इंटर रिजल्ट जारी – कम अंक आया या फेल कर गए तो करें ये काम – सभी होगें पास | सबका अंक बढेगा

By: arcarrierpoint

On: Monday, March 23, 2026 8:30 PM

इंटर रिजल्ट जारी - कम अंक आया या फेल कर गए तो करें ये काम - सभी होगें पास | सबका अंक बढेगा
Google News
Follow Us

इंटर रिजल्ट जारी – कम अंक आया या फेल कर गए तो करें ये काम – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल लाखों विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी थी और सभी छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों के चेहरे पर खुशी है, वहीं कुछ विद्यार्थियों को उम्मीद से कम अंक मिले हैं या कुछ छात्र किसी विषय में फेल भी हो गए हैं। ऐसे में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि बिहार बोर्ड ऐसे विद्यार्थियों के लिए दो महत्वपूर्ण विकल्प देता है स्क्रूटनी (Scrutiny) या कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartment Exam) इन दोनों प्रक्रियाओं के माध्यम से छात्र अपने अंक बढ़ा सकते हैं या फेल होने पर दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि छात्र परीक्षा में अच्छा लिखते हैं लेकिन रिजल्ट में अपेक्षा से कम अंक मिलते हैं। इसका कारण कभी-कभी कॉपी चेकिंग में गलती या किसी प्रश्न का अंक नहीं जुड़ना भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के बाद अगर कॉपी में कोई गलती पाई जाती है तो अंक बढ़ भी सकते हैं।

स्क्रूटनी एक प्रक्रिया है जिसमें छात्र की उत्तर पुस्तिका को दोबारा जांचा जाता है। इसमें देखा जाता है कि कहीं कॉपी चेक करते समय कोई प्रश्न छूट तो नहीं गया, या किसी प्रश्न का अंक जोड़ने में गलती तो नहीं हुई।

स्क्रुटनी को सामान्य भाषा में चैलेंज करना भी कहा जाता है । यदि कोई छात्र या छात्रा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में सम्मिलित हुए थे । यदि वे अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है। तब वह अपने उस एक विषय या जिस विषय के प्राप्तांक से और असंतुष्ट हैं। उस विषय की उत्तर पुस्तिका का स्क्रुटनी करा सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटर स्क्रूटनी के लिए दिनांक 25-03-2026 से 02-04-2026 तक की अवधि में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन शुरू होने की तिथि25/03/2025
आवेदन की अंतिम तिथि02/04/2025
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOU TUBECHANNELSUBSCRIBE

बिहार बोर्ड के तरफ से इंटर स्क्रूटनी के लिए ₹120 प्रति विषय के दर के साथ शुल्क निर्धारित किया गया है।

INTER SCRUTINYONLINE FORM 2026
MODEONLINE
FEE₹120 प्रति विषय
OFFICIAL WEBSITECLICK HERE

बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जिन विद्यार्थियों को लगता है कि उनके उम्मीद से कम अंक आए हैं, वे स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के माध्यम से छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकते हैं। बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि स्क्रूटनी के बाद छात्रों के अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या फिर पहले जैसे ही रह सकते हैं। यानी यदि कॉपी जांच के दौरान किसी प्रश्न का अंक जोड़ना छूट गया हो या टोटलिंग में गलती हुई हो तो अंक बढ़ सकते हैं। वहीं अगर पहले गलती से ज्यादा अंक मिल गए हों तो अंक कम भी हो सकते हैं।

हालांकि पिछले कई सालों के ट्रेंड को देखें तो अधिकांश मामलों में विद्यार्थियों के अंक या तो बढ़ जाते हैं या फिर पहले जितने थे उतने ही रहते हैं। बहुत कम मामलों में अंक घटते हैं। इसलिए जिन छात्रों को लगता है कि उन्होंने परीक्षा में अच्छा लिखा था लेकिन कम अंक मिले हैं, उन्हें स्क्रूटनी के लिए आवेदन जरूर करना चाहिए। इससे कॉपी की दोबारा सही तरीके से जांच हो जाती है और अगर कोई गलती होती है तो उसे सुधार दिया जाता है।

अगर कोई छात्र किसी एक या दो विषय में फेल हो गया है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा को देकर छात्र उसी साल पास हो सकते हैं और उनका एक साल भी खराब नहीं होता।

कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartmental Exam) उन छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली एक विशेष परीक्षा है, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा के एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं। इसे ‘सप्लीमेंट्री परीक्षा’ (Supplementary Exam) भी कहा जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपना शैक्षणिक वर्ष (Year) बचाने का मौका मिलता है बिना पूरे विषयों को दोबारा पढ़े, उसी साल पास होने का एक और मौका देना है।

Compartment Form Apply Start25 मार्च 2026
Compartment Form Last Date2 अप्रैल 2026
Compartment Exam Dateमई 2026
  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google खोलें।
  • सर्च बॉक्स में अपनी वेबसाइट जैसे
  • arjobportal.in टाइप करके सर्च करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
  • वहां आपको Bihar Board Inter Result 2026 या Bihar Board Matric Result 2026 का लिंक दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
INTER RESULT 2026CLICK HERE
Inter Scrutiny ApplyCLICK HERE
Compartment Exam Apply OnlineCLICK HERE
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOU TUBE CHANNELSUBSCRIBE
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment