आधार कार्ड में नाम पता जन्मतिथि सब कुछ करें सुधार इस नए एप के माध्यम से – घर बैठे

By: arcarrierpoint

On: Tuesday, January 6, 2026 8:31 PM

आधार कार्ड में नाम पता जन्मतिथि सब कुछ करें सुधार इस नए एप के माध्यम से - घर बैठे
Google News
Follow Us

आधार कार्ड में नाम पता जन्मतिथि सब कुछ करें सुधार इस नए एप के माध्यम से – घर बैठे:- अब आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी जानकारियाँ सुधारने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने एक नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से अधिकतर सेवाएँ पूरी तरह डिजिटल हो गई हैं

आधार से जुड़ी सेवाओं को सरल, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा तैयार ऐप जल्द ही लांच होने जा रहा है। आधारधारकों को अब नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी अपडेट के लिए आधार सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नया आधार मोबाइल ऐप 27 से 30 जनवरी के बीच आधिकारिक रूप से लॉन्च किए जाने की तैयारी है।

ऐप का ट्रायल फेज लगभग पूरा हो चुका है और शुरुआती प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है। ट्रायल के दौरान ही एंड्रॉयड फोन पर ऐप को 50 लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। ऐप को आईओए पर भी बड़ी संख्या में डाउनलोड किया जा रहा है।

देश में आधार आज बैंकिंग, मोबाइल कनेक्शन, सरकारी योजनाओं, पेंशन, सब्सिडी और कई अन्य सेवाओं की पहचान का अहम माध्यम बन चुका है, लेकिन समय के साथ लोगों का मोबाइल नंबर बदलना, पता बदलना या नाम में सुधार जैसी जरूरतें सामने आती हैं। 12 भाषाओं में उपलब्ध आधार में बदलाव की सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करेगा।

जल्द ही ऐप के जरिए नाम और मेल आईडी बदलने की भी सुविधा दी जाएगी, जिसका ट्रायल हो चुका है। अब ऐप आधिकारिक तौर पर लांच होने को तैयार है। जल्द ही तिथि निर्धारित होनी है। उसके बाद ऐप के जरिए सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध होगी।

इस माह के अंत में जारी होने वाले नए आधार ऐप की सबसे अहम सुविधा मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया है। अब आधारधारक फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सीधे अपने मोबाइल से नंबर अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए 75 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, जो मोबाइल से ही यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

अब फेस ऑथेंटिकेशन की उन्नत तकनीकी आ गई है, जिसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है क्योंकि मोबाइल नंबर बेहद संवेदनशील मामला है। आधार में दर्ज मोबाइल नंबर से ही सारी सेवाएं जुड़ी हैं।

अभी तक इन बदलावों के लिए आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य था, जिससे लोगों को लंबी कतारों और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता था। सबसे अधिक दिक्कत मोबाइल नंबर बदलने में थी, जिसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी था।

सेवा केंद्र आने वाले काफी लोगों अपना मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं। उन्होंने आधार बनवाते समय परिवार के किसी अन्य सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया था ऐसे में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित सेवाओं में दिक्कत आती थी। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यूआईडीएआई ने मोबाइल-फर्स्ट अप्रोच की नीति को अपनाते हुए यह नया आधार ऐप विकसित किया है।

  • ऐप से पता, नाम और ई-मेल अपडेट करना भी आसान।
  • वर्तमान में आधार में दर्ज मोबाइल नंबर व पता बदलने की सुविधा भी ऐप के जरिए उपलब्ध है।
  • नाम सुधार, ई-मेल आईडी अपडेट जैसी सेवाएं भी ऐप के माध्यम से जल्द उपलब्ध होंगी।
  • नए आधार ऐप में कॉन्टैक्ट कार्ड जनरेट करने की सुविधा भी दी गई है।
  • क्यूआर कोड शेयर करने या स्कैन कराने पर नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी साझा कर सकेंगे।

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा विकसित यह नया आधार ऐप नागरिकों को घर बैठे आधार अपडेट की सुविधा देता है। ऐप को अब तक 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

  • स्पेलिंग की गलती
  • पूरा नाम / आंशिक नाम में सुधार
  • गलत DOB को सही करना
  • वर्ष / तारीख में सुधार
  • स्थायी या वर्तमान पता
  • नया पता जोड़ना
  • पुराना नंबर हटाकर नया जोड़ना
  1. UIDAI Aadhaar App मोबाइल में इंस्टॉल करें
  2. आधार नंबर डालकर OTP से लॉग-इन करें
  3. Update Aadhaar Details” विकल्प चुनें
  4. जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे चुनें
  5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  6. ₹50 शुल्क (ऑनलाइन) का भुगतान करें
  7. आवेदन सबमिट करें और SRN नंबर सुरक्षित रखें
  • पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट
  • पता प्रमाण: बिजली बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड
  • जन्मतिथि प्रमाण: जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं मार्कशीट
  • आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं
  • लाइन, एजेंट और समय की बचत
  • पूरी प्रक्रिया डिजिटल और सुरक्षित
  • OTP और बायोमेट्रिक सुरक्षा
  • बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस)
  • 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार
  • जानकारी वही भरें जो दस्तावेज़ों से मेल खाती हो
  • एक ही विवरण बार-बार बदलने से आवेदन रद्द हो सकता है
  • SRN नंबर संभालकर रखें

अगर आपके आधार कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि गलत है, तो अब नया आधार ऐप आपके लिए सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है। घर बैठे, मोबाइल से सुधार करें और सरकारी सेवाओं में किसी परेशानी से बचें।

myAadhaar New Portal (Aadhaar Update Online)CLICK HERE
Update Aadhaar Online
(Name, Address, DOB, Gender, Mobile, Email)
CLICK HERE
Check Aadhaar Update Status (URN Status)CLICK HERE
Download Aadhaar / Masked AadhaarCLICK HERE
Order Aadhaar PVC CardCLICK HERE
Verify Email / MobileCLICK HERE
Book Appointment (Aadhaar Center)CLICK HERE
UIDAI Official WebsiteCLICK HERE
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

इन नौकरी में मिलता है IAS से ज्यादा सैलरी खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम पैर में काला धागा पहनने के फायदे 2026 में लंच होने वाली सबसे सस्ती बाइक सुखी खांसी तुरंत होगा ठीक- बस ये आजमाएं