बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर का रिजल्ट कब आएगा? जानिए ऑफिशियल अपडेट- ऐसे करें सबसे पहले चेक

By: arcarrierpoint

On: Tuesday, March 17, 2026 9:49 AM

मैट्रिक इंटर का रिजल्ट
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर का रिजल्ट कब आएगा? जानिए ऑफिशियल अपडेट- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा आयोजित मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी उम्मीद है कि बिहार बोर्ड देश के अन्य बोर्डों से पहले परिणाम जारी करेगा। ताजा अपडेट के अनुसार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 25 मार्च 2026 को जारी हो सकता है, जबकि मैट्रिक का रिजल्ट इसके कुछ दिनों बाद घोषित किया जा सकता है।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 22 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट देख सकेंगे। पिछले साल भी बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किया था, इसलिए इस बार भी इसी समय रिजल्ट आने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार बोर्ड का ट्रेंड रहा है कि पहले इंटर का रिजल्ट जारी होता है और उसके कुछ दिन बाद मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया जाता है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इंटर रिजल्ट 2026 – 22 से 25 मार्च के बीच मैट्रिक रिजल्ट 2026 – 25 से 30 मार्च के बीच रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर लिस्ट और पास प्रतिशत भी जारी करता है।

बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले कई चरणों में काम करता है।

  1. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच
  2. ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर की जारी
  3. आपत्तियों की समीक्षा
  4. टॉपर वेरिफिकेशन
  5. फाइनल रिजल्ट तैयार

इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाता है।

अगर आप अपने मोबाइल फोन से रिजल्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google खोलें।
  • सर्च बॉक्स में अपनी पसंदीदा वेबसाइट जैसे
  • arcarrierpoint.com, arcarrierpoint.in, arjobportal.in टाइप करके सर्च करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
  • वहां आपको Bihar Board Inter Result 2026 या Bihar Board Matric Result 2026 का लिंक दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

जब आप अपना रिजल्ट देखेंगे तो उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं। जैसे:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पास या फेल का स्टेटस
  • डिवीजन

इसलिए रिजल्ट देखने के बाद इन सभी जानकारी को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

कई बार ऐसा होता है कि छात्रों को अपने अंक उम्मीद से कम लगते हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड स्क्रूटनी (Rechecking) का विकल्प देता है। इसके लिए छात्रों को:

  • ऑनलाइन आवेदन करना होता है
  • निर्धारित शुल्क जमा करना होता है
  • इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाती है

अगर जांच के बाद अंक बढ़ते हैं तो नया रिजल्ट जारी किया जाता है।

जो छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाते हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र उसी साल अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं और अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

Matric Result 2026CLICK HERE
Inter Result 2026CLICK HERE
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

मैट्रिक परीक्षा 2026 | टॉपर वेरिफिकेशन के लिए कॉल जाना शुरू | रिजल्ट इस दिन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment