बिहार में अबकी बार बदल गयी सरकार – सभी एक्जिट पोल के नतीजे देखें

By: arcarrierpoint

On: Wednesday, November 12, 2025 1:51 PM

बिहार में अबकी बार बदल गयी सरकार - सभी एक्जिट पोल के नतीजे देखें
Google News
Follow Us

बिहार में अबकी बार बदल गयी सरकार – सभी एक्जिट पोल के नतीजे देखें:-बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान खत्म हो चुके हैं और अब पूरी नजर एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजों पर है।
सभी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं, जिनमें इस बार नीतीश कुमार की एनडीए सरकार को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन कई जगहों पर महागठबंधन भी टक्कर में है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए को सत्ता में वापसी दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 130 से 167 सीटें मिल सकती हैं। 7 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, नीतीश कुमार के नेतृत्व बाली एनडीए सरकार फिर बनेगी। पोल में 243 सीटों में एनडीए को 154 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है।

महागठबंधन को 82 सीटों पर सिमटता बताया जा रहा है। भाजपा को सबसे ज्यादा 74 सीटें मिलने का दावा है। जनसुराज को ज्यादातर एग्जिट पोल ने ० सीट दी है।

2020 में भाजपा को 74 सीटें मिली थीं। इस बार एग्जिट पोल में 64-82 सीटों का अनुमान है। प्रदर्शन थोड़ा स्थिर दिख रहा है। एनडीए में मुख्य स्तंभ बनकर उभर सकती है। सत्ता में वापसी की स्थिति मजबूत।

2020 में 43 सीटें मिली थीं। इस बार 52-75 सीटों तक अनुमान है। जदयू की स्थिति बेहतर होती दिख रही है। नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता फिर असर में। पार्टी सरकार गठन में निर्णायक रहेगी।

2020 में सबसे बड़ी पार्टी (75 सीट) बनी थी। इस बार 51-80 तक अनुमान। गिरावट के संकेत हैं। तेजस्वी यादव को उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिलती दिख रही है। महागठबंधन पीछे।

2020 में 19 सीटें मिली थी। अब 4-23 के आसपास अनुमान। सीट शेयर घटता दिख रहा है। महागठबंधन में कमजोर कड़ी की स्थिति। संगठनात्मक असर न के बराबर।

नीतीश कुमार फिर सीएम बन सकते हैं। ऐसी संभावना एग्जिट पोल के आंकड़ों से लग रही है। अगर ऐसा हुआ ते वे 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। यह नया रिकॉर्ड होगा। नीतीश, कार्यावधि के मामले में सबसे अधिक दिनों तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड पहले ही बना चुके हैं। एनडीए ने चुनाव की शुरुआत में ही नारा दिया-‘2025 फिर से नीतीश।’

गठबंधन / पार्टीअनुमानित सीटेंप्रमुख दलों का विवरण
एनडीए (NDA)154भाजपा – 74, जदयू – 65, अन्य – 15
महागठबंधन (MGB)82कांग्रेस – 12, राजद – 60, अन्य – 12
अन्य (Others)07कुल सीटें : 243
बहुमत : 122
वर्षपोल ऑफ पोल्स (अनुमान)असल नतीजे
2020एनडीए – 109, महागठबंधन – 126एनडीए – 125, महागठबंधन – 110
2015भाजपा – 115, राजद+ – 121भाजपा – 58, राजद+ – 178

बिहार में इस बार मतदान का रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण में 69.12% वोटिंग हुई। पहले चरण में 65.08% चोट पड़े थे। कुल बोटिंग 57.1% तक पहुंची। बिहार के 73 साल के चुनावी इतिहास में पहली बार इतनी वोटिंग हुई है। इससे पहले 2000 में सबसे ज्यादा 62.57% मतदान हुआ था। इस बार महिलाओं ने बढ़त बनाई। पुरुषों से 8.8% अधिक मतदान किया। 71.6% महिलाओं ने बोट डाला। जबकि 62.8% पुरुषों ने वोटिंग की।

बिहार का चुनाव ऐतिह्यांसक है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण और व्यापक जनभागीदारी का परिणाम है कि राज्य में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद सिंह गुजियाल ने बताया कि मतगणना 14 नवंबर सुबह 8 बजे से शुरू होगी

