17 फरवरी से शुरू होगा मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026 – रूटिन जारी:-सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के लिए अस्थायी तिथि पत्र जारी किया है। परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होंगी।
17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
इस दौरान मुख्य परीक्षा (कक्षा 10 और 12), खेल छात्रों की परीक्षा (कक्षा 12), दूसरी बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) और अनुपूरक परीक्षा (कक्षा 12) कराई जाएंगी। जबकि दूसरी बार परीक्षा 15 मई से 1 जून तक हो सकती है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक होने की संभावना है।
सीबीएसई के अनुसार,
2026 में करीब 45 लाख छात्र-छात्राएं भारत समेत 26 देशों से 204 विषयों की परीक्षा देंगे। परीक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया भी तय समय पर की जाएगी।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि
ये तिथियां अस्थायी हैं। अंतिम तिथि पत्र स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जमा करने के बाद जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने कहा कि अस्थायी तिथि पत्र जारी करने से छात्रों, स्कूलों और शिक्षकों को कई लाभ होंगे
सीबीएसई ने जारी की संभावित तिथि
कक्षा 10वीं – प्रथम बोर्ड परीक्षा शेड्यूल 2026
विषय | परीक्षा तिथि |
---|---|
गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक | 17 फरवरी |
इंग्लिश कॉम्यूनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिट्रेचर | 21 फरवरी |
भाषा | 24 फरवरी |
साइंस | 25 फरवरी |
कंप्यूटर एप्लिकेशन | 27 फरवरी |
संस्कृत | 28 फरवरी |
हिंदी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी | 2 मार्च |
पेंटिंग | 5 मार्च |
सोशल साइंस | 7 मार्च |
12वीं – बोर्ड परीक्षा शेड्यूल 2026
विषय | परीक्षा तिथि |
---|---|
बायोटेक्नोलॉजी | 17 फरवरी |
फिजिकल एजुकेशन | 18 फरवरी |
फिजिक्स | 20 फरवरी |
बिजनेस स्टडी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन | 21 फरवरी |
साइकोलॉजी | 23 फरवरी |
फैशन स्टडीज | 24 फरवरी |
जियोग्राफी | 26 फरवरी |
पेंटिंग | 27 फरवरी |
केमिस्ट्री | 28 फरवरी |
लीगल स्टडीज | 3 मार्च |
म्यूजिक | 6 मार्च |
गणित, एप्लाइड गणित | 9 मार्च |
इंग्लिश इलेक्टिव, इंग्लिश कोर | 12 मार्च |
होम साइंस | 14 मार्च |
हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर | 16 मार्च |
भाषा | 17 मार्च |
इकोनॉमिक्स | 18 मार्च |
पॉलिटिकल साइंस | 23 मार्च |
कंप्यूटर साइंस | 25 मार्च |
बायोलॉजी | 27 मार्च |
एकाउंटेंसी | 28 मार्च |
हिस्ट्री | 30 मार्च |
सोशियोलॉजी | 4 अप्रैल |
संस्कृत कोर | 9 अप्रैल |
कक्षा 10वीं – द्वितीय बोर्ड परीक्षा शेड्यूल 2026
विषय | परीक्षा तिथि |
---|---|
गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक | 15 मई |
कम्पार्टमेंटल विषय | 16 मई – 1 जून |