सफलता के रहस्य | सफलता की इस कहानी में छुपा है अमिर होने का राज

By: arcarrierpoint

On: Monday, December 2, 2024 8:22 PM

सफलता के रहस्य | सफलता की इस कहानी में छुपा है अमिर होने का राज
Google News
Follow Us

सफलता के रहस्य | सफलता की इस कहानी में छुपा है अमिर होने का राज:-हमको कर्म के सिद्धांत को मानते हैं। हम पुरुषार्थ करें, अच्छे कर्म करते चलें। लेकिन कर्म करते-करते किस प्रकार का रवैया रखना है, ताकि अच्छे परिणाम मिलें, यह ध्यान रखना भी जरूरी है।

अगर हमें विचार आया कि यह काम मैं दो सेकंड के बाद करूंगा तो वह आलस्य और टालमटोली है। जबकि हम तो काम के लिए ये रवैया अपनाते हैं कि आज करे सो कल और कल करे सो परसों, इतनी जल्दी भी क्या है जब जीना है बरसों। सही रवैया है कल का आज नहीं, आज का अभी। ये काम का सही एटिट्यूड है, केवल तभी आप कुछ महान कर पाएंगे।

हम पूरा दिन तो अपने मुताबिक नहीं चला सकते हैं। लेकिन दो-तीन क्रियाएं ऐसी आप तय कर लो, जो उसी समय हर दिन होनी चाहिए। अगर आप वर्षों तक ऐसा करते रहें तो इससे कभी अपने शेड्यूल का उल्लंघन नहीं करेंगे और नियमित बन सकेंगे।

मैंने 500 से ज्यादा जीवनियां पढ़ी हैं, सरदार पटेल से लेकर अब्राहम लिंकन, विंस्टन चर्चिल से लेकर नेल्सन मंडेला, सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो तक। इन सभी के जीवन में कार्य-सम्बंधी वह रवैया हमेशा नजर आता है कि कल जो करना है वह आज होना चाहिए और आज जो करना है वह अभी होना चाहिए। ऐसे में आलस्य और टालमटोली के लिए गुंजाइश ही कहां रहेगी?

कोयम्बटूर के रेलवे स्टेशन पर रात के 12 बजे ट्रेन 15-20 मिनट लेट थी, उन्होंने कहा पत्र निकालो, हम पत्र लिख लेते हैं। उन्होंने वहीं पर ट्रेन का इंतजार करते हुए दो-तीन पत्रों के उत्तर लिख दिए। मुम्बई में डेंटिस्ट की अपॉइंटमेंट थी, वहां गए। अपॉइंटमेंट ठीक तरह से तैयार की गई थी, ताकि उनको वेटिंग में बैठना ना पड़े। लेकिन उनसे पहले वाला जो पेशेंट था, उसको डॉक्टर को ज्यादा समय देना पड़ा।

डॉक्टर ने कहा, मैं अभी दो मिनट में आया। इस दो मिनट में उन्होंने दो पत्र पढ़े और अपने सेक्रेटरी को बता दिया कि उनका क्या उत्तर लिखना है। और हम वेटिंग में बैठते हैं तो या तो जमुहाई लेते रहते हैं या आते-जाते लोगों को ताकते रहते हैं कि कौन आया, कौन गया, किसने क्या कपड़ा पहना, यही सब चलता रहता है।

वे अपने समय के हर पल का उपयोग करते हैं। और हम कई घंटे और कई दिन तक बरबाद कर देते हैं। ये सच है कि हम पूरा दिन तो अपने हिसाब के मुताबिक नहीं चला सकते हैं। लेकिन दो-तीन क्रियाएं ऐसी आप तय कर लो, जो उसी समय हर दिन होनी चाहिए। अगर आप वर्षों तक ऐसा करते रहें तो इससे आप कभी भी अपने शेड्यूल का उल्लंघन नहीं करेंगे और हमेशा हर चीज के लिए समय पर मौजूद रहेंगे। इस चीज में इतनी ताकत है।

प्रमुख स्वामी महाराज 40 साल तक सुबह 6.40 बजे मॉर्निंग वॉक करते रहे। उन्होंने इतने कार्य किए हैं, जितने हम सब मिलकर भी अपने जीवन में नहीं कर पाते, लेकिन इस नियम को उन्होंने कभी नहीं त्यागा। ठीक इसी तरह सुबह 7.30 बजे पूजा करने का उनका नियम था, जो उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। अगर आपके जीवन में भी ऐसी दो-तीन क्रियाएं नियमित हों तो आपके बाकी दिन के सभी कार्य भी स्थिर हो जाएंगे।

विलियम ग्रीन की किताब ‘रिचर, वाइजर, हैप्पियर’ में वर्णित ये प्रसंग व्यक्तिगत विकास के साथ असाध्य लगने वाले लक्ष्य हासिल करने में मददगार है।

थॉमस गेनर विख्यात इंश्योरेंस कंपनी मार्केल के सीईओ हैं। साल 1990 की बात है, तब उनका वजन 190 पौंड (86 किग्रा) था। थर्थोमस दरअसल बचपन से ही सुस्त-से थे, नतीजतन धीरे-धीरे उनका वजन दो सौ पाँड से ऊपर निकल गया। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ वह अपने शरीर पर ध्यान देना चाहते थे। शानदार निवेशक होने के कारण गेनर जानते थे कि छोटे लाभ या नुकसान कैसे लंबे समय में संचित होते जाते हैं।

इसलिए उन्होंने पूरे जीवन की अवस्थ आदतें बदलने का संकल्प लिया। लेकिन गेनर अपनी उम्र के 50वें बसंत से पहले कभी भी 5 मील एकसाथ नहीं दौड़े थे। एक दिन विमान में यात्रा के दौरान उन्होंने अखबार में एक आलेख पढ़ा। जिसका शीर्षक था, ‘क्या आप दौड़ने से नफरत करते हैं?’ लेकिन लेख में 28 दिन की एक योजना बताई गई,

थॉमस ने इसे आजमाने का निर्णय लिया। पहले हफ्ते उन्हें हर दिन अधिकतम पांच मिनट दौड़ना था। यह अवधि दूसरे हफ्ते में पढ़कर दस मिनट हो गई, तीसरे सप्ताह में पंद्रह मिनट और चौथे सप्ताह में बीस मिनट हो गई थी। उन्होंने इसे अपना लिया। अब आज थर्थोमस हफ्ते में पांच दिन दौड़ते हैं। खास बात है कि उनका दृढ़ अनुशासन निरंतर काम करता है।

थॉमस बताते हैं कि जबर्दस्त जीत प्रायः क्रमशः बढ़ती प्रगति और छोटे-छोटे सुधारों का ही परिणाम होती है, जिन्हें लंबे समय तक कायम रखा जाता है। अगर आप महान सफलता का रहस्य चाहते हैं, तो वह यह है कि हर दिन को पिछले दिन से थोड़ा बेहतर बनाएं। इस तरह आप सफल हो सकते हैं।

Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

मैट्रिक इंटर परीक्षा 2025 का परीक्षा सेंटर लिस्ट जारी- यहाँ से देखें कहाँ होगा आपका परीक्षा

BSEB UPDATE

SCHOLARSHIP

RESULT

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment