साइबर सुरक्षा में कैरियर बनाना चाहते हैं तो करें ये काम – लाखों का महिना

By: arcarrierpoint

On: Thursday, February 19, 2026 8:48 PM

साइबर सुरक्षा में कैरियर बनाना चाहते हैं तो करें ये काम - लाखों का महिना
Google News
Follow Us

साइबर सुरक्षा में कैरियर बनाना चाहते हैं तो करें ये काम – लाखों का महिना:-डिजिटल इंडिया के तेजी से विस्तार के साथ एक चीज़ बहुत तेजी से बढ़ी है — साइबर अपराध। बैंकिंग, सरकारी सेवाएँ, अस्पताल, स्कूल, यहाँ तक कि मोबाइल ऐप भी अब इंटरनेट पर हैं।
इसलिए हर संस्था को अपने डेटा की सुरक्षा के लिए Cyber Security Expert चाहिए।

वर्तमान स्थिति (भारत)

जरूरत 10 लाख+ विशेषज्ञों की
मतलब:- आने वाले वर्षों में सबसे ज्यादा नौकरी इसी फील्ड में

करीब 3–4 लाख साइबर सुरक्षा प्रोफेशनल ही उपलब्ध

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग जहां एक ओर बैंकिंग सेक्टर से लेकर हेल्थ सेक्टर तक बेहतर नतीजे दे रहा है, वहीं दूसरी ओर इसका असर साइबर सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। खतरनाक और तेज एआई-आधारित हमलों ने भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को पहले से ज्यादा असुरक्षित बना दिया है। पावर ग्रिड, बैंकिंग, टेलीकॉम और सरकारी संस्थाएं अब प्रशिक्षित और अनुभवी पेशेवरों को भारी कमी के कारण जोखिम में हैं।

इंडिया साइबर थ्रेट रिपोर्ट 2025 में यह बात सामने आई कि 2022 से 2024 के दौरान साइबर खतरों की संख्या 1 करोड़ 30 लाख से बढ़कर 5 करोड़ 40 लाख तक पहुंच गई थी। यह चार गुना की बढ़ोतरी है। मिंट के एक लेख में दर्शन शांतामूर्ति, सिसा इन्फोसेक संस्थापक और कार्यकारी अधिकारी कहते हैं कि पिछले दशक में साइबर सुरक्षा में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन कौशल विकसित करने की गति अब भी मांग के बराबर के नहीं है। जटिल और उच्च स्तरीय खतरों को रोकने के लिए अधिक कौशल की जरूरत है।

इस संदर्भ में नीति आयोग की एआई रोजगार सृजन रोडमैप रिपोर्ट 2025 भविष्य के ट्रेंड पर नजर डालती है। रिपोर्ट के अनुसार 2031 तक एआई से 40 लाख नई नौकरियों की संभावना है, जिसमें बड़ा हिस्सा साइबर सिक्योरिटी के एआई संबंधित कौशल का होगा। साइबर सिक्योरिटी में जहां, पारंपरिक डेटा एंट्री या बेसिक मॉनिटरिंग जैसे काम अब एआई करेगा। इसके बदले एआई एथिक्स ऑफिसर, डेटा प्राइवेसी स्पेशलिस्ट और एआई सुरक्षा विश्लेषक जैसे नए और उच्च स्तरीय पद बनेंगे भी।

साइबर सिक्योरिटी में निश्चत रूप से युवाओं को एक बेहतर भविष्य मिलता है, क्योंकि इस क्षेत्र में वेतन बेहद आकर्षक हैं। करीब पांच साल के अनुभव वाले इंजीनियर सालाना 20 लाख रुपये तक कमा सकते हैं और वरिष्ठ स्तर के साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर लगभग 60 लाख रुपये तक वेतन पा सकते हैं। हालांकि, असली चुनौती उपयुक्त साइबर स्किलिंग कोर्स की है।

नेशनल करिअर सर्विस की करिअर इन साइबर सिक्योरिटी रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में कुछ पदों की बहुत ज्यादा मांग है। जैसे:-

  • सिक्योरिटी एनालिस्टः- कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री। औसत वेतन 6.4 लाख रुपये सालाना।
  • पैनिट्रेशन टेस्टरः- साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर साइंस, आईटी में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री। औसत वेतन 8.6 लाख रुपये सालाना।
  • सिक्योरिटी इंजीनियरः- कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी/साइबर सिक्योरिटी में स्नातक। औसत वेतन 8.4 लाख रुपये सालाना।