गौनाहा (पश्चिमी चंपारण) रामनगर सीट के भतुजला गांव के लोगों ने बोट बहिष्कार किया। गौनाहा में सड़क बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से लोग नाराज थे। दिनभर अधिकारी बूथ पर इंतजार करते रहे। कोई नहीं आया। शाम में बीडीओ और सीओ गांव पहुंचे। आश्वासन के बाद शाम 5:45 बजे कुछ लोग माने। इसके बाद गौनाहा बूथ के 285 वोटरों में से 42 ने बोट डाले। मतदान की प्रक्रिया शाम 7:30 बजे तक चली।

  • 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। 1302 उम्मीदवारों की किस्मत मशीन में बंद हो गई।
  • कस्बा (पूर्णिया) सीट पर सबसे अधिक 81.24% वोटिंग हुई। ठाकुरगंज (किशनगंज) सीट दूसरे स्थान पर रहा। यहां 81.06% वोटिंग हुई। सबसे कम नवादा में 57.80% वोटिंग हुई।
  • 18 जिलों में औसत मतदान 68.65 प्रतिशत रहा। यह पहले चरण से करीब 3 प्रतिशत अधिक है।

दूसरे चरण में राज्य के जिन 20 जिलों में मतदान हुए, वहां पिछले चुनाव की तुलना में 10 फीसदी अधिक वोटिंग हुई है। 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां 58.59 फीसदी वोटिंग हुई थी, वहीं इस बार यहां 68.76 फीसदी वोटिंग हुई है।

मतदान के दौरान ईवीएम और वीवीपैट बदलाव की संख्या भी पिछले चुनाव से कम रही। राज्य की 243 सीटों पर 2616 प्रत्याशी मैदान में रहे। ईवीएम में इनका भाग्य लॉक हो गया है।

एसआईआर ने लोगों को वोटिंग के मामले बहुत संवेदनशील बनाया। वोटर लिस्ट में या वोट देने से हम छूट न जाएं, इस आम मनोभाव ने भी मतदान बढ़ाया। समय के साथ बढ़ी जागरूकता ने चुनाव में लोक भागीदारी बढ़ाई। नौकरी-रोजगार का दोतरफा मुद्दा नौजवानों को खासी संख्या में बूथों तक लाया। एक बड़ी वजह महिलाओं के लिए घोषित और साकार रूप में आईं कई सरकारी स्कीमें रहीं। इसके काउंटर में विपक्ष द्वारा घोषित कई योजनाओं ने भी महिला वोटरों को आकर्षित किया।

श्रेणीमतदाता संख्या
कुल वोटर (Total Voters)7,45,26,858
पुरुष मतदाता (Male Voters)3,93,79,366
महिला मतदाता (Female Voters)3,51,45,791
श्रेणीमतदान संख्या
कुल मतदान (Total Votes Cast)4,98,65,921
पुरुष मतदान (Male Votes Cast)2,47,24,197
महिला मतदान (Female Votes Cast)2,51,48,424
पार्टी का नामजीती हुई सीटेंकुल वोट (संख्या)वोट प्रतिशत (%)
राजद (RJD)7597,38,85523.11%
भाजपा (BJP)7482,02,06719.46%
जदयू (JDU)4364,85,17915.39%
कांग्रेस (INC)1939,95,3199.48%
भाकपा (माले)1213,33,6823.16%
एआईएमआईएम (AIMIM)55,25,6791.66%
वर्षमतदान प्रतिशत (%)वर्षमतदान प्रतिशत (%)
1951–5242.60198556.27
195743.24199062.04
196244.47199561.79
196751.51200062.57
196952.792005 (फ़रवरी)46.50
197252.792005 (अक्टूबर)45.85
197750.51201052.73
198057.28201556.91
202057.29
202566.91
ARATTAI CHANNELCLICK HERE
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOU TUBE CHANNELSUBSCRIBE
, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

पर्स में रखें ये चिजें- नहीं होगा पैसों की कमी मकर संक्रांति क्यूँ मनाया जाता है घोड़ा क्यों नहीं बैठ पाता? घोड़ा खड़े खड़े क्यों सोता है शनि है भारी तो आज से करें ये उपाय दही हल्दी चेहरा पर लगाने के चमत्कारी फायदे