अब जीमेल एड्रेस बदलना हुआ आसान- सालों पहले बनाये गये जीमेल एड्रेस आज कई लोगों को असहज करने लगे हैं. कभी कॉलेज के दिनों में बनाये गये ईमेल पते, तो कभी बचकाने नाम, समय के साथ ये प्रोफेशनल दुनिया में अटपटे लगने लगते हैं. अब तक ऐसे यूजर्स के पास एक ही रास्ता था, नया जीमेल अकाउंट बनाना. लेकिन इसका मतलब था पुराने ईमेल, फाइलें, फोटो और जरूरी डाटा से दूरी.
अब जीमेल एड्रेस बदलना आसान, डाटा भी सुरक्षित
इसी बड़ी परेशानी को खत्म करते हुए गूगल ने जीमेल यूजर्स को बड़ी राहत दी है. अब यूजर्स अपने मौजूदा अकाउंट का जीमेल एड्रेस बदल सकेंगे, वह भी बिना किसी डाटा लॉस के. अब तक जीमेल एड्रेस के नेम पार्ट को बदला नहीं जा सकता था. गूगल के नये अपडेट के बाद यूजर्स अपने मौजूदा अकाउंट पर ही नया ईमेल पता चुन सकते हैं. इस प्रक्रिया में ईमेल, गूगल ड्राइव की फाइलें, फोटो, कॉन्टैक्ट्स, कैलेंडर इवेंट्स और एप कनेक्शन पहले की तरह सुरक्षित रहते हैं. सबसे अहम बात यह है कि पुराना ईमेल एड्रेस हटेगा नहीं.
ऐसे बदलें अपना जीमेल एड्रेस
जीमेल एड्रेस बदलने का विकल्प गूगल अकाउंट की सेटिंग्स में दिया गया है. इसके लिए यूजर्स को अपने गूगल अकाउंट में जाकर पर्सनल डिटेल्स सेक्शन में जाना होगा. वहां ईमेल सेटिंग्स के भीतर जीमेल एड्रेस बदलने का विकल्प दिखेगा, अगर यह फीचर आपके अकाउंट पर एक्टिव है. गूगल इस अपडेट को चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए जारी कर रहा है, इसलिए संभव है कि कुछ लोगों को यह विकल्प अभी न दिखे.
लिमिट और शर्तें भी जानना जरूरी
लिमिट और शर्तें भी जानना जरूरी : गूगल ने इसके साथ कुछ सीमाएं भी तय की हैं. यूजर्स साल में केवल एक बार ही अपना जीमेल एड्रेस बदल सकते हैं. कुल कितनी बार एड्रेस बदला जा सकता है, इसकी भी एक लिमिट तय है.
साफ और भरोसेमंद ईमेल के लिए अहम
यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो नया अकाउंट बनाये बिना ज्यादा साफ, प्रोफेशनल और भरोसेमंद ईमेल पहचान चाहते हैं. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि ईमेल और फाइल ट्रांसफर की झंझट भी खत्म होगी. हालांकि, जीमेल एड्रेस बदलने के बाद यूजर्स को थर्ड पार्टी एप्स, वेबसाइट्स, बैंकिंग सेवाओं और अन्य जरूरी प्लेटफॉर्म पर अपना ईमेल अपडेट करना होगा. साथ ही जीमेल सिग्नेचर बदलना और सहकर्मियों व सर्विस प्रोवाइडर्स को नए एड्रेस की जानकारी देना भी जरूरी रहेगा. कुल मिला कर, गूगल का यह छोटा-सा बदलाव यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा बन कर आया है.
Gmail Address Change क्या है?
Gmail-Address Change का मतलब है कि अब यूजर अपने मौजूदा Google Account पर ही नया Gmail एड्रेस चुन सकता है। इसके लिए नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी और आपका पुराना डाटा सुरक्षित रहेगा। पहले तक Gmail के Username (नेम पार्ट) को बदला नहीं जा सकता था, लेकिन नए अपडेट में कुछ यूजर्स को यह सुविधा दी जा रही है।
Gmail Address कैसे बदलें? (Step-by-Step Guide)
अगर यह फीचर आपके अकाउंट पर एक्टिव है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1: Google Account में लॉग-इन करें
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Google Account खोलें
- उसी अकाउंट से लॉग-इन करें जिसका Gmail बदलना है
Step2: Personal Details सेक्शन खोलें
- “Personal Info / पर्सनल जानकारी” पर जाएं
- Contact Info विकल्प चुनें
Step3: Email Settings में जाएं
- यहां आपको Email से जुड़ी जानकारी दिखेगी
- Gmail Address Change का विकल्प उपलब्ध हो सकता है
4 Step : नया Gmail Address चुनें
- अपनी पसंद का नया Gmail नाम डालें
- उपलब्ध (Available) होने पर सेलेक्ट करें
5.Step : कन्फर्मेशन पूरा करें
- पासवर्ड या OTP से वेरिफिकेशन करें
- प्रक्रिया पूरी होते ही नया Gmail एड्रेस एक्टिव हो जाएगा
Gmail Address Change की शर्तें और लिमिट
इस सुविधा के साथ कुछ जरूरी नियम भी लागू हैं:
- साल में सिर्फ 1 बार Gmail Address बदला जा सकता है
- कुल बदलावों की भी एक तय सीमा हो सकती है
- चुना गया नया एड्रेस पहले से मौजूद नहीं होना चाहिए
एड्रेस बदलने के बाद क्या-क्या अपडेट करना जरूरी है?
Gmail Address बदलने के बाद इन जगहों पर अपडेट जरूर करें:
- बैंक और UPI ऐप
- सरकारी वेबसाइट्स
- कॉलेज / यूनिवर्सिटी पोर्टल
- स्कॉलरशिप और परीक्षा फॉर्म
- सोशल मीडिया अकाउंट्स
- Gmail Signature
छात्रों और एजुकेशन वेबसाइट पाठकों के लिए खास सलाह
अगर आप छात्र हैं या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो:
- जल्द से जल्द एक प्रोफेशनल Gmail Address रखें
- सभी फॉर्म और डॉक्यूमेंट में एक ही ईमेल का उपयोग करें
- Gmail सिक्योरिटी और रिकवरी ऑप्शन अपडेट रखें
IMPORTANT LINK
| ARATTAI CHANNEL | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
व्हाट्सएप स्टेटस के लिए नया AI जेनरेटेड फीचर शुरू- ऐसे करें इस्तेमाल


























