बिहार में अबकी बार बदल गयी सरकार – सभी एक्जिट पोल के नतीजे देखें:-बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान खत्म हो चुके हैं और अब पूरी नजर एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजों पर है।
सभी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं, जिनमें इस बार नीतीश कुमार की एनडीए सरकार को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन कई जगहों पर महागठबंधन भी टक्कर में है।
एग्जिट पोल में फिर से एनडीए की सरकार
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए को सत्ता में वापसी दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 130 से 167 सीटें मिल सकती हैं। 7 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, नीतीश कुमार के नेतृत्व बाली एनडीए सरकार फिर बनेगी। पोल में 243 सीटों में एनडीए को 154 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है।
एनडीए की 28 सीटें बढ़ और महागठबंधन की 26 सीटें कम हो सकती हैं
महागठबंधन को 82 सीटों पर सिमटता बताया जा रहा है। भाजपा को सबसे ज्यादा 74 सीटें मिलने का दावा है। जनसुराज को ज्यादातर एग्जिट पोल ने ० सीट दी है।
एग्जिट पोल में बेअसर दिख रहे प्रशांत… पहली बार चुनाव लड़ रही जनसुराज का खाता खुलना भी मुश्किल
| एजेंसी का नाम | एनडीए | भाजपा | जदयू | लोजपा (R) | हम | रालोसपा |
|---|---|---|---|---|---|---|
| चाणक्य | 130–138 | 70–75 | 52–57 | 14–19 | 0–2 | 2–3 |
| पोल्स ट्रस्ट | 133–148 | 68–72 | 55–60 | 9–12 | 1–2 | 0–2 |
| दैनिक भास्कर | 145–160 | 72–82 | 59–68 | 4–5 | 4–5 | 0–0 |
| IANS/मैट्रिक्स | 147–167 | 65–73 | 67–75 | 7–9 | 4–5 | 1–2 |
| पीपुल्स इनसाइट | 133–148 | 68–72 | 55–60 | 9–12 | 1–2 | 0–2 |
| महागठबंधन | राजद | कांग्रेस | वामदल | बीआईपी | आईआईपी | जनसुराज |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 100–108 | 75–80 | 17–23 | 10–16 | 7–9 | 00 | 00 |
| 87–102 | 20–27 | 4–8 | 5–9 | 00 | 00 | 00 |
| 73–91 | 51–63 | 12–15 | 9–12 | 00 | 0–1 | 01–03 |
| 70–90 | 53–58 | 10–12 | 9–14 | 0–1 | 00 | 00 |
| 87–102 | 65–72 | 9–13 | 11–14 | 2–3 | 0 | 0–02 |
भाजपा: पहले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
2020 में भाजपा को 74 सीटें मिली थीं। इस बार एग्जिट पोल में 64-82 सीटों का अनुमान है। प्रदर्शन थोड़ा स्थिर दिख रहा है। एनडीए में मुख्य स्तंभ बनकर उभर सकती है। सत्ता में वापसी की स्थिति मजबूत।
जदयूः सीट बढ़ने की पूरी संभावना
2020 में 43 सीटें मिली थीं। इस बार 52-75 सीटों तक अनुमान है। जदयू की स्थिति बेहतर होती दिख रही है। नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता फिर असर में। पार्टी सरकार गठन में निर्णायक रहेगी।
राजद: उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं
2020 में सबसे बड़ी पार्टी (75 सीट) बनी थी। इस बार 51-80 तक अनुमान। गिरावट के संकेत हैं। तेजस्वी यादव को उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिलती दिख रही है। महागठबंधन पीछे।
कांग्रेस महागठबंधन की कमजोर कड़ी
2020 में 19 सीटें मिली थी। अब 4-23 के आसपास अनुमान। सीट शेयर घटता दिख रहा है। महागठबंधन में कमजोर कड़ी की स्थिति। संगठनात्मक असर न के बराबर।
नीतीश कुमार 10वीं बार ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ… यह रिकॉर्ड होगा
नीतीश कुमार फिर सीएम बन सकते हैं। ऐसी संभावना एग्जिट पोल के आंकड़ों से लग रही है। अगर ऐसा हुआ ते वे 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। यह नया रिकॉर्ड होगा। नीतीश, कार्यावधि के मामले में सबसे अधिक दिनों तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड पहले ही बना चुके हैं। एनडीए ने चुनाव की शुरुआत में ही नारा दिया-‘2025 फिर से नीतीश।’
बिहार चुनाव 2025 — पोल ऑफ पोल्स रिपोर्ट
| गठबंधन / पार्टी | अनुमानित सीटें | प्रमुख दलों का विवरण |
|---|---|---|
| एनडीए (NDA) | 154 | भाजपा – 74, जदयू – 65, अन्य – 15 |
| महागठबंधन (MGB) | 82 | कांग्रेस – 12, राजद – 60, अन्य – 12 |
| अन्य (Others) | 07 | कुल सीटें : 243 बहुमत : 122 |
बिहार में पिछले दो एग्जिट पोल की तुलना
| वर्ष | पोल ऑफ पोल्स (अनुमान) | असल नतीजे |
|---|---|---|
| 2020 | एनडीए – 109, महागठबंधन – 126 | एनडीए – 125, महागठबंधन – 110 |
| 2015 | भाजपा – 115, राजद+ – 121 | भाजपा – 58, राजद+ – 178 |
बिहार-ने किया कमाल
रिकॉर्ड वोटिंग : राज्य में 67.1 प्रतिशत मतदान… पिछले चुनाव से 9.8% अधिक, पहले चरण में 65.08%, दूसरे में 69.12% वोटिंग
बिहार में इस बार मतदान का रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण में 69.12% वोटिंग हुई। पहले चरण में 65.08% चोट पड़े थे। कुल बोटिंग 57.1% तक पहुंची। बिहार के 73 साल के चुनावी इतिहास में पहली बार इतनी वोटिंग हुई है। इससे पहले 2000 में सबसे ज्यादा 62.57% मतदान हुआ था। इस बार महिलाओं ने बढ़त बनाई। पुरुषों से 8.8% अधिक मतदान किया। 71.6% महिलाओं ने बोट डाला। जबकि 62.8% पुरुषों ने वोटिंग की।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि
बिहार का चुनाव ऐतिह्यांसक है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण और व्यापक जनभागीदारी का परिणाम है कि राज्य में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद सिंह गुजियाल ने बताया कि मतगणना 14 नवंबर सुबह 8 बजे से शुरू होगी
गौनाहाः दिन में वोट बहिष्कार, शाम से मतदान
गौनाहा (पश्चिमी चंपारण) रामनगर सीट के भतुजला गांव के लोगों ने बोट बहिष्कार किया। गौनाहा में सड़क बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से लोग नाराज थे। दिनभर अधिकारी बूथ पर इंतजार करते रहे। कोई नहीं आया। शाम में बीडीओ और सीओ गांव पहुंचे। आश्वासन के बाद शाम 5:45 बजे कुछ लोग माने। इसके बाद गौनाहा बूथ के 285 वोटरों में से 42 ने बोट डाले। मतदान की प्रक्रिया शाम 7:30 बजे तक चली।
मतदान का दूसरा चरण
- 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। 1302 उम्मीदवारों की किस्मत मशीन में बंद हो गई।
- कस्बा (पूर्णिया) सीट पर सबसे अधिक 81.24% वोटिंग हुई। ठाकुरगंज (किशनगंज) सीट दूसरे स्थान पर रहा। यहां 81.06% वोटिंग हुई। सबसे कम नवादा में 57.80% वोटिंग हुई।
- 18 जिलों में औसत मतदान 68.65 प्रतिशत रहा। यह पहले चरण से करीब 3 प्रतिशत अधिक है।
दूसरे चरण के 20 जिलों में पिछले चुनाव से 10% अधिक मतदान
दूसरे चरण में राज्य के जिन 20 जिलों में मतदान हुए, वहां पिछले चुनाव की तुलना में 10 फीसदी अधिक वोटिंग हुई है। 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां 58.59 फीसदी वोटिंग हुई थी, वहीं इस बार यहां 68.76 फीसदी वोटिंग हुई है।
2616 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में लॉक
मतदान के दौरान ईवीएम और वीवीपैट बदलाव की संख्या भी पिछले चुनाव से कम रही। राज्य की 243 सीटों पर 2616 प्रत्याशी मैदान में रहे। ईवीएम में इनका भाग्य लॉक हो गया है।
एसआईआर, नौकरी-रोजगार का दोतरफा मुद्दा, महिलाओं की स्कीम ने बढ़ाई वोटिंग
एसआईआर ने लोगों को वोटिंग के मामले बहुत संवेदनशील बनाया। वोटर लिस्ट में या वोट देने से हम छूट न जाएं, इस आम मनोभाव ने भी मतदान बढ़ाया। समय के साथ बढ़ी जागरूकता ने चुनाव में लोक भागीदारी बढ़ाई। नौकरी-रोजगार का दोतरफा मुद्दा नौजवानों को खासी संख्या में बूथों तक लाया। एक बड़ी वजह महिलाओं के लिए घोषित और साकार रूप में आईं कई सरकारी स्कीमें रहीं। इसके काउंटर में विपक्ष द्वारा घोषित कई योजनाओं ने भी महिला वोटरों को आकर्षित किया।
ऐसे समझें वोटिंग
राज्य में कुल वोटर
| श्रेणी | मतदाता संख्या |
|---|---|
| कुल वोटर (Total Voters) | 7,45,26,858 |
| पुरुष मतदाता (Male Voters) | 3,93,79,366 |
| महिला मतदाता (Female Voters) | 3,51,45,791 |
कुल मतदान (Voter Turnout)
| श्रेणी | मतदान संख्या |
|---|---|
| कुल मतदान (Total Votes Cast) | 4,98,65,921 |
| पुरुष मतदान (Male Votes Cast) | 2,47,24,197 |
| महिला मतदान (Female Votes Cast) | 2,51,48,424 |
2020 के विस चुनाव में जीत की सीटों का हिसाब
| पार्टी का नाम | जीती हुई सीटें | कुल वोट (संख्या) | वोट प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|
| राजद (RJD) | 75 | 97,38,855 | 23.11% |
| भाजपा (BJP) | 74 | 82,02,067 | 19.46% |
| जदयू (JDU) | 43 | 64,85,179 | 15.39% |
| कांग्रेस (INC) | 19 | 39,95,319 | 9.48% |
| भाकपा (माले) | 12 | 13,33,682 | 3.16% |
| एआईएमआईएम (AIMIM) | 5 | 5,25,679 | 1.66% |
आजादी के बाद विधानसभा चुनाव में वोटिंग (%)
| वर्ष | मतदान प्रतिशत (%) | वर्ष | मतदान प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|
| 1951–52 | 42.60 | 1985 | 56.27 |
| 1957 | 43.24 | 1990 | 62.04 |
| 1962 | 44.47 | 1995 | 61.79 |
| 1967 | 51.51 | 2000 | 62.57 |
| 1969 | 52.79 | 2005 (फ़रवरी) | 46.50 |
| 1972 | 52.79 | 2005 (अक्टूबर) | 45.85 |
| 1977 | 50.51 | 2010 | 52.73 |
| 1980 | 57.28 | 2015 | 56.91 |
| 2020 | 57.29 | ||
| 2025 | 66.91 |
कितना घटा-बढ़ा मतदान
IMPORTANT LINK
| ARATTAI CHANNEL | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |


