उच्च पदों में सिक्योरिटी आर्किटेक्ट, सीनियर कंसल्टेंट साइबर सिक्योरिटी, सिक्योरिटी इंजीनियर ट्रस्ट एंड सेफ्टी जैसे पदों पर भी मांग है।

पीसीएम विषयों के साथ बारहवीं करना अच्छा आधार देगा। इसके बाद बीटेक या बीई (कंप्यूटर साइंस / साइबर सिक्योरिटी), बीसीए (साइबर सिक्योरिटी), बीएससी (साइबर सिक्योरिटी डिजिटल फोरेंसिक्स) जैसे कोर्स चुन सकते हैं। इंजीनियरिंग डिग्री के लिए जेईई मेन्स एडवांस्ड जैसी प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। वहीं कुछ बैचलर कोर्स के लिए सीयूईटी परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिलेगा। कुछ संस्थानों की अपनी परीक्षाएं भी आयोजित होती हैं।

साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है। आईआईटी, एनआईटी आदि प्रमुख संस्थान हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन की बहुत मांग है। गैर-आईटी पृष्ठभूमि वाले छात्रों को सबसे पहले कंप्यूटर, इंटरनेट और नेटवर्किंग की बेसिक जानकारी सीखनी चाहिए। कुछ गैर आईटी डिग्री आपको इस क्षेत्र से जोड़ती हैं, जैसे बीबीए (आईटी एंड सिस्टम्स मैनेजमेंट), जिसमें आईटी और मैनेजमेंट दोनों पढ़ाए जाते हैं, जैसे आईटी गवर्नेस, रिस्क मैनेजमेंट और कंप्लायंस, ताकि संगठन की साइबर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • आईआईटी दिल्ली, एमटेक (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) iitd.ac.in
  • एनआईईएलआईटी, nielit.gov.in पीजी डिप्लोमा (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एंड क्लाउड कंप्यूटिंग) के लिए
  • एमिटी यूनिवर्सिटी, एमएससी (साइबर सिक्योरिटी) ऑनलाइन amityonline.com
  • आईआईआईटी बंगलुरू, एमटेक (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) iiitb.ac.in
  • एनआईटीके, एमटेक (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी), nitk.ac.in
  • वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर साइंस एंड इंजी.) vit.ac.in
  • अन्ना यूनिवर्सिटी, एमई (इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी), annauniv.edu
  • एसआरएम, बीटेक (साइबर सिक्योरिटी) srmist.edu.in

जरूरी है कि करिअर के तौर पर साइबर सिक्योरिटी का क्षेत्र अपनाने वाले युवा ऐसे प्रशिक्षण कोर्स चुने. जो समग्र और व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हो। ऐसे प्रोग्राम छात्रों की असली अनुभव देते हैं, जैसे कि रिकग्निशन और एक्सेस मैनेजमेंट, रिस्क आइडेंटिफिकेशन, नियमों का पालन और क्लाउड सुरक्षा।

परंपरागत आईटी कोर्स से अलग, साइबर सुरक्षा में सक्रिय और बचाव केंद्रित सोच की जरूरत होती है, जो केवल किताबों से नहीं सीखी जा सकती, इसलिए इंटरैक्टिव लैब्स, इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन और व्यावहारिक अनुभव अपनी साइबर सुरक्षा ट्रेनिंग का अहम हिस्सा बनाएं।

माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम सहित कई कंपनियां विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर साइबर सुरक्षा कोर्स, इंटर्नशिप और मेटरशिप प्रोग्राम चला रही है। ये प्रोग्राम छात्रों को असली दुनिया के टूल्स और केस स्टडीज तक पहुंच देते हैं, ताकि वे वास्तविक चुनौतियों का अनुभव ले सकें। – फीचर डेस्क

सर्टिफाइड सिक्योरिटी प्रोफेशनल फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसपीएआई) एक गहन प्रशिक्षण आधारित वर्कशॉप है, जो शुरुआती साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर्स के लिए बनाई गई है। इसे केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) के सहयोग से लॉन्च किया गया है।

बिट्स पिलानी और सीईआरटी-इन के सहयोग से चलाया जाने वाला यह आठ सप्ताह का प्रोफेशनल डेवलपमेंट कोर्स थोड़े अनुभवी या पहले से ही काम कर रहे इंजीनियर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोग्राम साइबर सिक्योरिटी में आवश्यक तकनीकी और प्रैक्टिकल स्किल्स सिखाने पर केंद्रित है।

ट्रस्ट लैब (कंप्यूटर साइंस विभाग) के माध्यम से साइबर सिक्योरिटी में एक विशिष्ट पेशेवर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है, जिसमें प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री से जोड़कर प्रशिक्षण दिया जाता है।

आईबीएम का यह प्रोग्राम साइबर सुरक्षा एनालिस्ट बनने के लिए जरूरी ट्रेनिंग और कौशल देता है।

इंटर्नशाला और सिंपलीलर्न जैसे मंच पर भी कई कोर्स उपलब्ध है, जैसे- एथिकल हैकिंग विद एआई, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट मास्टर्स प्रोग्राम और सर्टिफाइड एथिकल हैकर।

कंप्यूटर, सर्वर, नेटवर्क और डेटा को हैकिंग, वायरस, फ्रॉड, रैनसमवेयर और डेटा चोरी से बचाने की प्रक्रिया को Cyber Security कहते हैं।

उदाहरण:-

  • ATM हैक रोकना
  • बैंकिंग फ्रॉड पकड़ना
  • वेबसाइट हैक होने से बचाना
  • मोबाइल ऐप का डेटा सुरक्षित रखना

यह फील्ड सिर्फ B.Tech वालों के लिए नहीं है —

मैट्रिक / इंटर / ग्रेजुएशन / किसी भी स्ट्रीम के छात्र आ सकते हैं

जरूरी स्किल:-

  • कंप्यूटर की बेसिक समझ
  • इंटरनेट और नेटवर्क की जानकारी
  • सीखने की इच्छा

सबसे पहले ये सीखना जरूरी

  • Computer Fundamentals
  • Internet & Networking Basics
  • Operating System (Windows + Linux)

इसके बिना आगे कुछ समझ नहीं आएगा

Cyber Security की असली नींव

सीखें:-

  • IP Address
  • Router & Switch
  • TCP/IP
  • DNS / DHCP
  • Firewall

यह सीखते ही आपकी समझ 50% बन जाएगी

90% हैकर और सिक्योरिटी एक्सपर्ट Linux इस्तेमाल करते हैं

सीखें:-

  • Commands
  • File permissions
  • Server basics
  • Kali Linux

Expert बनने के लिए जरूरी

Recommended:-

  • Python (सबसे जरूरी)
  • Bash scripting
  • Basic HTML

अब असली Cyber Security शुरू

सीखें:-

  • Penetration Testing
  • Vulnerability Scanning
  • Wireshark
  • Metasploit
  • Burp Suite
  • CEH (Certified Ethical Hacker)
  • CompTIA Security+
  • CISSP
  • OSCP
  • CHFI (Cyber Forensic)
पदकाम
Security Analystसिस्टम मॉनिटर
Ethical Hackerहैकिंग टेस्ट
Penetration Testerकमजोरी ढूँढना
SOC Analystलाइव अटैक रोकना
Cyber Forensic Expertअपराध जांच
अनुभवसैलरी
Fresher₹25,000 – ₹60,000
2–3 साल₹80,000 – ₹1.5 लाख
5 साल₹2 – ₹5 लाख / महीना
Expert₹10 लाख+ / महीना
फ्रीलांसिंग + बग बाउंटी = करोड़ों तक कमाई
  • बैंक
  • रेलवे
  • एयरपोर्ट
  • पुलिस विभाग
  • IT कंपनियाँ
  • विदेश रिमोट जॉब

Cyber Security में सिर्फ कोर्स करने से नौकरी नहीं मिलती
Skills + Practice + Labs = Job

रोज 2–3 घंटे प्रैक्टिस जरूरी

  1. Linux इंस्टॉल करें (Kali Linux)
  2. Networking का बेसिक पढ़ें
  3. Python शुरू करें
  4. Hack The Box / TryHackMe पर प्रैक्टिस करें

आने वाले 10 साल में सबसे ज्यादा डिमांड अगर किसी जॉब की रहेगी तो वह है Cyber Security
कम पढ़ाई में भी शुरू हो सकता है और मेहनत करने पर लाखों महीना कमाना बिल्कुल संभव है।

सही दिशा में शुरू करेंगे तो 6–12 महीने में पहली जॉब मिल सकती है।

Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

इन नौकरी में मिलता है IAS से ज्यादा सैलरी खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम पैर में काला धागा पहनने के फायदे 2026 में लंच होने वाली सबसे सस्ती बाइक सुखी खांसी तुरंत होगा ठीक- बस ये आजमाएं