बिहार बोर्ड मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 का रूटिन जारी- जल्दी देखें

By: arcarrierpoint

On: Monday, April 13, 2026 8:29 PM

बिहार बोर्ड मैट्रिक कम्पार्टमेंटल
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 का रूटिन जारी- मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 का आधिकारिक रूटिन जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हुए हैं या जो विद्यार्थी किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, और उन लोगों ने मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा फॉर्म भरा था उनके लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल यह परीक्षा 02 मई 2026 से 06 मई 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

बिहार बोर्ड हर साल मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद उन छात्रों के लिए Compartmental-Cum-Special Exam आयोजित करता है जो एक या दो विषय में फेल हो गए हों किसी कारण से मुख्य परीक्षा नहीं दे पाए हों रिजल्ट सुधारने के लिए पुनः परीक्षा देना चाहते हों इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्र उसी साल मैट्रिक पास माने जाते हैं।

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 का रूटीन जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 02 मई 2026 से शुरू होकर 06 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

  • प्रथम पाली: सुबह 09:30 बजे – 12:45 बजे
  • द्वितीय पाली: दोपहर 02:00 बजे – 05:15 बजे
  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रश्न पत्र पढ़ने का समय दिया जाता है।

सभी पालियों में 15 मिनट का आरम्भिक समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने व समझने के लिए दिया गया है। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए पूर्व की भांति गणित के स्थान पर गृह विज्ञान एवं विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर पूर्ववत् ली जाएगी। तद्नुसार दृष्टिबाधित परीक्षार्थी दिनांक 04.05.2026 की प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान विषय के बदले संगीत तथा दिनांक 05.05.2026 की प्रथम पाली में आयोजित गणित विषय के बदले गृह विज्ञान की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

पूर्व की भांति स्पॉस्टिक (Spastic) दृष्टिबाधित एवं वैसे दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उन्हें नन-मैट्रिक स्तर के लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी एवं इससे संबंधित सूचना समिति कार्यालय को भी उपलब्ध करायी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

दोनों पालियों की परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा प्रारंभ से 30 मिनट अर्थात्, आधा घंटा पूर्व तक ही दी जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा जो पूर्वाह्न 09:30 बजे से प्रारंभ होगी, के लिए पूर्वाह्न 09:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा जो अपराह्न 02:00 बजे से प्रारंभ होगी, के लिए अपराह्न 01:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।


ऐच्छिक विषय-गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, ललित कला तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय एवं व्यावसायिक ऐच्छिक विषय-सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आई०टी०/ आई०टीज० ट्रेड की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि 29.04.2026 से 30.04.2026 तक ।

विद्यालय स्तर पर विज्ञान विषय में आन्तरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) तथा सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम पर आधारित Literacy Activity एवं Project Work एवं ऐच्छिक विषय-गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला तथा व्यावसायिक ऐच्छिक विषय सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आई०टी०/आई०टीज० ट्रेड की प्रायोगिक परीक्षा का स्टैण्डर्ड मार्क्सफ्वायल एवं अवार्डशीट सभी विद्यालय प्रधान संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में दिनांक 04.05.2026 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करायेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से स्टैण्डर्ड मार्क्सफ्वायल, अवार्डशीट आदि समिति (माध्यमिक) कार्यालय में दिनांक 05.05.2026 तक लाया जाएगा।

  • परीक्षा दो पालियों में होगी
  • 15 मिनट का कूल ऑफ टाइम मिलेगा
  • प्रैक्टिकल परीक्षा 29.04.2026 से 30.04.2026 तक को होगी
  • रिजल्ट परीक्षा के बाद जल्द जारी किया जाएगा
EXAM ROUTINECLICK HERE
ADMIT CARDCLICK HERE
ARATTAI CHANNELCLICK HERE
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
OFFICIAL UPDATECLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOUTUBE CHANNELSUBSCRIBE

बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं नामांकन 2026 – यहाँ से करें आवेदन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment