बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट इस दिन ऐसे करें चेक – सबसे पहले अपने मोबाइल फोन से

By: arcarrierpoint

On: Saturday, March 14, 2026 7:22 PM

मैट्रिक इंटर रिजल्ट इस दिन
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट इस दिन ऐसे करें चेक – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर साल मैट्रिक और इंटर परीक्षा का परिणाम सबसे पहले जारी करने वाले बोर्डों में शामिल है। लाखों छात्र-छात्राएं इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड जल्द ही मैट्रिक और इंटर रिजल्ट 2026 जारी करेगा। सूत्रों के अनुसार कॉपी जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक रिजल्ट कब आ सकता है और सबसे पहले मोबाइल से कैसे चेक करें।

बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने तेजी से कॉपी जांच का काम पूरा किया। सूत्रों के अनुसार – इंटर कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, टॉपर वेरिफिकेशन का काम चल रहा है, रिजल्ट तैयार करने का अंतिम चरण जारी है इन सभी प्रक्रियाओं को देखते हुए संभावना है कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 20 से 25 मार्च, 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। जैसे ही बोर्ड की ओर से रिजल्ट डेट जारी होगी, छात्रों को तुरंत जानकारी मिल जाएगी।

मैट्रिक परीक्षा भी 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद बोर्ड ने तेजी से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू की। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार – मैट्रिक कॉपी जांच पूरी हो चुकी है, टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, रिजल्ट तैयारी अंतिम चरण में है, ऐसे में संभावना है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 27 से 31 मार्च 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

बिहार बोर्ड ने इस वर्ष भी कॉपी जांच का काम रिकॉर्ड समय में पूरा किया है। बोर्ड द्वारा राज्यभर के कई मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों की मदद से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवाई गई। कॉपी जांच के बाद अब टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में सबसे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को बोर्ड कार्यालय बुलाकर उनसे कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं और उनकी कॉपी का मिलान किया जाता है। इससे रिजल्ट की पारदर्शिता बनी रहती है।

जब बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, तब छात्र नीचे बताई गई प्रक्रिया से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Google खोलें।
  2. सर्च बॉक्स में अपनी पसंदीदा वेबसाइट जैसे
  3. arcarrierpoint.com
  4. arcarrierpoint.in
  5. arjobportal.in लिखकर सर्च करें।
  6. वेबसाइट के होमपेज पर जाएँ।
  7. वहां आपको Bihar Board Inter Result 2026 या Bihar Board Matric Result 2026 का लिंक मिलेगा।
  8. उस लिंक पर क्लिक करें।
  9. अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
  10. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  11. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  12. आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

जब रिजल्ट जारी होगा तो छात्रों को सबसे पहले अपना मार्कशीट ध्यान से देखना चाहिए। ध्यान रखने वाली बातें:

  • सभी विषयों के अंक सही हैं या नहीं
  • नाम और रोल नंबर सही है या नहीं
  • पास / फेल की स्थिति

अगर किसी छात्र को अपने नंबरों पर संदेह हो तो वह स्क्रूटिनी (Rechecking) के लिए आवेदन कर सकता है।

अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है। कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के बाद छात्र उसी साल अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

जब छात्र अपना रिजल्ट देख लें, तो उन्हें अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए। मार्कशीट में आमतौर पर निम्न जानकारी होती है:

  • छात्र का नाम
  • रोल कोड
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • पास या फेल की स्थिति

अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती दिखे तो छात्र तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।

Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

बिहार बोर्ड मैट्रिक कॉपी चेकिंग समाप्त – रिजल्ट इस दिन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment