सफलता के रहस्य | सफलता की इस कहानी में छुपा है अमिर होने का राज:-हमको कर्म के सिद्धांत को मानते हैं। हम पुरुषार्थ करें, अच्छे कर्म करते चलें। लेकिन कर्म करते-करते किस प्रकार का रवैया रखना है, ताकि अच्छे परिणाम मिलें, यह ध्यान रखना भी जरूरी है।
प्रमुख स्वामी महाराज के जीवन में कार्य से सम्बंधित सफलता के लिए पहला रवैया यह था कि…
अगर हमें विचार आया कि यह काम मैं दो सेकंड के बाद करूंगा तो वह आलस्य और टालमटोली है। जबकि हम तो काम के लिए ये रवैया अपनाते हैं कि आज करे सो कल और कल करे सो परसों, इतनी जल्दी भी क्या है जब जीना है बरसों। सही रवैया है कल का आज नहीं, आज का अभी। ये काम का सही एटिट्यूड है, केवल तभी आप कुछ महान कर पाएंगे।
स्वामी ज्ञानवत्सल प्रेरक वक्ता और विचारक
हम पूरा दिन तो अपने मुताबिक नहीं चला सकते हैं। लेकिन दो-तीन क्रियाएं ऐसी आप तय कर लो, जो उसी समय हर दिन होनी चाहिए। अगर आप वर्षों तक ऐसा करते रहें तो इससे कभी अपने शेड्यूल का उल्लंघन नहीं करेंगे और नियमित बन सकेंगे।
समय के सम्मान से मिलती है सफलता
मैंने 500 से ज्यादा जीवनियां पढ़ी हैं, सरदार पटेल से लेकर अब्राहम लिंकन, विंस्टन चर्चिल से लेकर नेल्सन मंडेला, सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो तक। इन सभी के जीवन में कार्य-सम्बंधी वह रवैया हमेशा नजर आता है कि कल जो करना है वह आज होना चाहिए और आज जो करना है वह अभी होना चाहिए। ऐसे में आलस्य और टालमटोली के लिए गुंजाइश ही कहां रहेगी?
प्रमुख स्वामी महाराज को हमने देखा है।
कोयम्बटूर के रेलवे स्टेशन पर रात के 12 बजे ट्रेन 15-20 मिनट लेट थी, उन्होंने कहा पत्र निकालो, हम पत्र लिख लेते हैं। उन्होंने वहीं पर ट्रेन का इंतजार करते हुए दो-तीन पत्रों के उत्तर लिख दिए। मुम्बई में डेंटिस्ट की अपॉइंटमेंट थी, वहां गए। अपॉइंटमेंट ठीक तरह से तैयार की गई थी, ताकि उनको वेटिंग में बैठना ना पड़े। लेकिन उनसे पहले वाला जो पेशेंट था, उसको डॉक्टर को ज्यादा समय देना पड़ा।
प्रमुख स्वामी महाराज तो अपने तय समय से पहुंच गए।
डॉक्टर ने कहा, मैं अभी दो मिनट में आया। इस दो मिनट में उन्होंने दो पत्र पढ़े और अपने सेक्रेटरी को बता दिया कि उनका क्या उत्तर लिखना है। और हम वेटिंग में बैठते हैं तो या तो जमुहाई लेते रहते हैं या आते-जाते लोगों को ताकते रहते हैं कि कौन आया, कौन गया, किसने क्या कपड़ा पहना, यही सब चलता रहता है।
लेकिन जो महान व्यक्तित्व होते हैं,
वे अपने समय के हर पल का उपयोग करते हैं। और हम कई घंटे और कई दिन तक बरबाद कर देते हैं। ये सच है कि हम पूरा दिन तो अपने हिसाब के मुताबिक नहीं चला सकते हैं। लेकिन दो-तीन क्रियाएं ऐसी आप तय कर लो, जो उसी समय हर दिन होनी चाहिए। अगर आप वर्षों तक ऐसा करते रहें तो इससे आप कभी भी अपने शेड्यूल का उल्लंघन नहीं करेंगे और हमेशा हर चीज के लिए समय पर मौजूद रहेंगे। इस चीज में इतनी ताकत है।
प्रमुख स्वामी महाराज 40 साल तक सुबह 6.40 बजे मॉर्निंग वॉक करते रहे। उन्होंने इतने कार्य किए हैं, जितने हम सब मिलकर भी अपने जीवन में नहीं कर पाते, लेकिन इस नियम को उन्होंने कभी नहीं त्यागा। ठीक इसी तरह सुबह 7.30 बजे पूजा करने का उनका नियम था, जो उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। अगर आपके जीवन में भी ऐसी दो-तीन क्रियाएं नियमित हों तो आपके बाकी दिन के सभी कार्य भी स्थिर हो जाएंगे।
प्रेरक प्रसंग
विलियम ग्रीन की किताब ‘रिचर, वाइजर, हैप्पियर’ में वर्णित ये प्रसंग व्यक्तिगत विकास के साथ असाध्य लगने वाले लक्ष्य हासिल करने में मददगार है।
छोटे-छोटे सुधार ही परिणाम देते हैं
थॉमस गेनर विख्यात इंश्योरेंस कंपनी मार्केल के सीईओ हैं। साल 1990 की बात है, तब उनका वजन 190 पौंड (86 किग्रा) था। थर्थोमस दरअसल बचपन से ही सुस्त-से थे, नतीजतन धीरे-धीरे उनका वजन दो सौ पाँड से ऊपर निकल गया। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ वह अपने शरीर पर ध्यान देना चाहते थे। शानदार निवेशक होने के कारण गेनर जानते थे कि छोटे लाभ या नुकसान कैसे लंबे समय में संचित होते जाते हैं।
वह नहीं चाहते थे कि शरीर के मामले में ऐसा हो,
इसलिए उन्होंने पूरे जीवन की अवस्थ आदतें बदलने का संकल्प लिया। लेकिन गेनर अपनी उम्र के 50वें बसंत से पहले कभी भी 5 मील एकसाथ नहीं दौड़े थे। एक दिन विमान में यात्रा के दौरान उन्होंने अखबार में एक आलेख पढ़ा। जिसका शीर्षक था, ‘क्या आप दौड़ने से नफरत करते हैं?’ लेकिन लेख में 28 दिन की एक योजना बताई गई,
जो इतनी चतुराई से बिना किसी नुकसान के दिख रही थी कि
थॉमस ने इसे आजमाने का निर्णय लिया। पहले हफ्ते उन्हें हर दिन अधिकतम पांच मिनट दौड़ना था। यह अवधि दूसरे हफ्ते में पढ़कर दस मिनट हो गई, तीसरे सप्ताह में पंद्रह मिनट और चौथे सप्ताह में बीस मिनट हो गई थी। उन्होंने इसे अपना लिया। अब आज थर्थोमस हफ्ते में पांच दिन दौड़ते हैं। खास बात है कि उनका दृढ़ अनुशासन निरंतर काम करता है।
महान सफलता का रहस्य..
थॉमस बताते हैं कि जबर्दस्त जीत प्रायः क्रमशः बढ़ती प्रगति और छोटे-छोटे सुधारों का ही परिणाम होती है, जिन्हें लंबे समय तक कायम रखा जाता है। अगर आप महान सफलता का रहस्य चाहते हैं, तो वह यह है कि हर दिन को पिछले दिन से थोड़ा बेहतर बनाएं। इस तरह आप सफल हो सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
TELEGRAM | join |
YOUTUBE | SUBSCRIBE |
मैट्रिक इंटर परीक्षा 2025 का परीक्षा सेंटर लिस्ट जारी- यहाँ से देखें कहाँ होगा आपका परीक्षा
BSEB UPDATE
- बिहार के सरकारी स्कूल में बदला गया सबकुछ | अब गर्मी और ठंढा की छुट्टी भी
- इंटर बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 03 फरवरी से होगा – रूटिन देखें
- मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 17 फरवरी से होगा – रूटिन देखें
- बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2025 का मॉडल पेपर जारी
- बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा के टॉपर को मिल रहा है 1 लाख रूपया और लैपटॉप
- बिहार बोर्ड का अब सभी कार्य होगा ऑनलाइन | प्रमाण पत्र में सुधार होगा अब घर बैठे
- मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 2024- का प्रश्नपत्र आया – सभी विषयों का यहाँ से करें डाउनलोड
- मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म फिर से भराना शुरू- अंतिम मौका
- इंटर बोर्ड परीक्षा 2025 के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म फिर से भराना शुरू
- कक्षा 11वीं का रजिस्ट्रेशन अब 22 तक होगा | इंटर सत्र 2024-26 का अंतिम मौका
SCHOLARSHIP
- अपार आईडी कार्ड क्या है? अपार आईडी कार्ड से मिलेंगे ये ये फायदे | APAAR ID CARD
- मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2024 – अगर पैसा नहीं आया तो जल्दी करें ये काम
- बिहार बोर्ड इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2024 का बकाया पैसा आया
- स्नातक उतीर्ण छात्राओं को ₹50 हजार मिलना शुरू | आवेदन के लिए भी खुलेगा पोर्टल
- बिहार बोर्ड से मैट्रिक इंटर पास छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति का भरमार | जल्दी करें आवेदन
- Bihar board inter pass NSP Scholarship 2024-25 – Apply Now
- इंटर पास सभी छात्र छात्राओं को मिल रहा है ₹20 हजार की छात्रवृत्ति | BSEB NSP Scholarship 2024
- मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2024 | ₹10 हजार और ₹25 हजार मिलना शुरू
- Bihar board inter Pass Protsahan Rashi 2024- Apply Online
- Bihar board matric pass protsahan rashi 2024
RESULT
- हिन्दी माध्यम और सरकारी स्कूल के बच्चे भी बन रहे हैं बीपीएससी टॉपर
- 69वीं बीपीएससी का रिजल्ट जारी- यहाँ से देखें टॉपर लिस्ट और टॉपर की स्ट्रेटजी
- जीवन में सफलता का रहस्य समझे | जीससे आप बन सकते हैं करोड़पति
- जीवन में होना है सफल तो सुंदर पिचई के ये बातें गांठ बांध लें
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी – यहाँ से देखें अपना रिजल्ट
- कक्षा 1 से 8वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी – यहाँ से देखें
- सफलता आपकी कदम चुमेगी | बस जीवन के इन रहस्य को समझ लें
- कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता | विराट कोहली के सफलता के मंत्र जान कर चौंक जाएंगे आप
- गरीब से अमीर कैसे बने | अगर आप भी बनना चाहतें हैं अमीर तो जान लिजीए ये रहस्य
- कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का मार्कशीट- यहाँ से करें डाउनलोड