12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी – ₹80 हजार की महिना कमाने का मौका

By: arcarrierpoint

On: Monday, April 6, 2026 8:43 PM

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी
Google News
Follow Us

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी – बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां ऑटोमोबाइल / डीजल मेकेनिक, टेक्सटाइल्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल आदि ब्रांचों में की जाएंगी। आरक्षण का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 मई 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है…

ऑटोमोबाइल / डीजल मेकेनिक04
टेक्सटाइल्स20
इलेक्ट्रिकल166
इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन146
केमिकल02
प्रिंटिंग02
सिरेमिक02
कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी252
सिविल / रूरल166
मेकेनिकल166
साइंस164
एग्रीकल्चर एंड मशीनरी01

मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो। विशिष्ट पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में बीई/बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा किया हो।

वेतनमान: 25,500 से 81,100 रुपये।

न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी।

अधिकतम आयु सीमा में बिहार के ओबीसी / ईबीसी वर्ग और महिलाओं तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

नोट: योग्यता, वेतनमान और आयु सीमा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

लिखित परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • कार्यानुभव (यदि लागू हो)

अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

सभी वर्गों के लिए 100 रुपये देय है। भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

  • बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://btsc.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Recruitments’ पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस विज्ञापन के आगे Advertisement पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
  • पिछले पेज पर वापस आएं। अब जिस ब्रांच के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस ‘एडवर्टाइजमेंट’ के सामने ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें।

कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करें

  • अगले पेज पर Online Application सेक्शन में Candidate Registration पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पेज पर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके आगे ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें। अब नीचे रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आवेदन करने से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और ‘आई एक्सेप्ट’ पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पता, शैक्षणिक विवरण सहित मांगी गई जानकारियां दर्ज कर नीचे ‘Validate & Preview’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर दर्ज की गई जानकारी जांच लें और नीचे घोषणा पत्र में टिक लगाकर सब्मिट कर दें। अगले पेज पर ई-मेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरीफाई कर लें और व्यू रजिस्ट्रेशन स्लिप पर क्लिक करें।
  • कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिखाई देगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
  • पिछले पेज पर वापस आएं और Online Application सेक्शन के Fee Deposition/Reconciliation पर क्लिक करें। अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा भरकर क्लिक हियर टू प्रोसीड फॉर पेमेंट पर क्लिक कर शुल्क का भुगतान करें।
  • पिछले पेज पर वापस आएं और Online Application सेक्शन के Submit Application Form पर क्लिक करें। नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्जकर प्रोसीड पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। इससे आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

गैस सिलिंडर चाहिए अनगिनत तो जल्दी करें ये काम – घर बैठे मिलेगा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment