बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 | टॉपर वेरिफिकेशन शुरू | कॉल जा रहा है

By: arcarrierpoint

On: Saturday, March 21, 2026 8:14 PM

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 जो की 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चला जिसमें कुल 15,12,687 विद्यार्थियों शामिल हुए। बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गया है। अपडेट के अनुसार टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और टॉप छात्रों को कॉल भी किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार से बिहार बोर्ड कार्यालय में मैट्रिक टॉपर वेरिफिकेशन शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद कभी भी बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स की पूरी जांच और इंटरव्यू लिया जाएगा।

बिहार बोर्ड हर साल मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च के बाद कभी भी जारी कर सकता है। अपडेट के अनुसार कॉपियों की जांच 15 मार्च तक पूरी हो चुकी है टॉपर लिस्ट तैयार की जा रही है अब टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है ऐसे में माना जा रहा है कि टॉपर वेरिफिकेशन समाप्त होते ही बिहार बोर्ड किसी भी दिन मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है। पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो टॉपर वेरिफिकेशन के 1–2 दिन बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।

बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक टॉपर वेरिफिकेशन सोमवार से शुरू होगी । टॉप 20–30 छात्रों को बिहार बोर्ड कार्यालय बुलाया जाएगा और वहां उनकी जांच की जाएगी। टॉपर छात्रों को फोन कॉल करके बुलाया जाता है और उन्हें निर्धारित समय पर बोर्ड कार्यालय पहुंचना होता है।

टॉपर वेरिफिकेशन एक विशेष प्रक्रिया होती है जिसमें बोर्ड यह सुनिश्चित करता है कि जिस छात्र ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह वास्तव में योग्य है और किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। इस प्रक्रिया के दौरान

  • छात्रों की उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच
  • विषय विशेषज्ञों द्वारा इंटरव्यू
  • मौखिक प्रश्न
  • लिखित परीक्षण

जैसी कई प्रक्रियाएं की जाती हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि रिजल्ट पूरी तरह पारदर्शी और सही हो।

टॉपर वेरिफिकेशन के दौरान छात्रों से उनके विषयों से संबंधित कई प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें मुख्य रूप से पूछा जाता है

  1. विषय से संबंधित प्रश्न

जिस विषय में छात्र को सबसे अधिक अंक मिले होते हैं उस विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। उदाहरण

  • गणित के सवाल
  • विज्ञान के सिद्धांत
  • सामाजिक विज्ञान के तथ्य
  1. उत्तर पुस्तिका से प्रश्न कभी-कभी छात्रों की कॉपी सामने रखकर पूछा जाता है कि आपने यह उत्तर कैसे लिखा।
  1. छोटा लिखित टेस्ट कुछ मामलों में छात्रों को 2–3 सवाल लिखकर हल करने को कहा जाता है
  1. मौखिक इंटरव्यू बोर्ड के शिक्षक छात्रों से
  • बेसिक कॉन्सेप्ट
  • सामान्य ज्ञान
  • विषय आधारित प्रश्न

टॉपर वेरिफिकेशन समाप्त होने के बाद बोर्ड –

  1. टॉपर लिस्ट जारी करता है
  2. प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है
  3. रिजल्ट ऑनलाइन जारी करता है

इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

इस पोस्ट में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपना बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं: डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है – अभी क्लिक करें

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको ये जानकारी भरनी होगी:

  1. Roll Code
  2. Roll Number
  3. Captcha Code

सारी जानकारी सही भरने के बाद “View” ” बटन पर क्लिक करें।

अपना रिजल्ट PDF में डाउनलोड कर लें या स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें भविष्य के लिए प्रिंट निकालना भी बेहतर रहेगा

रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करते हैं, जिससे सर्वर स्लो या डाउन हो सकता है। ऐसी स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है और कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करना चाहिए। साथ ही, आप नियमित रूप से arcarrierpoint.in वेबसाइट पर विजिट करते रहें, जहां आपको बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।

Matric Result 2026CLICK HERE
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट तैयार- इस दिन आएगा रिजल्ट

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment