पीपीएफ में ऐसे करें इनवेस्टमेंट मिलेगा ₹40 लाख

By: arcarrierpoint

On: Sunday, November 9, 2025 6:23 PM

पीपीएफ में ऐसे करें इनवेस्टमेंट मिलेगा ₹40 लाख
Google News
Follow Us

पीपीएफ में ऐसे करें इनवेस्टमेंट मिलेगा ₹40 लाख- अगर आप पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में निवेश करते हैं या करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है। PPF को भारत का सबसे सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निवेश करने का तरीका बदलने से ही आपका 1.20 लाख तक अतिरिक्त ब्याज मिल सकता है?

जी हाँ…!
अगर आप हर महीने पैसे जमा करते हैं, तो आपको कम ब्याज मिलता है, जबकि 5 अप्रैल से पहले एकमुश्त 1.5 लाख जमा करने पर ब्याज कई गुना बढ़ जाता है।

यह अंतर इतना बड़ा क्यों है? आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

अगर आप पब्लिक प्रॉविडेंट फंड अ (पीपीएफ) में निवेश करते हैं, तो आपके लिए एक ‘गोल्डन रूल’ जानना बेहद जरूरी है। पीपीएफ में पैसा जमा करने की तारीख का आपकी कुल कमाई पर बड़ा असर पड़ता है। दरअसल पीपीएफ स्कीम में ब्याज की गणना हर महीने की 5वीं तारीख और महीने के आखिरी दिन के बीच मौजूद न्यूनतम शेष राशि पर की जाती है।

इसलिए, जो निवेशक पूरे साल की अपनी एकमुश्त राशि जमा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अधिकतम रिटर्न पाने के लिए 5 अप्रैल से पहले अपना योगदान पूरा कर लेना चाहिए। जो मासिक योगदान पसंद करते हैं, उन्हें भी ब्याज के नुकसान से बचने के लिए हर महीने की 5 तारीख या उससे पहले जमा करना सुनिश्चित करना चाहिए। तारीख का फेर इतना बड़ा है कि हर माह आप 12.5 हजार रुपए का निवेश करते हैं तो 15 साल में 1,23,610 रुपए का नुकसान उठा सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को आसान तरीके समझते हैं।

  • पीपीएफ में ब्याज का तरीका थोड़ा अलग है।
  • आप हर महीने की 5 तारीख से पहले पैसा जमा करते हैं, तो उस महीने का ब्याज मिलता है।
  • अगर आप 5 तारीख के बाद पैसा डालते हैं, तो उस महीने का व्याज खो देते हैं।
  • ब्याज की गणना इस आधार पर होती हैः महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिर तक, खाते में जो सबसे कम बैलेंस रहता है, उसी पर ब्याज लगता है।
  • यानी पैसे जमा करने की तारीख ही तय करती है कि आप ज्यादा ब्याज पाएंगे या नहीं।

मासिक निवेश 5 तारीख से पहले जमा करने पर 15 साल में 1,23,610 नुकसान हो सकता है। ब्याज की गणना 7.1% की दर पर की गई है।

  • मान लो कि आप हर महीने 12,500 रु. डालते हैं, और कुल मिलाकर साल में 1.5 लाख रु. का निवेश करते हैं।
  • लेकिन अगर आप पूरा 1.5 लाख रु. एक साथ (लंप सम) 5 अप्रैल से पहले डाल देते हैं, तो उस पूरे पैसों पर पूरे 12 महीने ब्याज मिलता है। जबकि अगर आप हर महीने 12,500 डालते हैं, तो पहले महीने ब्याज सिर्फ 12,500 पर लगेगा, दूसरे महीने 25,000 पर, तीसरे महीने 37,500 पर। और ऐसे ही धीरे-धीरे बढ़ेगा। असरः यानी आपका पूरा 1.5 लाख रुपए केवल मार्च तक ही निवेशित होता है और साल के पहले कुछ माह में पैसा निष्क्रिय रहता है। यानी ब्याज दरों का पूरा फायदा नहीं मिलता।
  • हर साल 1 से 5 अप्रैल के बीच पूरा 1.5 लाख रुपए पीपीएफ में जमा करें। हर महीने थोड़ा-थोड़ा डालने से बचें। फोन में 1 अप्रैल की याद दिलाने वाला रिमाइंडर लगाएं। टैक्स सेविंग के लिए मार्च का इंतजार न करें।
  • जितना जल्दी पैसा पीपीएफ में निवेश करेंगे, उतने ही ज्यादा महीने व्याज मिलेगा और उतनी ही ज्यादा कुल कमाई बनेगी। अधिकांश लोग सोचते हैं कि हर महीने डालना बेहतर है। पीपीएफ में यह उल्टा असर करता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

PPF में निवेश करने वाले अधिकतर लोग इस नियम को नहीं जानते, और ब्याज का बड़ा हिस्सा खो देते हैं।
अगर आप सिर्फ निवेश का तरीका बदल दें—

5 अप्रैल से पहले एक बार में 1.5 लाख जमा करके, तो आप अगले 15 साल में 1.20 लाख से ज्यादा अतिरिक्त ब्याज कमा सकते हैं।

जो लोग सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए यह “गोल्डन रूल” काफी लाभदायक है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

इन नौकरी में मिलता है IAS से ज्यादा सैलरी खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम पैर में काला धागा पहनने के फायदे 2026 में लंच होने वाली सबसे सस्ती बाइक सुखी खांसी तुरंत होगा ठीक- बस ये आजमाएं