मैट्रिक में फेल को पास होने का, कम अंक वालो का अंक बढाने का मिला अंतिम मौका- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के माध्यमिक विशेष परीक्षा 2026 और माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू हो जाएगा। समिति के अनुसार, जिन परीक्षार्थियों का पंजीयन सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए मान्य है, वे अपने विद्यालय के प्रधान के माध्यम से समिति की वेबसाइट https://exam. bihar boardonline.org या https://biharboardonline.com पर 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। समिति द्वारा परीक्षार्थियों के लिए दो अलग-अलग प्रकार के आवेदन प्रपत्र वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। इनमें से उपयुक्त प्रपत्र विद्यालय के प्रधान द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद विद्यालय प्रधान भरने के बाद इसे जमा करेंगे।
Important Dates
| Matric Result 2026 | 29 March 2026 |
| Scrutiny Online Application Start Date | 01 April 2026 |
| Scrutiny Application Last Date | 07 April 2026 |
| Compartmental / Special Exam Form Start | 02 April 2026 |
| Compartmental / Special Exam Form Last Date | 07 April 2026 |
| Scrutiny Result Release | April / May 2026 |
Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026
एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित परीक्षार्थियों का परीक्षाफल दिनांक 29.03.2026 को प्रकाशित किया गया है। यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या एक से अधिक या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हों, तो अपने उस विषय/विषयों की उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटनी कराने हेतु समिति की वेबसाईट matric.biharboardscrutiny.com अथवा https://biharboardonline.com पर दिनांक 01.04.2026 से 07.04.2026 तक की अवधि में रु0 120/- (एक सौ बीस रुपये मात्र) प्रति विषय की दर से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाईन मोड में आवेदन करने की प्रक्रिया
Bihar Board Matric Scrutiny 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाईन आवेदन करने हेतु समिति की वेबसाईट matric.biharboardscrutiny.com अथवा https://biharboardonline.com पर “Apply for scrutiny (Annual Secondary Examination 2026)” लिंक पर क्लिक कर परीक्षार्थी अपना रौल कोड, रौल नम्बर एवं जन्म तिथि (उदाहरण के तौर पर 52002-26000125-27-05-2010) अंकित करते हुए अपना पासवर्ड Create कर रजिस्टर करेंगे। इस पासवर्ड को विद्यार्थी भविष्य में अपने उपयोग के लिए सुरक्षित रखेंगे।
लॉगिन करने के बाद स्क्रूटनी फॉर्म कैसे भरें?
रौल कोड, रौल नम्बर एवं पासवर्ड का प्रयोग करते हुए Login करेंगे। इसके उपरांत Application form For Scrutiny प्रदर्शित होगा, जिसमें विद्यार्थी का सभी विवरण विषय सहित उपलब्ध रहेगा।
स्क्रूटनी के लिए विषय का चयन कैसे करें?
जिस विषय/विषयों में विद्यार्थी को उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी कराने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना हो, वे उस विषय / विषयों के सामने अंकित चेक बॉक्स के अन्दर (सही) मार्क करेंगे।
स्क्रूटनी आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करें?
तत्पश्चात् Fee Payment के लिए पेज पर उपलब्ध Fee payment button (Make Payment) को क्लिक करेंगे। निर्धारित स्क्रूटनी शुल्क के भुगतान हेतु राशि डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाईन भुगतान के पश्चात् 24 घंटे के अन्दर अपने बैंक खाता से राशि की निकासी हुई है या नहीं, इसकी जाँच कर स्वयं संतुष्ट हो लेंगे। खाता से राशि की निकासी के पश्चात् समिति के खाता में जमा नहीं होने की स्थिति में संबंधित आवेदन अपूर्ण मानते हुए स्वीकार नहीं किया जायेगा।
समिति विनियमावली में वर्णित प्रावधान के अन्तर्गत स्क्रूटनी निम्नांकित बिन्दुओं पर आधारित होगी :-
- यदि उत्तरपुस्तिका के अन्दर के पृष्ठों के अंक मुख पृष्ठ पर अंकित नहीं है, तो उसमें सुधार किया जायेगा।
- प्रदत्त अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें सुधार किया जायेगा।
- यदि कोई प्रश्न या उसके खण्ड का प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जायेगा।
- स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या यथावत् रह सकते हैं।
स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंटल परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण नियम
यदि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण कोई विद्यार्थी स्क्रूटनी हेतु आवेदन किए जाने के साथ-साथ माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 में भी सम्मिलित होते हैं और स्कूटनी के परिणामस्वरूप वर्द्धित प्राप्तांक के आधार पर वह परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त कर लेता है, तो उस विद्यार्थी का वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल ।
स्क्रूटनी (Scrutiny) क्या है?
स्क्रूटनी एक प्रक्रिया है जिसमें छात्र की उत्तर पुस्तिका को दोबारा जांचा जाता है। इसमें देखा जाता है कि कहीं कॉपी चेक करते समय कोई प्रश्न छूट तो नहीं गया, या किसी प्रश्न का अंक जोड़ने में गलती तो नहीं हुई।
स्क्रुटनी को सामान्य भाषा में चैलेंज करना भी कहा जाता है । यदि कोई छात्र या छात्रा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में सम्मिलित हुए थे । यदि वे अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है। तब वह अपने उस एक विषय या जिस विषय के प्राप्तांक से और असंतुष्ट हैं। उस विषय की उत्तर पुस्तिका का स्क्रुटनी करा सकते हैं।
कम अंक आने पर स्क्रूटनी से अंक कैसे बढ़ सकते हैं?
यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके किसी विषय में अपेक्षा से कम अंक मिले हैं, तो वह स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटनी में बोर्ड द्वारा उत्तरपुस्तिका की दोबारा जाँच की जाती है।
स्क्रूटनी में क्या-क्या चेक किया जाता है?
- कहीं कोई प्रश्न का अंक जोड़ने में गलती तो नहीं हुई
- कोई उत्तर छूट तो नहीं गया जिसे परीक्षक ने चेक नहीं किया
- टोटल (Total) सही से जोड़ा गया है या नहीं
यदि जाँच के दौरान कोई गलती मिलती है तो विद्यार्थी के अंक बढ़ सकते हैं। ध्यान रखें कि स्क्रूटनी में सिर्फ जांच और टोटलिंग की गलती सुधारी जाती है, पूरी कॉपी दोबारा मूल्यांकन नहीं होती।
कंपार्टमेंटल परीक्षा क्या है?
कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartmental Exam) उन छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली एक विशेष परीक्षा है, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा के एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं। इसे ‘सप्लीमेंट्री परीक्षा’ (Supplementary Exam) भी कहा जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपना शैक्षणिक वर्ष (Year) बचाने का मौका मिलता है बिना पूरे विषयों को दोबारा पढ़े, उसी साल पास होने का एक और मौका देना है।
जो छात्र फेल हो गए हैं वे कैसे पास होंगे?
यदि कोई विद्यार्थी अधिकतम 1 या 2 विषय में फेल हो गया है, तो उसे कम्पार्टमेंटल परीक्षा देने का मौका मिलता है।
कम्पार्टमेंटल परीक्षा क्या होती है?
compartmental परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो एक या दो विषय में फेल हो गए हैं। इसमें छात्र केवल उसी विषय की परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।
कम्पार्टमेंटल परीक्षा देने के फायदे
- पूरे साल का नुकसान नहीं होता
- उसी साल परीक्षा देकर पास होने का मौका मिलता है
- पास होने पर उसी साल का रिजल्ट मान्य होता है
Important Links
| INTER RESULT 2026 | CLICK HERE |
| Inter Scrutiny Apply | CLICK HERE |
| Compartment Exam Apply Online | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
बिहार बोर्ड इंटर सत्र 2026-28 में नामांकन शुरू – 11वीं में नामांकन के लिए यहाँ से करें आवेदन


























