मैट्रिक परीक्षा से पहले करें ये काम – नहीं तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा:-बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लगभग 15 लाख परीक्षार्थियों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने परीक्षा केंद्रों पर कड़े और सख्त नियम लागू किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य परीक्षा को नकल-मुक्त, पारदर्शी और अनुशासित बनाना है।
अगर कोई छात्र इन निर्देशों की अनदेखी करता है, तो उसे परीक्षा से वंचित, रिजल्ट रद्द या गंभीर मामलों में दो वर्षों तक परीक्षा से निष्कासित भी किया जा सकता है।
इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे:-
- परीक्षा से पहले छात्रों को क्या-क्या करना जरूरी है
- किन गलतियों से परीक्षा देने से रोका जा सकता है
- जूता-मोजा, समय, प्रवेश और प्रतिबंधित वस्तुओं से जुड़े नियम
- परीक्षा वाले दिन की पूरी चेकलिस्ट
मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा पहन कर आने पर रहेगी रोक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि 17 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा में विलंब से पहुंचने के कारण केंद्र में चहारदीवारी फांद कर या अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले अभ्यर्थी दो वर्ष तक परीक्षा से निष्कासित होंगे. बोर्ड ने इस संबंध में राज्य के सभी जिलों को निर्देश दिया है.
आधा घंटा पहले तक प्रवेश 15 लाख हैं परीक्षार्थी
समिति ने कहा है कि परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहन कर आना मना है. इसलिए जूता-मोजा पहन कर परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. परीक्षार्थियों को जूता-मोजा की जगह चप्पल पहन कर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा. मैट्रिक परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी. इसमें 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
अवैध तरीके से प्रवेश करने पर कार्रवाई
समिति ने कहा है किपरीक्षार्थियों को दोनों पालियों की परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा. परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा. यदि कोई परीक्षार्थी विलंब से पहुंचता है और जबरदस्ती प्रवेश करता है, तो उसे समिति के निर्देशों का उल्लंघन और क्रिमिनल ट्रेसपास की श्रेणी में रखा जायेगा. साथ ही यह कदाचारहित परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का स्पष्ट प्रयास और आपराधिक कृत भी माना जायेगा.
यही नहीं, बोर्ड ने कहा है कि
संबंधित परीक्षार्थी को दो वर्ष परीक्षा से निष्कासित करने के साथ ही उसके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी. बोर्ड ने कहा है कि ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति यदि कोई केंद्राधीक्षक देते हैं, तो उनके विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की जायेगी.
पहली पाली में नौ बजे तक ही मिलेगा प्रवेश
केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले प्रवेश करना होगा. केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले बंद हो जायेगा. प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय 9:30 बजे से 30 मिनट पूर्व यानी नौ बजे तक और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय दो बजे से 30 मिनट पहले यानी 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति मिलेगी. प्रथम पाली में 8:30 बजे से और दूसरी पाली में एक बजे से केंद्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा.
इंटर परीक्षा : 10 जिलों से 12 नकलची पकड़े गये
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार इंटर परीक्षा 2026 के तहत शुक्रवार को राज्यभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा तथा द्वितीय पाली में कला संकाय एवं व्यावसायिक के परीक्षार्थियों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चली. वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 6,45,655 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. समिति के अनुसार परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी के बावजूद 10 जिलों से कुल 12 नकलची पकड़े गये.
मैट्रिक : चहारदीवारी फांदी तो दो वर्ष के लिए छात्र होंगे निष्कासित
मैट्रिक परीक्षा में विलंब से पहुंचने पर केंद्र की चारदीवारी फांदकर या अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले परीक्षार्थी दो वर्ष तक परीक्षा से निष्कासित किए जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस संबंध में जिलों को निर्देश दिया है।
17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
समिति ने कहा कि परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आना मना है। जूता-मोजा पहने हुए परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को जूते-मोजे की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
क्रिमिनल ट्रेसपास की श्रेणी में होंगे शामिल
परीक्षार्थियों को दोनों पाली की परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा। वहीं परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा। यदि कोई परीक्षार्थी विलंब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है और जबरदस्ती प्रवेश करता है तो उसे समिति के निर्देशों का उल्लंघन और क्रिमिनल ट्रेसपास की श्रेणी में रखा जायेगा। साथ ही यह कदाचारहित परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का स्पष्ट प्रयास और आपराधिक कृत भी समझा जायेगा।
बोर्ड ने कहा कि
संबंधित परीक्षार्थी को दो वर्ष परीक्षा से निष्कासित करने के साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति यदि कोई केंद्राधीक्षक देते हैं तो उनके विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की जायेगी।
मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले बंद हो जायेगा
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए समिति द्वारा जारी प्रवेश पत्र और परीक्षा संचालन के लिए निर्गत मार्गदर्शिका में कहा गया है कि केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले प्रवेश करना होगा। केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले बंद हो जायेगा।
परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व केंद्र में प्रवेश करने का निर्देश
समिति ने कहा कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय 9:30 बजे से 30 मिनट पूर्व यानि नौ बजे तक जबकि दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय दो बजे से 30 मिनट पहले यानी 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 – संक्षिप्त जानकारी
- परीक्षा प्रारंभ: 17 फरवरी 2026
- परीक्षा समाप्त: 25 फरवरी 2026
- कुल परीक्षार्थी: लगभग 15,12,963
- परीक्षा पाली: दो (प्रथम व द्वितीय)
- प्रवेश समय: परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले
प्रतिबंधित वस्तुएं – भूलकर भी न ले जाएं
परीक्षा केंद्र में निम्न चीजों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है:-
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- ब्लूटूथ डिवाइस
- ईयरफोन
- कैलकुलेटर
- इलेक्ट्रॉनिक पेन
- किसी भी प्रकार की पर्ची/नोट्स
अगर इनमें से कोई वस्तु पकड़ी जाती है, तो:-
- परीक्षा रद्द
- रिजल्ट कैंसिल
- और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है
पहली और दूसरी पाली का प्रवेश समय
प्रथम पाली
- परीक्षा शुरू: सुबह 9:30 बजे
- अंतिम प्रवेश समय: सुबह 8:30 बजे
द्वितीय पाली
- परीक्षा शुरू: दोपहर 2:00 बजे
- अंतिम प्रवेश समय: दोपहर 1:00 बजे
सलाह: कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।
परीक्षा से पहले जरूरी दस्तावेज़
परीक्षा केंद्र पर ये चीजें अनिवार्य हैं:-
- एडमिट कार्ड (मूल प्रति)
- आधार कार्ड / स्कूल ID
- नीली या काली बॉल पेन
- पारदर्शी पानी की बोतल
फटे-पुराने या फोटो कॉपी एडमिट कार्ड पर रोक लग सकती है
छात्रों द्वारा की जाने वाली आम गलतियां
- समय से देर से निकलना
- एडमिट कार्ड घर भूल जाना
- जूता-मोजा पहनकर आना
- मोबाइल बंद करके जेब में रखना
- अफवाहों पर भरोसा करना
इन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पूरा साल खराब हो सकता है।
परीक्षा से पहले 10-पॉइंट चेकलिस्ट
- एडमिट कार्ड सही है या नहीं
- फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट हैं
- परीक्षा केंद्र का पता पहले देख लिया
- सही पाली और विषय की जांच
- जूता-मोजा नहीं पहनना
- मोबाइल घर पर छोड़ना
- समय से पहले घर से निकलना
- केवल जरूरी सामान साथ रखना
- शांत दिमाग से परीक्षा देना
- सभी निर्देशों का पालन करना
बोर्ड का उद्देश्य और छात्रों के लिए संदेश
बिहार बोर्ड इस बार परीक्षा में जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहा है। इसका उद्देश्य:-
- नकल रोकना
- ईमानदार छात्रों को न्याय देना
- परीक्षा की विश्वसनीयता बढ़ाना
छात्रों को सलाह है कि:-
“नियमों को बोझ नहीं, सुरक्षा समझें।”
निष्कर्ष (Conclusion)
मैट्रिक परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
अगर आपने:-
- समय
- ड्रेस
- और नियमों का सही पालन किया
तो परीक्षा देना बिल्कुल आसान रहेगा।
लेकिन लापरवाही की तो:-
- एंट्री बंद
- रिजल्ट रद्द
- और 2 साल का नुकसान तय है।
इसलिए आज ही तैयारी करें, नियम समझें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
IMPORTANT LINKS
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |


























