सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क बनना है तो ऐसे करें तैयारी- सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें

By: arcarrierpoint

On: Tuesday, February 17, 2026 9:04 AM

सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क बनना है तो ऐसे करें तैयारी- सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें
Google News
Follow Us

सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क बनना है तो ऐसे करें तैयारी- सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें:-भारत के कानून के क्षेत्र में काम करने का सपना देखने वाले हर लॉ स्टूडेंट के लिए Supreme Court Law Clerk-cum-Research Assistant की पोस्ट एक गोल्डन अवसर मानी जाती है। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि सीधे सुप्रीम कोर्ट के जजों के साथ काम करने, जजमेंट रिसर्च करने और संविधान को practically समझने का मौका होता है।

हर साल हजारों एलएलबी छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं लेकिन चयन बहुत कम उम्मीदवारों का होता है। कारण – यह परीक्षा केवल कानून की जानकारी नहीं बल्कि आपकी विश्लेषणात्मक क्षमता (Analytical Skill), लेखन शैली (Legal Writing), और संविधान की समझ को जांचती है।

  • लॉ क्लर्क क्या होता है
  • योग्यता और चयन प्रक्रिया
  • सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
  • तैयारी की सही रणनीति
  • इंटरव्यू कैसे क्लियर करें

सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क – कम- रिसर्च असिस्टेंट की भर्तियां करने जा रहा है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाती है। यह परीक्षा प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा केवल विधि ज्ञान ही नहीं, बल्कि विश्लेषणात्मक कौशल, भाषा पर पकड़ और न्यायिक सोच को भी परखती है। हर साल देशभर से हजारों लॉ वोजुएट इस परीक्षा में शामिल होते हैं। सही रणनीति और स्पष्ट समझ के साथ इसकी तैयारी की जाए, तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।

सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती आम तौर पर दो चरणों में पूरी होती है।

  • लिखित परीक्षा (लिखित परीक्षा सामान्यतः 100 अंकों की होती है।)
  • साक्षात्कार (इंटरव्यू)
  • अंग्रेजी भाषा (English Language)
  • सामान्य योग्यता/गणित एवं तार्किक क्षमता (Numerical & Logical Ability)
  • समय सीमा : कुल समयः 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं होती, लेकिन उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन अवश्य जांचना चाहिए।

सिलेबस :- अंग्रेजी सेक्शन में उम्मीदवार की भाषा समझ, शब्दावली और व्याकरण की पकड़ को परखा जाता है। इसमें रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, ग्रामर, वोकैकुलरी, एरर स्पॉटिंग, फिल इन दब्लैक्स और सेंटस इम्पूवमेंट जैसे विषय शामिल होते हैं।

  • रोज किसी अच्छे अंग्रेजी अखबार का संपादकीय पढ़ें।
  • ग्रामर के बेसिक नियम स्पष्ट करें और रोज अभ्यास करें।
  • नए शब्दों की सूची बनाकर उनका प्रयोग वाक्यों में करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
  • रीडिंग स्पीड बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें।

सिलेबस :- इस भाग में सामान्य गणित और तार्किक सोच से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें प्रतिशत, अनुपात, औसत, समय और कार्य, संख्या पद्धति, सरल तार्किक प्रश्न और बेसिक रीजनिंग शामिल होती है।

  • बेसिक फॉर्मूले अच्छी तरह याद करें।
  • रोज कम से कम 20-25 सवाल हल करने की आदत डाले।
  • टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें।
  • कठिन सवालों को छोड़कर पहले आसान प्रश्न हल करें।
  • मॉक टेस्ट के जरिए अपनी गति और सटीकता जांचें।
  • इंटरव्यू आम तौर पर 100 अंकों का होता है।
  • इंटरव्यू की तिथि और समय की जानकारी लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद दी जाती है।
  • संवैधानिक कानून और हालिया सुप्रीम कोर्ट फैसलों से जुड़े प्रश्न।
  • लॉ क्लर्क बनने की आपकी प्रेरणा।
  • लीगल करंट अफेयर्स पर आपकी राय |
  • आपकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और इंटर्नशिप के अनुभव से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • हाल के सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख फैसले जरूर पढ़ें।
  • अपने विषयों की बुनियादी समझ मजबूत रखें।
  • जवाब देते समय स्पष्ट और संतुलित भाषा का प्रयोग करें।
  • यदि किसी सवाल का जवाच न आए, तो ईमानदारी से कहें।
  • आत्मविश्वास और शालीनता बनाए रखें।

इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल फिटनेस भी देखी जाती है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाता है।

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सबसे बड़ी गलती बिना सिलेबस समझे पढ़ाई शुरू करना होती है। सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क परीक्षा का सिलेबस सीमित जरूर है, लेकिन उसका स्तर गहरा और विश्लेषणात्मक होता है। इसलिए, सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और यह स्पष्ट करें कि किन विषयों से कितने सवाल आते हैं। जब आपको यह पता होगा कि क्या पढ़ना है और क्या नहीं, तब आपकी ऊर्जा बेवजह के विषयों में खर्च नहीं होगी और तैयारी सही दिशा में आगे बढ़ेगी।

मॉक टेस्ट केवल अभ्यास का साधन नहीं, बल्कि आपकी तैयारी का आईना होते हैं। इनों देने से आपको अपनी मजबूत और कमजोर दोनों जगहों का अंदाजा लगता है। मॉक टेस्ट से यह भी पता चलता है कि परीक्षा के दबाव में आपकी सोच और गति कैसी रहती है। हर मॉक टेस्ट के बाद उसका विश्लेषण जरूर करें, यह देखें कि गलतियां क्यों हुई और अगली बार उन्हें कैसे सुधारा जा सकता है।

परीक्षा में अक्सर ऐसा होता है कि उम्मीदवार को जवाब आता है, लेकिन समय की कमी के कारण वह पूरा पेपर नहीं कर पाता।इसलिए शुरुआत से ही समय को ध्यान में रखकर अभ्यास करना जरूरी है। पढ़ाई के दौरान भी यह तय करें कि किस विषय को कितना समय देना है। परीक्षा में पहले आसान सवाल हल करना और कठिन सवालों को अंत के लिए छोड़ना एक कारगर रणनीति साबित होती है।

पढ़ा हुआ याद रखने के लिए रिवीजन सबसे जरूरी हिस्सा है। लंबे नोट्स बार-बार पढ़ना संभव नहीं होता, इसलिए हर विषय के शॉर्ट नोट्स बनाएं। इनमें मुख्य बिंदु, महत्वपूर्ण फार्मूले, केस लॉ के नाम और कीवर्ड शामिल हों। परीक्षा से पहले यही शॉर्ट नोट्स आपके सबसे बड़े सहायक बनते हैं और कम समय में पूरे सिलेबस को दोहराने में मदद करते हैं।

तैयारी के दौरान सबसे अहम चीज निरंतरता है। रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना, लंबे समय तक बिना पढ़ाई किए फिर अचानक जोर लगाना ज्यादा असरदार नहीं होता। साथ ही मानसिक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

  1. Abate” शब्द का सही समानार्थी (Synonym) क्या है?
    A. Increase
    B. Continue
    C. Reduce
    D. Strengthen
  2. नीचे दिए गए वाक्य में त्रुटि पहचानिए:
    He did not knew about the decision
    of the court.
    A. He
    B. did not
    C. knew
    D. about the decision
  3. यदि किसी सख्या का 20% = 50 है, तो वह
    संख्या क्या होगी?
    A.200
    B. 250
    C.300
    D.150
  4. Choose the correct sentence:
    A. She do not like reading
    judgments.
    B. She does not likes reading
    judgments.
    C. She does not like reading
    judgments.
    D. She not does like reading
    judgments.
  5. A एक काम को 12 दिनों में और B उसी काम को 18 दिनों में करता है। दोनों मिलकर काम कितने दिनों
    में पूरा करेंगे?
    A. 6 दिन B.7.2 दिन
    C.9 दिन D. 10 दिन
  6. Fill in the blank
    The judge was known for his
    approach to justice.
    C. impartial
    D. partial
  7. यदि 5 संख्याओं का औसत 24 है, तो उनका कुल
    A. bias
    योग कितना होगा?
    A. 100
    C. 120
    B. biased
    B. 110
    D. 130
    B Antonym of Concise क्या है?
    A. Brief
    C. Lengthy
    B. Clear
    D. Precise
  8. यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य 1000 रुपये है
    और उस पर 10% की छूट दी जाती है, तो विक्रय
    मूल्य क्या होगा?
    A. 850
    C.950
    B.900
    D. 1000
    10.Find the correctly spelled word:
    A. Judgement
    B. Judjment
    C. Judgment
    D. Judgemant

    सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क जजों की रिसर्च टीम का हिस्सा होता है। इसका मुख्य काम:-

    • केस से जुड़ी फाइल पढ़ना
    • जजमेंट का सार तैयार करना
    • केस लॉ ढूंढना
    • कानूनी मुद्दों पर रिसर्च करना
    • ड्राफ्ट ऑर्डर बनाने में सहायता

    यह पोस्ट 1 वर्ष की कॉन्ट्रैक्ट आधारित होती है लेकिन इसका अनुभव आगे चलकर ज्यूडिशियरी, एलएलएम, पीएचडी, लॉ फर्म और अकादमिक करियर में बहुत मदद करता है।

    मापदंडविवरण
    शैक्षणिक योग्यताLLB (Final Year या Pass)
    आयु सीमालगभग 20 – 32 वर्ष
    कौशलरिसर्च और लेखन क्षमता
    अतिरिक्तकंप्यूटर नॉलेज आवश्यक
    फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं।

    चयन 3 चरणों में होता है:-

    1. लिखित परीक्षा
    2. विवरणात्मक लेखन (Descriptive Ability)
    3. इंटरव्यू

    लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है और अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होता है।

    सेक्शनप्रकार
    Objective QuestionsMCQ आधारित
    Descriptiveनोट/निबंध/केस विश्लेषण
    समयलगभग 2 घंटे
    स्तरCLAT PG / Judicial Level
    यह परीक्षा सामान्य सरकारी परीक्षा जैसी नहीं होती — यहां रटने से ज्यादा समझ की जरूरत होती है।
    • संविधान के आर्टिकल पढ़ें
    • मौलिक अधिकार समझें
    • रोज 1 एडिटोरियल पढ़ें
    • महत्वपूर्ण केस लॉ नोट करें
    • जजमेंट की भाषा समझें
    • लीगल मैक्सिम्स याद करें
    • पिछले प्रश्नपत्र हल करें
    • केस आधारित प्रश्न करें
    • हर 2 दिन निबंध लिखें
    • केवल रिवीजन
    • करंट अफेयर्स
    • राइटिंग प्रैक्टिस

    इंटरव्यू सुप्रीम कोर्ट के जज लेते हैं इसलिए आपका दृष्टिकोण balanced होना चाहिए।

    पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न:-

    • आपने कानून क्यों चुना?
    • आपका पसंदीदा जजमेंट कौन सा है?
    • बेसिक स्ट्रक्चर सिद्धांत क्या है?
    • हाल का कोई संवैधानिक विवाद

    जवाब हमेशा न्यायिक भाषा में दें, व्यक्तिगत राय से बचें।

    समयविषय
    सुबहसंविधान
    दोपहरकानून विषय
    शामकरंट अफेयर्स
    रातलेखन अभ्यास
    • सिर्फ MCQ पढ़ना
    • केस लॉ नहीं पढ़ना
    • अंग्रेजी को नजरअंदाज करना
    • राइटिंग प्रैक्टिस छोड़ना
    • नोट्स नहीं बनाना

    लॉ क्लर्क परीक्षा याद करने की नहीं, समझने की परीक्षा है।

    जिस उम्मीदवार को संविधान पढ़ने और जजमेंट समझने की आदत होती है वही चयनित होता है।

    यदि आप न्यायपालिका या लीगल रिसर्च में करियर बनाना चाहते हैं तो सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क की तैयारी जरूर करें। यह पोस्ट न केवल आपके रिज्यूमे को मजबूत बनाती है बल्कि आपको कानून की असली दुनिया से परिचित कराती है। सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और लेखन अभ्यास के साथ कोई भी उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर सकता है।

    Arattai Group JoinCLICK HERE
    Whatsapp Group JoinCLICK HERE
    TELEGRAMjoin
    YOUTUBESUBSCRIBE
    For Feedback - feedback@example.com

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment

    इन नौकरी में मिलता है IAS से ज्यादा सैलरी खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम पैर में काला धागा पहनने के फायदे 2026 में लंच होने वाली सबसे सस्ती बाइक सुखी खांसी तुरंत होगा ठीक- बस ये आजमाएं