बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा 2-2 लाख रूपया- और पुरा भारत फ्री में घुमने का मौका :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2025 के सत्र के लिए राज्य के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐतिहासिक घोषणा की है। अब इंटर और मैट्रिक परीक्षा के 151 टॉपर्स को न केवल ₹2-2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी, बल्कि उन्हें लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और फुल भारत दर्शन (फ्री टूर) का भी मौका मिलेगा।
यह पहली बार है जब बिहार बोर्ड एक साथ इतना बड़ा इनाम पैकेज मेधावी छात्रों को दे रहा है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे छात्रों में प्रतियोगी भावना बढ़ेगी और वे उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे।
मेधा दिवस तीन को, इंटर-मैट्रिक के 151 टॉपर्स होंगे सम्मानित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस पर मेधा दिवस का आयोजन 3 दिसंबर को करेगी। इस मौके पर – इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के 151 मेधावी छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इंटर के तीनों संकाय में टॉप-5 में – 28 छात्र-छात्राएं और मैट्रिक के टॉप-10 में 123 छात्र-छात्राएं – शामिल हैं।
बिहार बोर्ड की पहल : इंटर-मैट्रिक के टॉपर्स को 2-2 लाख व लैपटॉप मिलेंगे
समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। इस बार टॉपर को एक लाख रुपए के स्थान पर दो लाख रुपए मिलेंगे। इंटर (वाणिज्य, कला एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी को अलग-अलग) एवं मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दो-दो लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 1.50-1.50 लाख रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही, उन्हें एक-एक लैपटॉप, किंडल ई बुक रीडर, प्रशस्ति-पत्र तथा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 के चौथे से पांचवें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 30-30 हजार, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में चौथे से 10वें स्थान तक प्राप्त करने वाले छात्रों को 20-20 हजार रुपए, प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।
राज्य में अब परीक्षा के लिए ऑनलाइन सेंटर बढ़ाए जाएंगे
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पूरे राज्य के परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन क्षमता बढ़ाने जा रही है। वर्तमान में 11348 छात्र-छात्राएं एक बार में राज्यभर में परीक्षा दे सकते हैं। पटना के बापू परीक्षा भवन में सबसे अधिक 2989 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। उसे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, बोर्ड ने यह नहीं बताया कि कितनी सीटें बढ़ेंगी, लेकिन सीटें बढ़ाने पर विचार चल रहा है। परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि जल्द ही काम शुरू होगा। बिहार बोर्ड ऐसी व्यवस्था करने में लगा है कि बिहार बोर्ड के सभी केंद्रों पर सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
बिहार के मेधावी विद्यार्थी करेंगे ‘भारत दर्शन’
बिहार-के मेधावी छात्र-छात्राओं को भारत दर्शन कराया जाएगा। राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को देश की सांस्कृति और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े स्थानों पर ले जाने की योजना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। माना जा रहा है कि जल्द कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर यह योजना लागू होगी।
प्रत्येक जिले से 50-50 मेधावी छात्रों का इस योजना के लिए होगा चयन
इस योजना के तहत प्रत्येक जिले से 50-50 मेधावी छात्रों को भारत दर्शन का मौका मिलेगा। यानी 38 जिलों से 1900 विद्यार्थियों को भारत दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस योजना पर होने वाली खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। कक्षा में अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं इसमें शामिल की जाएंगी। इससे छात्रों की क्षणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान बढ़ाने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों की समझ बढ़ेगी। बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ेगा और वह जागरूक बनेंगे।
शिक्षा विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव, जल्द मंजूरी मिलने की संभावना
विद्यार्थियों को शिक्षकों और गाइड के साथ भेजा जाएगा। बच्चों को उनके गाइड विभिन्न स्थलों की महत्ता की जानकारी देंगे। इन स्थलों से जुड़ी बच्चों की जिज्ञासा भी शांत करायी जाएगी। बच्चों को बाहर ले जाने के लिए अधिकतर रेल और सड़क मार्ग का उपयोग होगा। आवश्यकतानुसार हवाई मार्ग से भी बच्चे भेजे जाएंगे।
अभी राज्य के ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराया जाता है
अभी राज्य में मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना चलायी जा रही है। इसके तहत एक स्कूल से बच्चों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों पर भ्रमण कराने के लिए 20 हजार रुपए आवंटित किए जाते हैं। परिभ्रमण योजना के तहत बच्चों को बिहार संग्रहालय, संजय गांधी जैविक उद्यान, राजगीर और विक्रमशीला विश्वविद्यालय जैसे स्थानों पर ले जाया जाता है। स्कूल परिभ्रमण योजना पर सालाना लगभग 6-7 करोड़ की राशि खर्च होती है। प्रत्येक स्कूल के बच्चों को रोटेशन में परिभ्रमण पर ले जाया जाता है।
बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कार
| श्रेणी | पुरस्कार का विवरण | मूल्य / लाभ |
|---|---|---|
| 1st Rank (Inter + Matric) | नगद पुरस्कार | ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) |
| लैपटॉप | फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाएगा | |
| प्रशस्ति पत्र | बिहार बोर्ड द्वारा सम्मान पत्र | |
| मेडल | गोल्ड मेडल | |
| फ्री भारत दर्शन यात्रा | देश के प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का पूर्ण फ्री टूर | |
| यात्रा, रहने, खाने की सुविधा | शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तरह मुफ्त | |
| मुख्य समारोह में सम्मान | ‘मेधा दिवस’ पर मुख्य मंच पर सम्मानित | |
| 2nd Rank | नगद राशि | ₹1,50,000 |
| लैपटॉप + प्रशस्ति पत्र | प्रदान किया जाएगा | |
| मेडल | सिल्वर मेडल | |
| 3rd Rank | नगद राशि | ₹1,00,000 |
| लैपटॉप + प्रशस्ति पत्र | प्रदान किया जाएगा | |
| मेडल | ब्रॉन्ज मेडल | |
| Top 10 तक | नगद + लैपटॉप + प्रमाण पत्र | अलग-अलग श्रेणी के अनुसार |
| जिला टॉपर्स | प्रमाण पत्र व विशेष सम्मान | ज़िला स्तर पर सम्मानित |
IMPORTANT LINK
| ARATTAI CHANNEL | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |


























