ठंड से ठिठुरा बिहार- स्कूल कॉलेज सब हुआ बंद- जल्दी देखें:-बिहार में ठंड ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पछुआ हवाओं और घने कोहरे के कारण राज्य के लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालात इतने गंभीर हो गए कि प्रशासन को स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा। राजधानी पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 10–12 डिग्री कम है।
पछुआ हवाओं से बढ़ी कनकनी, मुंगेर सबसे ठंडा… यहां पारा 7.0 डिग्री पर
बिहार ठंड से ठिठुर रहा है। पछुआ हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। मंगलवार को मुंगेर 7.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। राज्य के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहे। गयाजी, नालंदा और शेखपुरा में कोल्ड डे रहा। पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार को गयाजी के अलावा औरंगाबाद, डेहरी, सहरसा, सबौर और पूसा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
आगे क्या… कनकनी और बढ़ेगी
अगले 6-7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कनकनी और बढ़ने की संभावना है। 24 से 26 दिसंबर तक कई जगह घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।
26 तक 8वीं तक की कक्षाएं बंद
पटना जिले में डीएम ने स्कूलों में 26 दिसंबर तक आठवीं तक की कक्षाएं बंद करने का आदेश दिया है। 9वीं से 12वीं की कक्षाएं 10 बजे से चलेंगी।
कहरः ठंड से ठिठुरा बिहार
सर्द भरी पछुआ हवा और घने कोहरे ने बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। तीन वर्ष बाद मंगलवार को प्रदेश सबसे ठंडा रहा। राज्य भर में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। इसका असर सामान्य जनजीवन पर पड़ा है। ठिठुरन वाली ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं।
पछुआ की रफ्तार ने एक बार फिर बढ़ाई कनकनी
मंगलवार को राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 7.8 से 13.7 डिग्री के बीच रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य भर के ज्यादातर जिलों के एक या दो स्थानों पर 26 दिसंबर तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। इसके साथ ही सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
पटना मंगलवार को तीन वर्षों के बाद सबसे अधिक ठंडा रहा।
इससे लोगों को शीतलहर जैसी ठंड का एहसास हुआ। 23 दिसंबर 2022 में पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वहीं मंगलवार को 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में बुधवार और गुरुवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा जबकि शाम के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
मुजफ्फरपुर स्टेशन रोड में खुद और बच्चे को ठंड से बचाने की जद्दोजहद करता परिवार।
मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 23 दिसंबर 2022 को राज्य का सबसे कम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस ठंड के मौसम में पहली बार मंगलवार को गया जी भीषण शीत दिवस और नालंदा एवं शेखपुरा जिला शीत दिवस की चपेट में रहा। गया जी, पटना व भागलपुर में घना कोहरा और 28 जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। राज्य का सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गया जी में और सबसे अधिक तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम दृश्यता 50 मीटर गया जी में दर्ज हुआ। पटना में सुबह के समय दृश्यता 100 मीटर रही।
पटना में चार वर्षों के दौरान ठंड की स्थिति
| वर्ष | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| 23 दिसंबर 2022 | 25.8 | 10.6 |
| 23 दिसंबर 2023 | 27.0 | 14.3 |
| 23 दिसंबर 2024 | 23.9 | 12.5 |
| 23 दिसंबर 2025 | 14.5 | 11.0 |
दुखदः अलाव तापने में किसान की गई जान
नरकटियागंज (प.चं.)। शिकारपुर थाने के केसरिया गांव में सोमवार शाम में अलाव सेंकने के दौरान किसान बलिराम महतो (80 साल) के शरीर में आग लग गई। बुरी तरह झुलसने के बाद वे खेत में ही बेहोश होकर गिर गये। ढूंढ़ते हुए परिजन पहुंचे तो उन्हें नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई।
मुजफ्फरपुर में 8वीं तक की कक्षाएं 28 दिसंबर तक बंद
अत्यधिक ठंड के कारण जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं 24 से 28 दिसंबर तक बंद रहेंगी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने प्री स्कूल व आगनबाड़ी केन्द्रों को भी बंद रखने का निर्देश दिया है।
मुजफ्फरपुर से गुजरनेवाली ट्रेनें व दरभंगा की उड़ान लेट
घने कोहरे के कारण मुजफ्फरपुर से गुजरनेवाली लंबी दूरी की 14 ट्रेनें दो से 10 घंटे तक देरी से चलीं। दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली की एक उड़ान देर से आई। तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310) 11 घंटे 50 मिनट की देरी से पटना जंक्शन पहुंची।
आगे क्या: अभी और बढ़ेगी ठंड?
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4–5 दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पछुआ हवाएं जारी रहेंगी और सुबह-शाम कोहरा बना रहेगा। कुछ जिलों में शीत-दिवस जैसी स्थिति बन सकती है। यानी दिन में भी तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह तक ठंड अपने चरम पर पहुंच सकती है। ऐसे में प्रशासन द्वारा स्कूलों की छुट्टी को आगे बढ़ाया जा सकता है।
लोगों के लिए जरूरी सावधानियां
इस भीषण ठंड में आम लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है:
- बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल भेजने से बचें
- गर्म कपड़े, मोजे, दस्ताने और टोपी पहनें
- खुले में देर तक न रहें
- बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखें
- अलाव जलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें
निष्कर्ष
बिहार इस समय भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। तापमान में ऐतिहासिक गिरावट, स्कूल-कॉलेजों का बंद होना और यातायात सेवाओं पर असर – यह सब स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। प्रशासन और सरकार अपने स्तर पर राहत कार्यों में जुटी है, लेकिन आम जनता को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
जब तक मौसम में सुधार नहीं होता, तब तक सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
IMPORTANT LINK
| ARATTAI CHANNEL | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |


























