सोना पहली बार 76 हजार पार | 23% मंहगा हुआ सोना | यहाँ से मिलेगा सस्ता सोना

By: arcarrierpoint

On: Sunday, October 6, 2024 10:57 AM

सोना पहली बार 76 हजार पार | 23% मंहगा हुआ सोना | यहाँ से मिलेगा सस्ता सोना
Google News
Follow Us

सोना पहली बार 76 हजार पार | 23% मंहगा हुआ सोना | यहाँ से मिलेगा सस्ता सोना:-देश के ज्वेलरी बाजार में शुक्रवार को सोना पहली बार 76 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। बेशक कारोबार खत्म होने के समय यह 76 हजार से नीचे बंद हुआ, लेकिन सोने में तेजी लगातार जारी है।

आम बजट में सोने पर आयात शुल्क 9% घटाए जाने के बाद भारी डिमांड निकली है। नतीजतन सोना 3.75% चढ़ गया है। मुंबई में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 75,964 रु./10 ग्राम रहा, जो 22 जुलाई को 73,218 रु./10 ग्राम था। घरेलू डिमांड के साथ इजराइल हमास संघर्ष की सोने के दामों में बढ़ोतरी में अहम भूमिका रही। सोना इस साल के निचले स्तर 61,508 से 23.58% तक चढ़ चुका है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मनाना है कि इस बार भारत में 100 टन ज्यादा सोना आएगा। बड़ी वजह आयात शुल्क घटने के बाद बढ़ी मांग है। आयात शुल्क घटने के बाद एक माह में ही देश में होने वाला सोने का मासिक आयात तिगुना हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इजराइल की ईरान पर जवाबी कार्रवाई से सोने के दामों में अप्रत्याशित तेजी आ सकती है। डॉलर इंडेक्स कमजोर होने से भी सोने को मजबूती मिल रही है। ज्वेलर्स का मानना है कि त्योहारों के तत्काल बाद शादी का व्यस्त दौर शुरू होने वाला है। इसलिए स्टॉक बढ़ा रहे हैं।

मध्य-पूर्व में लड़ाई छिड़ने से निवेशकों का शेयर बाजार पर भरोसा घटा। वे निवेश के सुरक्षित विकल्प माने जाने वाले सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में अप्रत्याशित तरीके से 0.5% की कटौती की। इससे डॉलर कमजोर हुआ। इससे सोने को मजबूती मिली। फेड आगे भी व्याज दरों में कटौती का मन बना चुका है। इससे डॉलर और कमजोर होगा। निवेशक सोने में ज्यादा से ज्यादा निवेश कर रहे हैं।

केंद्र सरकार ने 23 जुलाई में पेश आम बजट में सोने पर आयात शुल्क 6% घटाया। इससे सोने का आयात देश में तिगुना हो गया। अगस्त में कुल 10 अरब डॉलर का सोना देश में आया।

देश में इस बार फेस्टिव सीजन और इसके बाद शादियों के सीजन में गोल्ड की डिमांड 30% तक ज्यादा रहने का अनुमान जताया गया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मानना है कि इस साल भारत में 100 टन ज्यादा सोने का आयात होने की संभावना बन रही है।

सोना इस माह के अंत तक यानी दिवाली से पहले 2700 डॉलर प्रति आउंस यानी भारतीय रुपयों में 76,700 रुपए तक जा सकता है। 31 मार्च 2025 से पहले यह 78,110 रु./10 ग्राम तक चढ़ सकता है।

अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले के बाद सोने की कीमतें 15.50 डॉलर बढ़कर 287 डॉलर प्रति आउंस हो गईं। 5.7% की तेजी

अमेरिका का इराक पर हमला। सोना 45 डॉलर बढ़कर 415 डॉलर प्रति आउंस चला गया। 6 साल का सर्वोच्च स्तर था। बढ़त 12.16% रही।

अमेरिकी वित्तीय बाजार के संकट के दौरान सोना 700 डॉलर प्रति आउंस बढ़कर 1,900 डॉलर हो गया। 58.33% की तेजी।

हमास के इजराइल पर हमले और उसके बाद इजराइल की फिलीस्तीन पर चढ़ाई के बाद से अब तक सोना 17% चढ़ चुका है।

डब्ल्यूजीसी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक अगस्त तक 45 टन सोना खरीद चुका है। दुनिया में तुर्की के बाद वह दूसरे नंबर पर है। दुनियाभर के उभरते बाजारों की केंद्रीय बैंकों ने सोना खरीदने से ज्यादा बेचने में रुचि दिखाई। खरीद-बिक्री के आंकड़ों को मिलाकर देखें तो उभरते बाजारों में कुल 2 टन की ही शुद्ध खरीद हुई।

WhatsApp ChannelJOIN
Telegram ChannelJOIN
You Tube ChannelSUBSCRIBE

मैट्रिक इंटर परीक्षा फॉर्म में ज्यादा पैसा लेने वाले स्कूल कॉलेज का यहाँ दर्ज कराएं शिकायत – होगी करवाई

बिहार जमीन सर्वे | जमीन सर्वे के लिए ये ये कागजात जरूरी नही | जल्दी देखें

BSEB UPDATE

SCHOLARSHIP

, , , , , , , , , , , , , , , ,
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment