बिहार बोर्ड इंटर सत्र 2026-28 में नामांकन शुरू – 11वीं में नामांकन के लिए यहाँ से करें आवेदन

By: arcarrierpoint

On: Wednesday, April 1, 2026 9:45 AM

11वीं में नामांकन शुरू
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड इंटर सत्र 2026-28 में नामांकन शुरू – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने इंटरमीडिएट के नामांकन के लिए तैयारी पूरी कर ली है। राज्य के इंटर स्तरीय संस्थानों में 11वीं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इस बार लगभग 12 लाख विद्यार्थी इस नामांकन प्रक्रिया के माध्यम से इंटरमीडिएट में प्रवेश ले सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया बोर्ड के ओएफएसएस (ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स) पोर्टल से संचालित की जाएगी।

बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
पोर्टल का नामOFSS Bihar
कोर्सइंटरमीडिएट (11th)
सत्र2026 – 2028
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू8 अप्रैल
मेरिट लिस्टआवेदन के बाद जारी
आधिकारिक वेबसाइटofssbihar.in

सामान्य आवेदन पत्र व सामान्य सूची समिति की वेबसाइट पत्र https://ofssbihar.net पर उपलब्ध रहेगा। राज्य भर में कुल 9988 संस्थानों में लगभग 17 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। बोर्ड ने कहा है कि इस बार नामांकन की प्रक्रिया पिछले वर्ष की तुलना में पहले शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जा रहा है। बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संकायवार (विज्ञान, वाणिज्य, कला) और विषयवार रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी ओएफएसएस पोर्टल पर पहले ही अपलोड कर दी है।

बोर्ड ने सोमवार तक सीटों पर संबंधित संस्थानों से आपत्ति मांगी थी, जिसपर लगभग 250 आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों का निराकरण 5 अप्रैल तक कर लिया जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी सूची से विद्यार्थियों को निर्णय के आधार पर पसंद के विषय और संस्थान का चयन करने में मदद मिलेगी।
विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले कॉमन प्रॉस्पेक्टस पढ़ना होगा। इसमें नामांकन की सम्पूर्ण प्रक्रिया, पात्रता, नियम आदि की महत्वपूर्ण जानकारी होगी। इससे आवेदन करते समय छात्रों को कोई परेशानी नहीं होगी।

विद्यार्थी ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय अधिकतम 20 विकल्प चुन सकते हैं। विकल्प चुनने के बाद सारे विकल्प को अंतिम माना जाएगा और नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्हें बदला नहीं जाएगा। इस बार भी डिग्री महाविद्यालयों में नामांकन नहीं होगा। जिस विद्यालय से विद्यार्थी ने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसी विद्यालय में इंटर नामांकन के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी।

बिहार बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इंटर सत्र 2026–28 में नामांकन के लिए आवेदन 8 अप्रैल 2026 के आसपास शुरू किया जा सकता है। मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद ही OFSS पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। आवेदन शुरू होने के बाद छात्रों को लगभग 2 से 3 सप्ताह का समय दिया जाता है। इसके बाद बिहार बोर्ड द्वारा पहली मेरिट लिस्ट (1st Merit List) जारी की जाती है।

यदि आप बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास किए हो तो आपको निम्न डॉक्यूमेंट तैयार रखना है –

  • Roll code 
  • Roll number
  • Date of birth
  • Passport size Color photo
  • Mobile number
  • Email ID
  • Photo ID proof

यदि आप किसी अन्य बोर्ड से मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कीये है , तो आपको निम्न डॉक्युमेंट्स अपलोड तैयार रखना है –

  • Roll code 
  • Roll number
  • Date of birth
  • Passport size Color photo
  • Mobile number
  • Email ID
  • Photo ID proof
  • Migration certificate
  •  Marksheet 

Bihar Board 11th Admission 2026 के लिए आवेदन शुल्क

सभी वर्गलगभग ₹350

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।

यदि आप 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें —

Step 1

सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2

होमपेज पर Intermediate Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।

Step 3

अब Common Application Form (CAF) भरें।

Step 4

अपनी व्यक्तिगत जानकारी और मैट्रिक की जानकारी भरें।

Step 5

अब कम से कम 10 कॉलेज या स्कूल का विकल्प चुनें

Step 6

फोटो अपलोड करें।

Step 7

आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Step 8

आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें।

बिहार बोर्ड इंटर नामांकन 2026 मेरिट लिस्ट

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। आमतौर पर तीन मेरिट लिस्ट जारी होती हैं —

  • First Merit List
  • Second Merit List
  • Third Merit List

यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है तो आपको निर्धारित कॉलेज में जाकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

बिहार बोर्ड से इंटर करने के कई फायदे हैं —

  • पूरे बिहार में मान्यता प्राप्त बोर्ड
  • कम फीस में पढ़ाई
  • सरकारी कॉलेज में एडमिशन का मौका
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद
OFSS 11 TH ADMISSIONIMPORTANT LINK
APPLY ONLINECLICK HERE
COLLEGE LISTCLICK HERE
OFFICIAL WEBSITECLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOU TUBE CHANNELSUBSCRIBE

बिहार टॉपर लिस्ट देखें | बिहार बोर्ड मैट्रिक बिहार टॉपर लिस्ट 2026 जारी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment