मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 – एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

By: arcarrierpoint

On: Tuesday, April 14, 2026 8:46 PM

मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026
Google News
Follow Us

मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो छात्र-छात्राएं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में किसी एक या दो विषय में फेल हो गए हैं या जो विशेष परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे सभी अब अपने Compartmental-Cum Special Exam 2026 Admit Card प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, कब मिलेगा, कहां मिलेगा, क्या-क्या जानकारी होगी, परीक्षा कब होगी आदि सभी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 – Overview

बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
परीक्षा का नाममैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026
आर्टिकल का विषयAdmit Card Download
परीक्षा स्तरमैट्रिक (10वीं)
एडमिट कार्ड जारीजल्द जारी
एडमिट कार्ड प्राप्त करने का तरीकास्कूल / कॉलेज
आधिकारिक वेबसाइटsecondary.biharboardonline.com

कम्पार्टमेंटल परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं। वहीं विशेष परीक्षा (Special Exam) उन छात्रों के लिए होती है जो किसी कारण से वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्रों का एक साल खराब नहीं होता और वे उसी वर्ष अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 फरवरी 2026 तक चली थी। इस दौरान जो भी विद्यार्थी एक या दो विषय में फेल हो गए थे, उनके लिए कम्पार्टमेंटल या विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए उनका आवेदन स्कूल के माध्यम से भरा गया था। जिसका एग्जाम रूटीन जारी कर दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। ध्यान दें छात्र स्वयं वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। यह सुविधा केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध होती है।

मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से मिलेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य (Principal) बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उस पर स्कूल की मुहर और हस्ताक्षर करके छात्रों को देंगे।

मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी।

  • सबसे पहले छात्र अपने स्कूल जाएं
  • वहां प्रधानाचार्य से Compartmental Exam Admit Card प्राप्त करें
  • एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर और हस्ताक्षर जरूर होना चाहिए
  • एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें

मैट्रिक कम्पार्टमेंटल एडमिट कार्ड में छात्रों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है।

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • स्कूल का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा की तिथि
  • विषय का नाम
  • छात्र की फोटो
  • परीक्षा से संबंधित निर्देश

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई से शुरू होकर 6 मई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक की जाएगी।

केंद्र पर जाते समय छात्रों को निम्नलिखित चीजें साथ लेकर जाना अनिवार्य है।

  • मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • ब्लैक / ब्लू पेन
  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें
  • बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा
  • मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है
  • परीक्षा के दौरान बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन करें

कई छात्र यह सोचते हैं कि कम्पार्टमेंटल परीक्षा देने से क्या फायदा होता है, लेकिन इसके कई लाभ होते हैं। मुख्य फायदे:

  • छात्र का एक साल खराब नहीं होता
  • उसी वर्ष रिजल्ट जारी हो जाता है
  • आगे की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आती
  • छात्र इंटर में एडमिशन ले सकते हैं
EXAM ROUTINECLICK HERE
ADMIT CARDCLICK HERE
ARATTAI CHANNELCLICK HERE
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
OFFICIAL UPDATECLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOUTUBE CHANNELSUBSCRIBE

बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं नामांकन 2026 – यहाँ से करें आवेदन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment