इस महिने का राशिफल | जानिए कब होगी आपकी तरक्की:-
मेष
सप्ताह की शुरुआत में सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगी। कोई बिगड़ा काम बनेगा। बच्चों का विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए भागदौड़ बनी रहेगी। निवेश संबंधी कोई नया फैसला कर सकती हैं। सभी फैसलों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अविवाहितों को अच्छा विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
वृषभ
पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए लाभकारी रहेगी। वाहन खरीदारी के योग बन रहे हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आप इस सप्ताह कर सकती हैं। शुरुआती चुनौती के बाद आपको उस काम में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। अपने सपनों को पूरा करने की शुरुआत इस सप्ताह करेंगी।
मिथुन
इस सप्ताह धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी 1 रहेगी। पड़ोसियों से बातचीत में सावधानी रखें। किसी बात को लेकर के अनबन हो सकती है। नौकरी में सफलता का योग बन रहा है। पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है।
कर्क
इस सप्ताह आप अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा देगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता का योग है। कार्यस्थल पर अधिकारी संबंध अच्छे होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। घरेलू महिलाएं छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
सिंह
यह सप्ताह मिलाजुला प्रभाव देने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी संकल्प शक्ति के बल पर आप इस सप्ताह जो भी काम शुरू करेंगी, उसमें आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा।
कन्या
सप्ताह की शुरुआत में मन थोडा खराब रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। सप्ताहांत तक कार्य की गति बढ़ेगी। किसी पुरानी समस्या का निदान होगा। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर बातचीत के मामले में सावधानी बरतें। बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं। नया निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला
नए निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार के सदस्यों के साथ वक्त वृश्ताने का मौका मिलेगा। बच्चों से जुड़ी चिंता का अंत होगा। कोई छोटी-सी बात आपके तनाव को कई गुना बढ़ा देगी। तनाव को कम करने की दिशा में सक्रिया होकर काम करें। ऑफिस में समय अच्छा बीतेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
वृश्चिक
सामाजिक और धार्मिक आयोजन के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई व नौकरी से संबंधित इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। सेहत से जुड़े मुद्दे परेशान कर सकते हैं। इस सप्ताह कोई बड़ा निवेश करने से बचें। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप लाभ व उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु
इस सप्ताह आप घर के सदस्यों से बातचीत के आधार पर जिंदगी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। बच्चों की वजह से थोड़ा तनाव हो कसता है। संपत्ति संबंधी मामलों का हल मिलेगा। निजीं योजनाओं को पूरा करने में थोड़ा समय लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह अच्छा नहीं है।
मकर
इस सप्ताह थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में किसी बात को लेकर के विवाद की आशंका है। सोच-समझकर कुछ बोलें। आपके बड़बोलेपन की वजह से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा देने वाली महिलाओं के लिए समय अच्छा है। घर में मेहमान आ सकते हैं। अध्यापन की ओर आपका रुझान बढ़ेगा।
कुंभ
चिंताएं खत्म होंगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए नई संभावनाएं दिखेंगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। आसपास के लोगों से आपके संबंध सुधरेंगे। मेहमानों के आवागमन से घर का बजट थोड़ा हिल सकता है। किसी धनिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से सेहत से जुड़ी चिंता का अंत होगा।
मीन
यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिश्रम का लाभ मिलेगा। परंतु नया निवेश करते समय थोड़ी सावधानी रखें, नहीं तो पैसा अटक सकता है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कामकाज की अधिकता की वजह से चिड़चिड़ापन हावी रहेगा। सप्ताह के अंत तक शारीरिक व मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |


























