बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म – यहाँ से भरें

By: arcarrierpoint

On: Wednesday, September 9, 2026 4:16 PM

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म - यहाँ से भरें
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म -:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं का सूचीकरण/रजिस्ट्रेशन आवेदन शुरू कर दिया है। यह रजिस्ट्रेशन सत्र 2026–28 के विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है।

इस आर्टिकल में आपको Bihar Board Inter Registration 2028 की पूरी जानकारी, महत्वपूर्ण तिथियां, रजिस्ट्रेशन फीस, आवश्यक दस्तावेज, कौन विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां विस्तार से बताई गई हैं।

Bihar Board Inter Registration 2028 – Overview

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना
परीक्षा का नामइंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028
सत्र2026–28
वर्तमान कक्षा11वीं
परीक्षा वर्ष2028
रजिस्ट्रेशन शुरू08 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि22 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन/आवेदन की अंतिम तिथि24 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन कौन करेगासंबंधित विद्यालय/महाविद्यालय के प्रधान के माध्यम से
आधिकारिक पोर्टलintermediate.biharboardonline.com
बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट पोर्टल पर Registration Form Download, Registration Payment, Payment Status, Fill Registration Form, Declaration Upload और Registration Details देखने की सुविधा उपलब्ध है।

बिहार बोर्ड:- इंटर में आधार और अपार आईडी से जुड़ेगा डेटा, 7 विषयों का कॉम्बिनेशन अनिवार्य

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 (सत्र 2026-2028) में शामिल होने वाले 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा-2028 के लिए छात्रों के आधार और अपार आईडी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जोड़ेगी ताकि छात्र-छात्राओं का डेटा आधार और अपार आईडी से जुड़ सके।

यदि विद्यालय का यू-डाइस प्लस कोड एवं छात्र-छात्राओं का अपार आईडी आवंटित है तो रजिस्ट्रेशन फॉर्म में उसे अंकित किया जाएगा। साथ ही छात्र या छात्रा का आधार नंबर भी उसमें अंकित किया जाएगा। अगर छात्र या छात्रा का आधार कार्ड आवंटित नहीं हुआ है तो इसकी सूचना भी संबंधित रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अनिवार्य रूप से देनी होगी। 11वीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 24 सितंबर तक इसके लिए फॉर्म भरा जाएगा।

  1. अनिवार्य भाषा विषयः- भाषा-1 (हिंदी अथवा अंग्रेजी 100 अंक) और भाषा-2 (अन्य कोई मान्यता प्राप्त भाषा 100 अंक)।
  2. ऐच्छिक विषयः- संकाय अनुसार निर्धारित सूची में से 3 मुख्य विषय (प्रत्येक 100 अंक)।
  3. अतिरिक्त विषयः- छात्र अपनी रुचि के अनुसार एक छठा हैं।
    • ऐच्छिक व्यावसायिक विषय चुन सकते हैं।

किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर व ईमेल जारी किया है। छात्र-छात्राएं हेल्पलाइनः 0612-2230039, 7488807882 ईमेल: bsebinterhelpdesk@gmail.com पर संपर्क कर कर सकते

यदि किसी नामांकित विद्यार्थी का फॉर्म तय समय सीमा में नहीं भरा जाता है या कोई गलती रह जाती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही विद्यालय के प्रधान (प्रिंसिपल) की होगी। पहले डाउनलोड होगा प्री-फिल्ड फॉर्म, छात्र-अभिभावक के हस्ताक्षर के बाद ही फाइनल सबमिशन विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए समिति ने त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की है।

स्कूल प्रशासन समिति के पोर्टल (intermediate.biharb oardonline.com) से छात्रों का प्री-फिल्ड (पूर्व भरा हुआ) फॉर्म डाउनलोड करेगा। यह फॉर्म छात्र और अभिभावक को दिया जाएगा ताकि वे नाम, जन्मतिथि, विषय आदि का मिलान कर लें। छात्र एवं अभिभावक के हस्ताक्षर के बाद ही स्कूल प्रधान पोर्टल पर सुधार कर या सत्यापन कर समिट करेंगे।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि आवेदन शुल्क 22 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन या ई-चालान (इंडियन बैंक) व NEFT से जमा करा दिया जाए। शुल्क जमा होने के बाद 24 सितंबर तक फॉर्म सबमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

  1. बिना शुल्क भुगतान वाले फॉर्म स्वतः- रद्द माने जाएंगे।
  2. नियमित कोटिः- ₹515 कुल शुल्क (सूचीकरण ₹400 + अनुमति ₹115)
  3. स्वतंत्र कोटिः- ₹915 कुल शुल्क (सूचीकरण ₹400+ अनुमति शुल्क ₹400 + प्रवासन आदि ₹115)
    • अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए अतिरिक्त प्रवासन (माइग्रेशन) शुल्क देय होगा।

इंटर वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए 24 तक आवेदन

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के सूचीकरण आवेदन 24 सितंबर तक भरे जाएंगे। शुल्क 22 सितंबर तक जमा किया जा सकेगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने संबंध में सूचना जारी की है। विद्यार्थियों के विवरणों के सत्यापन के लिए पहले से भरे गए घोषणपत्र डाउनलोड कर माता-पिता एवं शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा हस्ताक्षर के बाद समिति के पोर्टल https://intermediate.biharboardonline.com पर अपलोड कर सूचीकरण आवेदन सबमिट किया जाएगा।

बोर्ड ने मान्यता प्राप्त प्लस टू विद्यालयों के प्रधान को उक्त अवधि में यहकार्य पूरा करने को कहा है। विद्यालय प्रधान को समिति की उक्त वेबसाइट से अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड की मदद से आवेदएन प्रपत्र की डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिसमें विद्यार्थी चयनित विषय एवं अन्य विवरणी भरेंगे।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028 रजिस्ट्रेशन की महत्वपूर्ण तिथियां

विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन की इन तारीखों को विशेष रूप से ध्यान में रखना चाहिए।

कामअंतिम तिथि
रजिस्ट्रेशन/सूचीकरण शुरू08 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि22 सितंबर 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने/Submit करने की अंतिम तिथि24 सितंबर 2026

Bihar Board Inter Registration 2028 के लिए कितना Fee लगेगा?

बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क विद्यार्थी की श्रेणी और 10वीं पास किए गए बोर्ड के अनुसार अलग-अलग है।

कुल शुल्क – ₹515

इसमें:-

  • सूचीकरण शुल्क – ₹400
  • अनुमति/अन्य शुल्क – ₹115
  • कुल – ₹515

कुल शुल्क – ₹915

इसमें:-

  • सूचीकरण शुल्क – ₹400
  • अनुमति शुल्क – ₹400
  • प्रशासनिक आदि शुल्क – ₹115
  • कुल – ₹915

यदि विद्यार्थी ने CBSE, ICSE या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की है, तो Migration/प्रवासन शुल्क भी लागू होगा।

कुल शुल्क – ₹715

दूसरे बोर्ड से 10वीं पास स्वतंत्र विद्यार्थियों के लिए Migration के साथ अन्य निर्धारित शुल्क भी लागू होगा।

कुल शुल्क – ₹1,115

बोर्ड के निर्देश के अनुसार अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए मूल Migration Certificate भी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना अनिवार्य है।

विद्यार्थी की श्रेणीकुल शुल्क
बिहार बोर्ड से 10वीं पास Regular₹515
बिहार बोर्ड से 10वीं पास Private₹915
अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास Regular₹715
अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास Private₹1,115
नोट: ऊपर दी गई फीस बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क है। विद्यालय स्तर पर कोई अलग राशि मांगी जाती है तो उसकी रसीद अवश्य लें।

Bihar Board Inter Registration 2028 के लिए कौन-कौन से Documents लगेंगे?

रजिस्ट्रेशन के समय विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज और जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए।

विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और 10वीं से संबंधित विवरण सही भरने के लिए मैट्रिक/10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में विद्यार्थी का आधार नंबर दर्ज किया जाएगा।
यदि विद्यार्थी को अभी तक आधार नंबर आवंटित नहीं हुआ है, तो बोर्ड के निर्देश के अनुसार इसके लिए निर्धारित स्थान पर आधार नंबर उपलब्ध नहीं होने की घोषणा करनी होगी।

यदि विद्यार्थी का APAAR ID बना हुआ है, तो उसे रजिस्ट्रेशन फॉर्म में निर्धारित स्थान पर दर्ज किया जाएगा। इसी प्रकार विद्यालय का U-DISE+ Code भी जहां आवश्यक हो, दर्ज किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन आवेदन के लिए विद्यार्थी का निर्धारित आकार का फोटो तैयार रखना जरूरी है।

बोर्ड के निर्देश के अनुसार फोटो:-

  • 35mm × 30mm
  • JPG/JPEG फॉर्मेट
  • 40–100 KB
  • चेहरा स्पष्ट
  • Plain White या Light Green Background
    • होना चाहिए।

स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर भी तैयार रखना होगा।

निर्धारित साइज:-

  • 3.5 cm × 1 cm
  • JPG/JPEG फॉर्मेट
  • लगभग 5–20 KB

गलत आकार का फोटो या हस्ताक्षर होने पर ऑनलाइन आवेदन अपलोड करने में समस्या हो सकती है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में Pre-filled Declaration Form महत्वपूर्ण है। इसे डाउनलोड करके:-

  • विद्यार्थी
  • माता/पिता या अभिभावक
  • शिक्षण संस्थान के प्रधान
    • के हस्ताक्षर कराने होंगे।

इसके बाद घोषणा पत्र को पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। घोषणा पत्र अपलोड किए बिना आवेदन पूरी तरह Submit नहीं माना जाएगा।

यह केवल उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने बिहार बोर्ड के अलावा किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की है
ऐसे विद्यार्थियों को मूल Migration Certificate अपने विद्यालय/महाविद्यालय में जमा करना होगा।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कौन-कौन सी जानकारी भरनी होगी?

Regular विद्यार्थियों के मामले में फॉर्म का एक हिस्सा पहले से भरा हुआ रहेगा, क्योंकि कई विवरण OFSS में नामांकन के समय दी गई जानकारी के आधार पर उपलब्ध होंगे।

विद्यार्थियों को मुख्य रूप से निम्न जानकारियों की जांच/प्रविष्टि करनी होगी:-

  • विद्यार्थी का नाम
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • लिंग
  • आधार नंबर
  • APAAR ID
  • 10वीं पास बोर्ड से संबंधित विवरण
  • विषयों का चयन
  • संकाय
  • अतिरिक्त विषय, यदि लागू हो
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक शैक्षणिक विवरण

नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और अन्य विवरण को बहुत सावधानी से जांचें।

इंटर रजिस्ट्रेशन में Subject Selection क्यों है जरूरी?

इंटरमीडिएट परीक्षा 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय विषयों का चयन बहुत सावधानी से करना होगा।

बोर्ड के निर्देश के अनुसार विद्यार्थी का बाद का परीक्षा आवेदन उसी विषय के आधार पर स्वीकार किया जाएगा, जिन विषयों के साथ उसका सूचीकरण किया गया है। इसलिए विषय चयन में गलती होने पर बाद में परेशानी हो सकती है।

फॉर्म Submit करने से पहले विषयों को दोबारा जरूर चेक करें।

Bihar Board Inter Registration 2028 Online कैसे करें?

इंटरमीडिएट परीक्षा 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मुख्य रूप से संबंधित विद्यालय/महाविद्यालय के प्रधान के माध्यम से पूरी की जाएगी।

प्रक्रिया इस प्रकार है:-

विद्यालय प्रधान अपने User ID और Password की मदद से बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट पोर्टल पर Login करेंगे।

विद्यालय पोर्टल से संबंधित विद्यार्थियों का Registration/Permission Application Form डाउनलोड करेगा।

विद्यार्थी फॉर्म में दिए गए अपने नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य विवरणों की अच्छी तरह जांच करेगा।

जहां विद्यार्थी द्वारा जानकारी भरनी है, वहां आधार, APAAR ID, विषय तथा अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे।

विद्यालय प्रधान द्वारा निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।
बोर्ड के पोर्टल पर Registration Payment और Payment Status की सुविधा उपलब्ध है।

रजिस्ट्रेशन के बाद Pre-filled Declaration Form डाउनलोड किया जाएगा।

घोषणा पत्र पर:- विद्यार्थी + माता/पिता/अभिभावक + विद्यालय प्रधान के हस्ताक्षर होंगे।

हस्ताक्षरित घोषणा पत्र को पोर्टल पर Upload किया जाएगा।

Declaration Upload होने के बाद रजिस्ट्रेशन आवेदन को Final Submit किया जाएगा।

Submit करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म की प्रति विद्यार्थी को भी सुरक्षित रखनी चाहिए।

बोर्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया में Registration Form Download → Registration Payment → Payment Status → Fill Registration Form → Declaration Upload → View Registration Details जैसे चरण उपलब्ध हैं।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कितनी कॉपी रखनी चाहिए?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म की प्रतियों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

बोर्ड के निर्देश के अनुसार ऑनलाइन भरे गए सूचीकरण आवेदन की प्रतियां विद्यालय स्तर पर भी रिकॉर्ड के रूप में रखी जाती हैं और विद्यार्थी को भी हस्ताक्षर/मुहर वाली प्रति उपलब्ध कराई जाती है।

