बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं नामांकन 2026 – यहाँ से करें आवेदन

By: arcarrierpoint

On: Wednesday, April 8, 2026 7:15 PM

बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं नामांकन 2026 - यहाँ से करें आवेदन
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं नामांकन 2026 – बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। राज्य के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी इंटर स्तर के विद्यालयों में एडमिशन OFSS (Online Facilitation System for Students) के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

इस बार भी विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 18 अप्रैल 2026 तक चलेगी। यदि आप भी बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस लेख में आपको आवेदन तिथि, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, सीटों की संख्या, आवश्यक दस्तावेज और आधिकारिक वेबसाइट की पूरी जानकारी दी गई है।

राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में (शैक्षणिक सत्र 2026-28) कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू होगी. विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल तक कर सकते हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि सामान्य आवेदन पत्र एवं सामान्य सूची पत्र समिति के वेबसाइट https://ofssbihar. net पर आठ अप्रैल से उपलब्ध रहेगी.

समिति ने छात्रों को सामान्य सूत्री पत्र को ध्यान से पढ़ने को कहा है. इसमें छात्रों को ओएफएसएस के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया, चयन की प्रक्रिया तथा अन्य चीजों की विस्तृत जानकारी मिलेगी. केवल उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षा प्रदान करने वाली मान्यता प्राप्त सभी सरकारी व गैर सरकारी इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा. ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा.

परीक्षा समिति की ओर से कहा गया कि विद्यार्थी नामांकन प्रपत्र भरने से पहले ओएफएसएस के माध्यम राज्य के विभिन्न इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में पिछले वर्ष (2025) में नामांकन के लिए जारी की गयी मेधा सूची का कट ऑफ अंक वेबसाइट https://ofssbihar.net पर देख लें, फिर तय करें कि वे नामांकन किस इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थान में प्राथमिकता के अनुसार लेना चाहते हैं. विद्यार्थी ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरते समय न्यूनतम 10 व अधिकतम 20 विकल्प चुन सकते हैं. चुना गया विकल्प अंतिम माना जायेगा. आवेदन शुल्क 350 रुपये निर्धारित है. शुल्क जमा नहीं होने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जायेगा.

आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है शुल्क जमा नहीं होने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में एडमिशन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. समिति ने इंटर स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटर महाविद्यालयों की सूची ओएफएसएस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इस बार 10003 शिक्षण संस्थानों की सूची संकायवार सीटों के साथ जारी की गयी है, जिसमें 17.50 लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन होना है. इस बार भी डिग्री कॉलेजों में इंटर में एडमिशन नहीं होना है. इसके कारण समिति ने इस बार डिग्री कॉलेजों को इस सूची से हटा दिया है. सीटों की संख्या से संबंधित सूची ओएफएसएस वेबसाइट www.ofssbihar.net पर अपलोड है. इंटर में एडमिशन के लिए कुल 10003 शिक्षण संस्थान इस बार शामिल हैं. इसमें 17.50 लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन होगा.

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संचालित 46 डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11 में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है. इच्छुक छात्र-छात्राएं आठ अप्रैल से 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को निः शुल्क नामांकन के साथ-साथ पूर्ण आवासीय सुविधा (रहने-खाने, यूनिफॉर्म आदि) प्रदान की जायेगी. विभाग की अधिसूचना के अनुसार, चयन कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा.

इच्छुक अभ्यर्थी अपने जिले के जिला कल्याण कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वहीं, विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है. नामांकन के लिए विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकाय उपलब्ध है. छात्र-छात्राएं अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार संकाय चुन सकते है. विद्यालय का आवंटन अभ्यर्थियों की प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. वहीं नामांकन की प्रक्रिया 15 मई से 25 मई तक चलेगी.

यदि आप बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास किए हो तो आपको निम्न डॉक्यूमेंट तैयार रखना है –

  • Roll code 
  •  Roll number
  •  Date of birth
  •  Passport size Color photo
  •  Mobile number
  •  Email ID
  • Photo ID proof

यदि आप किसी अन्य बोर्ड से मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कीये है , तो आपको निम्न डॉक्युमेंट्स अपलोड तैयार रखना है –

  • Roll code 
  • Roll number
  • Date of birth
  • Passport size Color photo
  • Mobile number
  • Email ID
  • Photo ID proof
  • Migration certificate
  •  Marksheet 

यदि आप बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले OFSS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Intermediate Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • अपना मैट्रिक रोल नंबर, रोल कोड और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद अपने पसंद के अधिकतम 20 स्कूल या कॉलेज का चयन करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी – यंहा से करें चेक

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment