पुतिन की कार कि ये जानकारी आपको चौंका देगी- दुनिया की सबसे सेफ कार

By: arcarrierpoint

On: Thursday, December 4, 2025 6:58 PM

पुतिन की कार कि ये जानकारी आपको चौंका देगी- दुनिया की सबसे सेफ कार
Google News
Follow Us

पुतिन की कार कि ये जानकारी आपको चौंका देगी- दुनिया की सबसे सेफ कार:-दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाने वाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जिस कार में सफर करते हैं, वह केवल एक लग्ज़री लिमोज़िन नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता किला (Moving Fortress) है। रूस में बनी यह प्रीमियम सेफ्टी कार Aurus Senat दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में नंबर-1 मानी जाती है।

इसकी सुरक्षा इतनी एडवांस है कि इसे अमेरिकी राष्ट्रपति की कार ‘द बीस्ट’ से भी दो गुना सुरक्षित बताया जाता है।

यह कार हर तरह के आतंकवादी हमलों—जैसे बम ब्लास्ट, मशीनगन अटैक, स्नाइपर शूटिंग, गैस अटैक और रॉकेट फायर—को झेलने की क्षमता रखती है। रूस के सुरक्षा अधिकारी इसे “Indestructible Car” तक कहते हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा में उनकी लिमोजिन कारे ‘ऑरस सीनेट’ चर्चा में है। 7 टन वजनी ये कार एक चलता-फिरता किला है। इसका 900 किलो का एक डोर हाथ से नहीं हाइड्रोलिक सिस्टम से खुलता है। कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की कार ‘द बीस्ट’ से दोगुनी स्पीड से दौड़ती है। ‘द बीस्ट’ की स्पीड 112 किमी प्रति घंटा है। ये कार पूरी तरह से बुलेट और ब्लास्ट प्रूफ है।

आत्मरक्षा के लिए इसमें ऑटोमैटिक टियर गैस लॉन्चर फिट किए गए हैं। दुश्मन के करीब आने पर ऑटोमैटिकली टियर गैस फापर होता है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।

गाड़ी के विभिन्न हिस्सों से ऑटोमैटिक स्मोक ग्रेनेड निकलते हैं। इस सिस्टम के ऑन करते ही कार के चारों तरफ से धुएं की एक चादर बन जाती है। यह दुश्मन की नजर को धुंधला कर चकमा दे सकती है।

अगर बम विस्फोट हो जाए या आग लग जाए, तो इसका सेंसर उसे डिटेक्ट कर लेता है। इसके बाद इसमें लगा फायर सप्रेशन सिस्टम खुद ऑन हो जाता है और फायर एक्सटिग्विशर (अग्निशामक यंत्र) बाहर निकलकर आग पर काबू पा लेता है। इसमें विशेष फ्लेम रिटाडेंट केमिकल स्प्रे होता है।

गाड़ी इलेक्ट्रिक शॉक सिस्टम से भी लैस रहती है। इसके गेट व हैंडल से इलेक्ट्रिक शॉक छोड़ा जा सकता है। हमले की स्थिति में इसका इस्तेमाल होता है, ताकि बाहर से कोई हमलावर उसे पकड़ न सके।

इसका ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम 360 डिग्री खतरे को हमेशा मॉनिटर करता रहता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को यह खुद डिटेक्ट करता है। तुरंत सुरक्षा बल को अलर्ट करता है। ड्राइवर को तुरंत रूट चेंज करने की जानकारी देता है। यह एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम से भी लैस है। परमाणु हमले की स्थिति में भी यह सिस्टम एक्टिव रहता है।

  • इमरजेंसी बैंक मेट
  • ‘कैमरा’ विंडोजः अंदर बैठे लोग बाहर देख सकते हैं
  • हाई टेक स्क्रीन
  • एवर कम्प्रेशन सिस्टमः केमिकल अटैक होने पर जहरीली गैस रोकने के लिए
  • बुलेटप्रूफ विंडोः 6 सेमी से ज्यादा मोटी
  • एक्स्ट्रा पावर के लिए इलेक्ट्रिक इंजन (40-48 हॉर्सपावर) एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम
  • हर एंगल से ब्लास्ट और स्नाइपर फावर झेलने वाली आर्मर शील्ड
  • रन-फ्लैट बुलेटप्रूफ टावर्स पंक्चर या गोली लगने पर भी 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
  • 4.4 लीटर, 8 सिलेंडर, 598 हॉर्सपावर इंजन
  • 7.2 टन वजन
  • 6.7 मीटर लंबाई
  • 7.2 टन वजन
  • 6.7 मीटर लंबाई

पुतिन की सुरक्षा में लगे बॉडीगार्ड्स को 35 साल की उम्र के बाद रिटायर कर दिया जाता है। माना यह जाता है कि इसके बाद रिफ्लेक्स (प्रतिक्रिया) धीमे हो जाते हैं। ये मूंछें, दाढ़ी, टैटू, और पियर्सिंग नहीं करा सकते हैं। इन्हें पूरी लाइफ सीक्रेटली बितानी होती है। सुरक्षा गार्ड स्थायी रूप से राष्ट्रपति के बारे में जानकारी प्रकट करने से भी प्रतिबंधित हैं।

पुतिन का विमान इल्यूशिन आईएल 96-300पीयू ट्रम्प के एयर फोर्स वन की तुलना में ज्यादा गोपनीय है। इसके डिजाइन व सिस्टम की सभी बातें छुपी हैं। वहीं, एयर फोर्स वन की जानकारी सार्वजनिक है। पुतिन जहां भी जाते हैं वह दो या तीन विमान ले जाते हैं।

खाने-पीने की चीजों के साथ चम्मच, प्लेट व कटोरी भी टीम लेकर चलती है। पुतिन के बॉडीगाहर्ट्स पूप सूटकेस भी लेकर चलते हैं। ताकि, विदेश में पुतिन के अपशिष्ट पदार्थ (मल-मूत्र) न छूटे। वजह, डीएनए व अन्य जानकारी लीक न करना है।

  • चारों टायर फटने पर भी ये गाड़ी 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। 6 सेमी मोटा कांच पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। यह असॉल्ट राइफल, एके-47, ग्रेनेड हमले को झेल सकता है।
  • केमिकल अटैक होने पर कार के अंदर ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम शुरू हो जाता है। पुतिन की ऑरस सीनेट एकमात्र ऐसी कार है जो पूरी तरह स्वदेशी है, दुनिया के किसी राष्ट्राध्यक्ष के पास स्वदेशी कार

इंजन, स्पीड और पावर

भारी आर्मर होने के बावजूद यह कार स्पोर्ट्स कार की तरह तेज़ दौड़ती है।

रूस ने यह कार केवल पुतिन के लिए नहीं बनाई, बल्कि यह दुनिया को दिखाने के लिए एक संदेश है कि रूस सुरक्षा तकनीक में अमेरिका से भी आगे खड़ा है।

  • सबसे सुरक्षित
  • सबसे स्मार्ट
  • सबसे एडवांस
  • और सबसे इंटेलिजेंट
    • VIP लिमोज़िन मानी जाती है।

इसलिए ही इसे “Star Class Presidential Car” कहा जाता है।

निष्कर्ष

Aurus Senat केवल एक कार नहीं, बल्कि एक मोबाइल सुरक्षा कवच है।
यह आधुनिक टेक्नोलॉजी, सेना स्तर की सुरक्षा, खुफिया सिस्टम और जबरदस्त ताकत का ऐसा संगम है जिसे दुनिया की कोई और VIP कार टक्कर नहीं दे सकती।

इसी वजह से इसे आज भी दुनिया की सबसे सुरक्षित कार कहा जाता है।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

बच्चों को मोबाइल फोन से रखें दुर- वरना हो सकता है परीक्षा में नकल करने पर इस देश में होती है जेल की सजा ये 5 संकेतों बताते है शरीर में खुन की कमी है गरिबों के लिए बनी है ये कार- प्राइस बाइक के बराबर