देखिए भारत का सबसे गरीब राज्य और सबसे अमीर राज्य कौन बना- नया लिस्ट जारी:-देश में आर्थिक विकास को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह साफ हो गया है कि भारत का सबसे अमीर राज्य और सबसे गरीब राज्य कौन-सा है। यह रिपोर्ट प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना देश का सबसे अमीर राज्य बना है, जबकि बिहार सबसे गरीब राज्य घोषित किया गया है।
देश के कौन से राज्य ने कैसी प्रगति की, किसने पर्यावरण पर अच्छा काम किया, 18 राज्यों की सामाजिक-आर्थिक तुलना
तरक्की… तेलंगाना सबसे अमीर, बिहार सबसे गरीब; महाराष्ट्र 5वां
देश के 18 बड़े राज्यों में तेलंगाना का प्रति व्यक्ति घरेलू उत्पाद सबसे ज्यादा (3.87 लाख रुपए) है। कर्नाटक (3.8 लाख रुपए) दूसरे, तमिलनाडु (3.61 लाख रुपए) तीसरे, हरियाणा (3.53 लाख रुपए) चौथे व महाराष्ट्र (3.09 लाख रुपए) पांचवें नंबर पर हैं। इनकी तुलना में बिहार सबसे गरीब है। यहां प्रति व्यक्ति घरेलू उत्पाद महज 69 हजार रुपए है। सालाना वृद्धि के लिहाज से तमिलनाडु (15.4%) देश में अव्वल है।
बिहार में बढ़ा, जबकि पंजाब में घटा प्रति व्यक्ति घरेलू उत्पाद
| राज्य | प्रति व्यक्ति आय (₹ लाख) | 1 साल में बढ़ोतरी |
|---|---|---|
| बिहार | 0.69 | 11.44% |
| राजस्थान | 1.85 | 11.04% |
| महाराष्ट्र | 3.09 | 11.0% |
| हरियाणा | 3.53 | 10.6% |
| झारखंड | 1.16 | 9.51% |
| छत्तीसगढ़ | 1.62 | 9.37% |
| मध्य प्रदेश | 1.52 | 9.23% |
| पंजाब | 2.21 | 7.70% |
पर्यटन… उत्तर प्रदेश पहली पसंद, राजस्थान 5वें, मप्र 9वें स्थान पर
राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उमड़े श्रद्धालुओं के चलते उप्र में पर्यटकों की संख्या 2024 में बढ़कर 64.68 करोडको गई। पिछले साल यह संख्या 47.85 करोड़ थी। पर्यटकों की संख्या में सालाना आधार पर 35.17% की बढ़ोतरी रही। हालांकि प्रतिशत के आधार पर बड़े 18 राज्यों में सबसे ज्यादा 51% घरेलू पर्यटक झारखंड में बढ़े। संख्या के आधार पर राजस्थान (23 करोड़) पांचवें स्थान पर रहा। यहां 28% पर्यटक बढ़े। मन में पिछले साल के मुकाबले 19% ज्यादा 13.31 करोड़ पर्यटक पहुंचे। यह 9वें स्थान पर रहा।
घरेलू पर्यटन में महाराष्ट्र से आगे, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़
| राज्य | पर्यटक वृद्धि |
|---|---|
| झारखंड | ▲ 51% |
| राजस्थान | ▲ 28.5% |
| छत्तीसगढ़ | ▲ 21% |
| मध्य प्रदेश | ▲ 19% |
| महाराष्ट्र | ▲ 17.35% |
इन राज्यों में पर्यटक घटे
| राज्य | गिरावट |
|---|---|
| पंजाब | ▼ -22.29% |
| बिहार | ▼ -19.77% |
| हरियाणा | ▼ -5.97% |
हरियाली… केरल सर्वाधिक हरा, झारखंड में सबसे ज्यादा जंगल घटे
रिजर्व बैंक के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दो साल में सबसे ज्यादा 10 वर्ग किलोमीटर के नए जंगल लगाए गए। गुजरात 6 वर्ग किलोमीटर के जंगल लगाकर देश में दूसरा और राजस्थान (4 वर्ग किमी) तीसरे और हरियाणा (2 वर्ग किमी) चौथे नंबर पर रहा। देश में 18 बड़े राज्यों में सबसे ज्यादा फॉरेस्ट कवर (54.52%) केरल में है। उत्तराखंड (45.44%) दूसरे, छत्तीसगढ़ (44.05%) तीसरे नंबर पर है। खास बात यह है कि झारखंड में देश में सबसे ज्यादा 30 वर्ग किलोमीटर फारेस्ट कवर घट गया।
इन राज्यों में क्या रही फॉरेस्ट कवर की स्थिति (वर्ग किमी)
बड़े राज्यों के आंकड़े
| राज्य | 2023 | 2021 | बदलाव |
|---|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 14,828 | 14,818 | ▲ बढ़ोतरी |
| गुजरात | 14,943 | 14,937 | ▲ बढ़ोतरी |
| राजस्थान | 16,659 | 16,655 | ▲ बढ़ोतरी |
| हरियाणा | 1,606 | 1,604 | ▲ हल्की बढ़ोतरी |
अन्य राज्यों के वन क्षेत्र
| राज्य | 2023 | 2021 | बदलाव |
|---|---|---|---|
| झारखंड | 23,691 | 23,721 | ▼ कमी |
| मध्य प्रदेश | 77,475 | 77,493 | ▼ कमी |
| महाराष्ट्र | 50,789 | 50,798 | ▼ कमी |
| बिहार | 7,292 | 7,290 | ▲ मामूली बढ़ोतरी |
| पंजाब | 1,846 | 1,847 | ▼ हल्की कमी |
निष्कर्ष (Conclusion)
- तेलंगाना वर्तमान में भारत का सबसे अमीर राज्य बन चुका है
- बिहार अब भी देश का सबसे गरीब राज्य है
- राज्यों के बीच आर्थिक असमानता अब भी एक बड़ी चुनौती है
सरकार द्वारा यदि पिछड़े राज्यों में उद्योग, शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाए, तो आने वाले वर्षों में यह स्थिति बदल सकती है।
IMPORTANT LINK
| ARATTAI CHANNEL | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |


























