बिहार का नया मंत्रीमंडल गठित – देखिए किसको कौन सा विभाग मिला:-बिहार में नई नीतीश कुमार सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा जारी कर दिया गया है। इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को गृह विभाग मिला है, जबकि वित्त विभाग जदयू (JDU) को सौंपा गया है।
शुक्रवार को राज्यपाल से शपथ लेने के बाद नई सरकार ने पहले ही दिन मंत्रालयों का पूर्ण बंटवारा कर दिया, जिसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
पहली बार भाजपा को गृह विभाग, जदयू को मिला वित्त
राज्य में नयी सरकार गठन के अगले दिन शुक्रवार को सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया. इस बार भी उप मुख्यमंत्री का पद भाजपा के खाते में गया है, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सरकार में दो उप मुख्यमंत्री हींगे.
नयी नीतीश सरकार के मंत्रियों में बंटा विभाग, सम्राट बने गृह मंत्री, बिजेंद्र वित्त मंत्री और सबसे कम उम्र की श्रेयसी को खेल
पहली बार भाजपा की झोली में गृह विभाग आया है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ग्रा विभाग की एकल जिम्मेवारी दी गयी है. उनके पास पिछली सरकार में यी वित्त और वाणिज्यकर विभाग की जवाबदेही जदयू को मिल गयी है.
जदद के बरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य मंत्री बनाया गया है.
जदयु की सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, निगरानी व इलेक्शन समेत वित्त व वाणिज्यकर, भवन निर्माण, जल संसाधन, उजर्जा, शिक्षा, ग्रामीण विकास और ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेवारी मिली है.
भाजपा को गृह, पथ निर्माण, नगर विकास, स्वास्थ्य व विधि, कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेवारी मिली है. हम को लघु जल संसाधन, लोजपा आर को पीएचइडी और गन्ना उद्योग तथा रालोमो के दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है.
पिछली सरकार में सहकारिता, पीएचइडी और गन्ना उद्योग विभाग भाजपा के के पास था.
नयी कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार को
नयी नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार। 25 नवंबर) को होगी, राज्य में विभिन्न विभागों में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति के बाद सरकार की पहली कैबिनेट होगी, इसमें विधानसभा सत्र बुलाने के निर्णय पर मुहर लगेगी, इसमें उत्न्य विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी आ सकते है. इसमें पहली बार नये मंत्रियों को सरकार के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी जायेगी. इधर प्रभारी मंत्रियों ने विभाग आवंटित होने के बाद अपने विभागों में जाकर प्रभार लेने का काम शुरू भी कर दिया है.
नॉलेज | प्रभात
रामानंद पहले गृह मंत्री रहे थे, 55 साल बाद मंत्री के जिम्मे यह विभाग
1967 में गैर कांग्रेसी सरकार बनी और महामाया प्रसाद सिन्हा सीएम बनाये गये, तो बिहार के इतिहास में पहली बार रामानंद तिवारी गृह मंत्री बने. रामानंद संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के शाहपुर से विधायक थे, 1970 में जब कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनी तो रामानंद तिवारी दूसरी बार गृह मंत्री बनाये गये, उनके कार्यकाल में पुलिस मेस ऐसोसिएशन को सरकार ने मान्यता दी. इसके पहले सीएम श्रीकृाण सिंह के कार्यकाल से गृह विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे ही रहा था. अरसे बाद करीब 55 साल के बाद एक बार फिर गृह विभाग के अलग मंत्री बनाये गये है,
फिलहाल सबसे ज्यादा पांच विभाग बिजेंद्र के पास
वर्तमान कैबिनेट में सबसे ज्यादा पाच विभाग जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास होंगे. उन्हें वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ वाणिज्य कर, चित, महा निषेध, उत्पाद एवं निबंधन भी दिया गया है, जबकि पूर्व की तरह ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग भी उन्हीं के पास रखेगा, कैबिनेट में सबसे उम्रदराज बिजेंद्र यादव सुपौल से आते है. यहाँ उनके बाद सर्वाधिक चार विभाग जदयू के ही विजय चौधरी को मिला है. हालांकि आने वाले दिनों में कैबिनेट विस्तार में इनमें से कुछ विभागों का बंटवारा नये मंत्रियों में संभव है.
- सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम
- विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम
- बिजेंद्र यादव वित्त मंत्री
- विजय चौधरी आइपीआरडी मंत्री
नयी सरकार में किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला
जदयू (JDU) मंत्रियों को मिले विभाग
| क्रम | मंत्री का नाम | मिला हुआ विभाग |
|---|---|---|
| 1 | नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) | सामान्य प्रशासन, गृह (विशेष), निगरानी, कैबिनेट, उपभोक्ता मामले |
| 2 | बिजेंद्र प्रसाद यादव | ऊर्जा विभाग |
| 3 | विजय चौधरी | ग्रामीण विकास, पंचायती राज |
| 4 | ललन सिंह | जल संसाधन |
| 5 | श्रव्य चौबे | विज्ञान व प्रौद्योगिकी |
| 6 | नरेश यादव | नाबार्ड परियोजना |
| 7 | संतोष कुमार | आपदा प्रबंधन |
| 8 | कृष्णनंदन वर्मा | खान एवं भूतत्व |
| 9 | जय कुमार सिंह | उद्योग विभाग |
| 10 | सुरेश शर्मा | निर्माण विभाग |
भाजपा (BJP) मंत्रियों को मिले विभाग
| क्रम | मंत्री का नाम | दिया गया विभाग |
|---|---|---|
| 1 | सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री) | गृह विभाग |
| 2 | विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री) | वित्त, नगर विकास, वाणिज्य कर |
| 3 | मंगल पांडेय | स्वास्थ्य |
| 4 | दिलीप जायसवाल | उद्योग |
| 5 | नितिन नवंनिष्कर | पथ निर्माण |
| 6 | रंजन कुमार यादव | श्रम संसाधन |
| 7 | रामएकबाल सिंह | कृषि विभाग |
| 8 | जयप्रकाश प्रसाद | कला, संस्कृति, युवा विभाग |
| 9 | नारायण प्रसाद | पर्यटन |
| 10 | अमरेन्द्र प्रताप सिंह | आईटी और खेल |
| 11 | बबलू गुप्ता | परिवहन |
| 12 | अजय कुमार | अल्पसंख्यक कल्याण |
| 13 | ललकेश्वर प्रसाद सिंह | मानव संसाधन विकास |
| 14 | जीतेन्द्र कुमार | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन |
लोजपा (रा) को मिले विभाग
| क्रम | मंत्री का नाम | विभाग |
|---|---|---|
| 1 | संजय कुमार | गन्ना उद्योग |
| 2 | संजय कुमार सिंह | राजस्व विभाग |
हम (HAM) पार्टी
| क्रम | मंत्री का नाम | विभाग |
|---|---|---|
| 1 | संतोष सुमन | लघु जल संसाधन |
रालोजपा (RLJP)
| क्रम | मंत्री का नाम | विभाग |
|---|---|---|
| 1 | दीपक सिंह | सामाजिक न्याय विभाग |
राजभवन की मंजूरी के बाद सूची जारी
विभागों के बटवारा के पहले सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट बौधरी और विजय चौधरी के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर नये मंत्रियों के विभागों की सुधी सौंपी. राजभवन की मंजूरी के बाद शाम केविनेट विभाग ने विभाग आवंटन की सूची|
निष्कर्ष (Conclusion)
नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार में प्रशासनिक और राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नए विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री किस तरह काम करते हैं और प्रदेश के विकास को नई दिशा देते हैं।
IMPORTANT LINK
| ARATTAI CHANNEL | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |


























