उन 2 लाख भारतीयों पर भी पड़ेगा, जो पहले से ही इस वीसा के धारक हैं।
इसके साथ ही अमेरिका का H-1B बीसा दुनिया के प्रमुख बीसा में सबसे महंगा वीसा बन गया है।
अमेरिका का H-1B वीसा अब तक दुनिया का सबसे लोकप्रिय और ताकतवर वर्क वीसा माना जाता है। लेकिन इस सूची में केवल यही अकेला वीसा नहीं है। और भी ऐसे कई वर्क वीसा हैं, जो इतने ही अधिक लोकप्रिय और प्रभावशाली हैं। फोब्सें इंडिया की ‘मोस्ट अट्रैक्टिव वर्क वीसा’ सूची, एनएफएपी और आईसीईएफ मॉनिटर ने दुनिया के 5 सबसे ताकतवर और लोकप्रिय वीसा को वर्गीकृत किया है।
दुनिया के 5 सबसे ताकतवर वर्क वीसा
01. यूरोपीय संघ का ईयू ब्लू कार्ड
यह यूरोपीय यूनियन (EU) के सदस्य देशों द्वारा तैयार किया गया वर्क/रेसिडेंस परमिट है, जिसका उद्देश्य यूरोप के बाहर के हाई-स्किल्ड पेशेवरों को आकर्षित करना है। यह यूरोपीय यूनियन के 27 में से 25 देशों में मान्य है (डेनमार्क और आयरलैंड को छोड़कर)।
क्या है फीस ? ईयू के अलग-अलग देशों में फीस 100 से 405 यूरो (10 हजार से 42 हजार रु.) तक हो सकती है। यानी बाकी वर्क बीसा की तुलना में बहुत सस्ता है।
क्यों है खास?
लगभग सभी ईयू देशों में आने-जाने व काम करने की स्वंतत्रता। उसी देश के नागरिकों जैसी सोशल सुरक्षा, वेतन, वर्क कंडीशंस मिलती हैं। परिवार आसानी से साथ आ सकते हैं। पीआर यानी स्थाई निवास की संभावना H-1B वौसा की तुलना में ज्यादा
2. अमेरिका का H-1B वीसा
सबसे चर्चित और डिमांड वाला वर्क वीसा माना जाता है। इसे विशेष रूप से उच्च कौशल वाले विदेशी पेशेवरों जैसे कि आईटी, इंजीनियरिंग, विज्ञान और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए बनाया गया है। नियोक्ता लॉटरी में नाम डालता है, क्योंकि वीसा की लिमिट होती है।
क्या है फीस? पहले लगभग 5,000 से 10,000 डॉलर तक का खर्च आता था। अब एक लाख डॉलर (करीच 88 लाख रु.) की अतिरिक्त सालाना फीस लगाई।
क्यों है खास?
यह वीसा अमेरिका की कंपनियों में काम करने की कम से कम 3 साल और अधिकतम 6 साल तक की कानूनी अनुमति देता है। अमेरिका में स्थाई रूप से बसना (ग्रीन कार्ड) कई लोगों के लिए सपना होता है। ग्रीन कार्ड की राह इसी से निकलती है।
3. कनाडा में कार्य करने और बसने का एक्सप्रेस एंट्री वीसा
कनाडा का एक्सप्रेस एंट्री मूलतः वीसा नहीं, बल्कि एक ऑनलाइन आवेदन प्रबंधन प्रणाली है, जिसका उपयोग कनाडा के स्थायी निवास के लिए कुशल श्रमिकों के आवेदनों को मैनेज करने के लिए किया जाता है।
क्या है फीस ? प्रोसेसिंग फीस लगभग 1,365 कैनेडाई डालर (करीब 87 हजार रु.) और एजुकेशनल क्रेडेंशियल असेसमेंट फीस 350 कैनेडाई डालर (22) हजार रु.) है। यानी कुल मिलाकर करीब एक लाख रुपए।
क्यों है खास?
कनाडाई नागरिकों के समान ही सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच। आश्रित बच्चों के लिए प्राथमिक माध्यमिक तक को मुफ्त शिक्षा। ग्लोबल टैलेंट के लिए स्थाई आवास (पीआर) पाने का सबसे तेज कानूनी तरीका है।
4. ब्रिटेन का स्किल्ड वर्कर वीसा
ब्रिटेन का स्किल्ड वर्कर वीसा (जो पहले टायर 2 जनरल वीसा कहलाता था) उच्च-कौशल वाले पेशेवरों के लिए है। इस बीसा के माध्यम से ब्रिटेन में काम करने का ही नहीं, बल्कि कुछ मामलों में स्थायी निवास पाने का अवसर भी मिलता है।
क्या है फीस? एप्लीकेशन फीस 610 से 1,408 पाउंड यानी करीब 72 हजार से 1.67 लाख रु.। हेल्थकेयर सरचार्ज के रूप में सालाना 624 पाउंड (74 हजार रु.)।
क्यों है खास?
पति/पत्नी और बच्चे भी बीसा में शामिल किए जा सकते हैं और उन्हें काम या पढ़ाई करने की अनुमति मिलती है। वीसा अधिकतम 5 साल के लिए दिया जा सकता है, जिसके बाद इसे बढ़ाया जा सकता है या स्थायी निवास के लिए आवेदन किया जा सकता है।
5. ऑस्ट्रेलिया का स्किल्ड वीसा
इसका पूरा नाम स्किल्ड माझोशन वीसा है। इसमें तीन तरह के वीसा होते हैं। यह 45 साल से कम उम्र के ही उन लोगों को मिलता है, जो ऑस्ट्रेलिया की ‘स्किल ऑक्युपेशनल लिस्ट’ में शामिल पेशे से ताल्लुक रखते हों। कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है।
क्या है फीस? हर तरह के वीसा की फीस 4,240 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (2.45 लाख रु.) है। परिवार के प्रत्येक सदस्य की फीस 2,120 डॉलर अलग से है।
क्यों है खास?
यह बीसा उच्ब कौशल बाले पेशेवरों के लिए ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से बसने का मौका उपलब्ध करवाता है। बाद में ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता के रास्ते भी खोलता है। अन्य वीसा की तुलना में इसकी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और सुनियोजित है।
ये 2 वीसा भी आकर्षण के केंद्र में
1. चीन का नया K वीसा
यह एक विशेष वर्क वीसा कैटेगरी है, जिसे 1 अक्टूबर 2025 से लागू किया जा रहा है। इसे खास तौर पर STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स) क्षेत्र के प्रोफेशनल्स को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया है। यह अमेरिका के H-1B वीसा का वैकल्पिक रूप माना जा रहा है।
हालांकि इसकी प्रक्रिया या फीस आदि क्या होगी, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खास बात यह है कि इसके लिए किसी चीनी नियोक्ता से ऑफर लेटर जरूरी नहीं होगा। यानी इच्छुक प्रतिभाएं इस वीसा पर चीन जाकर जाँच तलाश सकती हैं।
2. यूएई का ग्रीन वीसा
हाल के वर्षों में यूएई के ग्रीन वीसा की लोकप्रियता भी बढ़ी है। इसे किसी नियोक्ता की जरूरत के बिना स्वयं भी स्पॉन्सर किया जा सकता है। इस वीसा की सुविधा स्किल प्रोफेशनल के अलावा निवेशक, उद्यमी और फ्रीलॉन्सर्स भी उठा सकते हैं।
यह आमतौर पर 5 साल के लिए मिलता है। खास बात यह भी है कि वीसा खत्म होने या रद्द होने के बाद भी 6 महीने तक यूएई में रह सकते हैं। यह अपेक्षाकृत काफी सस्ता भी है। इसकी आवेदन फीस लगभग 8,000 रुपए है, जबकि परमिट फीस करीब 50 हजार से 55 हजार रुपए है।
रसरंग नॉलेज
भारत में है कौन-सा वर्क वीसा ?
भारत दुनिया के टॉप स्किल्ड वर्क डेस्टिनेशंस में शामिल नहीं है, लेकिन फिर भी इसका अपना वर्क वीसा है। इसे ‘एम्प्लायमेंट वीसा’ कहा जाता है, जो एक वर्ष के लिए दिया जाता है और जरूरत पड़ने पर इसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। यह बीसा भी मुख्य रूप से विदेशी विशेषज्ञों, प्रोफेशनल्स, तकनीको विशेषज्ञों, एनजीओ वर्कर्स और उच्च-स्तरीय कंसल्टेंट्स को दिया जाता है।
हालांकि इसमें एक बड़ी शर्त यह होती है कि इस वीसा पर आने वाला व्यक्ति भारतीय कर्मचारियों को डिसप्लेस न करे। उसे केवल वही रोल मिल सकता है, जिसके लिए भारतीय उपलब्ध न हों।
कितने भारतीय मुख्य वीसा पर कार्यरत ?
- 2,07,000
- भारतीय H-1B वीसा पर कार्यरत हैं (साल 2024 के अंत तक), सरकारी आंकड़ों के अनुसार।
- 21,000
- (लगभग) भारतीय ब्लू कार्ड धारक हैं यूरोप में, ग्लोबल सिटीजनपास के अनुसार।
- 20,000
- से भी अधिक भारतीय ब्रिटेन के स्किल्ड वर्कर वीसा पर काम कर रहे हैं, एक रिपोर्ट के अनुसार।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक
इन्हें भी पढ़ें ….
बिहार पुलिस का रिजल्ट जारी होते हीं फिर आ गया बम्पर बहाली मध निषेध पुलिस का
बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 : रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, छात्रों को मिला आखिरी मौका
17 फरवरी से शुरू होगा मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026 – रूटिन जारी
सिमुलतला में छठी का प्रवेश परीक्षा का डेट जारी – एडमिट कार्ड इस दिन आएगा
इन 4 स्कीम से आज ही जुड़ जाएं | फ्री में होगा ₹5 लाख तक का इलाज
BSEB Update
- सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6ठी में नामांकन के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी
- बिहार STET 2025: आवेदन की अंतिम तिथि अब 05 अक्टूबर 2025 तक
- इंटर बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू – मिला अंतिम मौका
- मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू – मिला अंतिम मौका
- इंटर परीक्षा 2027 के लिए 11वीं का रजिस्ट्रेशन अब 9 अक्टूबर तक होगा
- BSEB Inter Registration Form 2026 For Exam 2027
- स्कूल में 27 को जारी होगा अर्द्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट – यहाँ से देखें
- Bihar Board Matric Exam Form 2026 – Download Link
- Bihar Board inter Exam Form 2026 – Download Link
- मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026 का परीक्षा फॉर्म भरना शुरू- यहाँ से भरें अपना फॉर्म
Scholarship
- बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए आवेदन शुरू – जल्दी करें आवेदन
- बिहार बोर्ड इंटर पास प्रोत्साहन राशि ₹25 हजार आना शुरू – यहाँ से चेक करें
- बिहार बोर्ड मैट्रिक पास प्रोत्साहन राशि ₹10 हजार आना शुरू – यहाँ से चेक करें
- Bihar board Matric Pass Protsahan Rashi 2025- Apply Online
- Bihar board inter Pass Protsahan Rashi 2025- Apply Online
- मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि का पैसा आना शुरू- जल्दी चेक करें
- स्नातक पास प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन शुरू | ₹50 हजार के लिए यहाँ से करें आवेदन
- ₹10000 प्रोत्साहन राशि के लिए 2022, 2023, 2024 में मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थी करें आवेदन
- ₹25000 प्रोत्साहन राशि के लिए 2022, 2023, 2024 में इंटर उत्तीर्ण विद्यार्थी करें आवेदन
- स्नातक पास प्रोत्साहन राशि के सभी समस्या का हुआ समाधान- ₹50 हजार के लिए करें आवेदन


