विद्यार्थी को अपनी प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी चाहिए।

फॉर्म भरते समय इन गलतियों से बचें

रजिस्ट्रेशन के समय छोटी सी गलती आगे चलकर परीक्षा फॉर्म और रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड में समस्या पैदा कर सकती है।

  • नाम की Spelling सही है या नहीं
  • माता का नाम सही है या नहीं
  • पिता का नाम सही है या नहीं
  • जन्मतिथि सही है या नहीं
  • आधार नंबर सही है या नहीं
  • APAAR ID सही है या नहीं
  • 10वीं का बोर्ड सही है या नहीं
  • विषय सही चुना गया है या नहीं
  • फोटो स्पष्ट है या नहीं
  • हस्ताक्षर सही साइज में है या नहीं
  • घोषणा पत्र पर सभी आवश्यक हस्ताक्षर हैं या नहीं
  • Declaration Form पोर्टल पर Upload हुआ है या नहीं
  • Payment Status सफल है या नहीं

आधार और APAAR ID को लेकर जरूरी जानकारी

इस बार इंटर परीक्षा 2028 के रजिस्ट्रेशन में आधार और APAAR ID से संबंधित जानकारी को विशेष महत्व दिया गया है।

यदि विद्यार्थी का APAAR ID बना हुआ है तो उसे निर्धारित स्थान पर दर्ज किया जाएगा।

वहीं, आधार नंबर उपलब्ध होने पर उसे फॉर्म में दर्ज करना होगा। यदि आधार नंबर आवंटित नहीं हुआ है, तो बोर्ड के निर्देश के अनुसार इसके संबंध में घोषणा करनी होगी।

इसलिए विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कराने से पहले इन दोनों से संबंधित जानकारी तैयार रखें।

दूसरे बोर्ड से 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना

यदि किसी विद्यार्थी ने 10वीं की परीक्षा CBSE, ICSE या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की है और अब बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट में नामांकित है, तो उसके लिए Migration से संबंधित नियम लागू होंगे।

ऐसे विद्यार्थियों के लिए:-

  • अतिरिक्त Migration शुल्क लागू होगा।
  • मूल Migration Certificate विद्यालय में जमा करना होगा।
  • Regular विद्यार्थी के लिए निर्धारित कुल शुल्क ₹715 है।
  • Private विद्यार्थी के लिए निर्धारित कुल शुल्क ₹1,115 है।

Regular और Private विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अंतर

Regular विद्यार्थी: सत्र 2026–28 में मान्यता प्राप्त +2 विद्यालय/महाविद्यालय में 11वीं कक्षा में विधिवत नामांकित विद्यार्थी।

Private/स्वतंत्र विद्यार्थी: बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र स्वतंत्र अभ्यर्थी। इस श्रेणी के लिए अलग शुल्क और पात्रता शर्तें लागू हैं।

बोर्ड के निर्देश के अनुसार स्वतंत्र श्रेणी में कला एवं वाणिज्य संकाय के लिए प्रावधान है; विज्ञान एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए स्वतंत्र परीक्षार्थी के रूप में प्रावधान नहीं है।

क्या बिना Declaration Upload किए Registration पूरा होगा?

नहीं।

यह सबसे महत्वपूर्ण निर्देशों में से एक है।

विद्यार्थी और अभिभावक के साथ विद्यालय प्रधान द्वारा हस्ताक्षरित Pre-filled Declaration Form को पोर्टल पर Upload करना अनिवार्य है।

Declaration Upload नहीं करने पर Registration/Permission Application पूर्ण रूप से Submit नहीं माना जाएगा।

रजिस्ट्रेशन में समस्या होने पर Helpline

यदि ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन भरने या शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो बोर्ड द्वारा हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं:-

  1. Helpline Number:- 0612-2230039
  2. Mobile:- 7488807882
  3. Email:- bsebinterhelpdesk@gmail.com

निष्कर्ष

Bihar Board Inter Exam 2028 Registration सत्र 2026–28 के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। रजिस्ट्रेशन 08 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक होगा, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 है।

इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कराएं और जमा किए गए फॉर्म की प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important Link

Inter Registration Form 2027 For Exam 2028CLICK HERE
ARATTAI CHANNELCLICK HERE
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOUTUBE CHANNELSUBSCRIBE

BSEB Matric Registration Form 2027 For exam 2028

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment