बिहार में 7 दिन छाये रहेंगे बादल | होगा भयानक बारिश | देखिए आपके यहाँ कैसा रहेगा मौसम:-मानसून की आहट के साथ ही देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। अरब सागर में कर्नाटक व गोवा के तटों से दूर छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बुधवार शाम को एक कम दबाव के क्षेत्र में बदलने लगा है, जो उत्तर की ओर बढ़ने के साथ-साथ गुरुवार को एक डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा।
मौसम हुआ खुशनुमा… अभी सात दिन तक खूब भीगेंगे पश्चिमी राज्य
डिप्रेशन एक समुद्री तूफान से पहले की स्थिति का मौसमी सिस्टम है जिसमें बहुत तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र व गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। उधर, मानसून भारत के मुख्य जमीनी हिस्से के और करीब आ गया है। मानसून की उत्तरी रेखा ने श्रीलंका पार कर लिया और मालदीव व कोमोरिन के क्षेत्रों में आगे बढ़ चुका है। अगले 3 दिन में इसके केरल के तट को पार करने की प्रबल संभावना है।
अरब सागर में बना सिस्टम मानसून नीचे उतरने को तैयार
इधर, देर शाम दिल्ली व आसपास में मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली पटना दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द हो गई। स्पाइस जेट की दिल्ली- पटना फ्लाइट 50 मिनट की देरी से आई जबकि एयर इंडिया की एक अन्य उड़ान 57 मिनट की देरी से पहुंची
गोवाः 8 इंच बारिश, 26 तक झमाझम
गोवा में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी भारी बारिश हुई। यहां 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य सरकार ने प्रसिद्ध दूधसागर झरने में प्रवेश पर रोक लगा दी है। भारतीय मौसम विभाग ने 26 मई तक यहां भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। विमान कंपनी इंडिगो ने सभी यात्रियों के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि गोवा में भारी बारिश के चलते फ्लाइट ऑपरेशन में देरी हो सकती है।
मुंबई खूब भीगी… 24 घंटे में 40 मिमी बारिश
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी प्री-मानसून गतिविधियां जमकर बारिश करा रही हैं। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक यहां 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया। तेज हवा चलने से समुद्र में 3.9 मी. ऊंची लहरें भी उठीं। बेंगलुरु में कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम शुरू कर दिया है।
दिल्लीः रात में खूब तपी; उप्र में बनाए कोल्ड वार्ड
यहां बुधवार को रात में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा। सीजन में सबसे अधिक। उधर, यूपी में भीषण गर्मी जारी है। लखनऊ के अस्पतालों में कोल्ड वार्ड बनाए गए
हरियाणाः दिन में तपा, शाम को ओले-बारिश…
उधर, पूरा हरियाणा दिन में तपा। सिरसा में सर्वाधिक 47 डिग्री व सभी जगह पारा 42 डिग्री से अधिक रहा। शाम में कई जगह आंधी-बारिश व ओले भी गिरे।
इधर, बिहार में…
उत्तर बिहार में जमके बरस रहे बदरा, दक्षिण में सिर्फ बूंदाबांदी हुई
राज्य में प्री मानसून सक्रिय है। बुधवार को उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश हुई तो दक्षिण में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। पटना में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।। पिछले चार दिनों में उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार में 110 एमएम से अधिक हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी 27 मई तक राज्य में प्री मानसून सक्रिय रहेगा।
ठनका से 4 की मौत साहेबगंज में एक
बुधवार को मौसम में बदलाव की वजह से कई जिलों में आंधी-बारिश और उनका का असर रहा। उनके की चपेट में आने से चार की मौत भी हो गई। इसमें मुजफ्फरपुर के साहेबगंज की नंदनी कुमारी (15), झाझा के माधो यादव, कैमूर के अधौरा के बोधा सिंह और सीतामढ़ी के परसौना की खदीजा खातून है।
काले बादलों से हुआ अंधेरा, तेज हवा संग झमाझम बारिश, अभी 24 घंटे रहें अलर्ट
जिले में बुधवार को एकाएक काले बादल छा गए। कुछ ही देर में दिन में भी रात जैसा अंधेरा हो गया। फिर तेज आंधी के बीच झमाझम बारिश हुई। यह बारिश जिले के अधिकांश प्रखंडों में हुई। हालांकि आंधी का वेग सभी प्रखंडों में अलग-अलग रहा। कही 30 से 40 तो कही 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही। बारिश करीब 30 से 35 मिनट ही हुआ इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर बाद हल्की धूप भी निकली।
वाल्मीकिनगर में इस साल का सबसे अधिक 15 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया।
बारिश के बाद से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन पूरे जिले में कही जल जमाव तो कही खेती प्रभावित हुआ। तेज आंधी के कारण आम के फलों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने जिले में आंधी पानी का अलर्ट जारी किए हुए है। इधर मूसलाधार बारिश से शहर में एनएच के सर्विस लेन सहित कई जगहों पर कुछ घंटों के लिए जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।
ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर खेतों में भी बारिश का पानी जमा हो गया।
कच्ची सड़कों पर कीचड़ उत्पन्न हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में गुरूवार को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम के इस उतार चढ़ाव से एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
सब्जी के खेत में ज्यादा दिन नहीं रहे पानी
कृषि वैज्ञानिक डा. अजीत कुमार ने कहा कि बारिश से सिर्फ धान का बीज गिराने में परेशानी होगी। जबकि गत्रा, मक्का व सब्जी के फसलों को नुकसान नहीं है। किसान ध्यान रखें कि सब्जी के खेतों में अधिक दिनों तक पानी जमा नहीं रहने दें। इससे लत्तीदार सब्जी की फसलों पर सूखने का खतरा रहता है। इसके साथ ही बैगन, भिंडीव मिर्च में भी ज्यादा पानी नहीं जमा होने दें। उसे भी सूखने का खतरा रहता है। बारिश के पानी से धान के बिचड़ों को लाभ मिलेगा। जबकि आंधी से सर्वाधिक नुकसान आम व लीची को पहुंचता है। फल, डालियां व पेड़ टूटने का खतरा उत्पन्न हो जाता है।
जीएमसीएच में मौसम के बदलाव का दिख रहा असर
मौसम में बदलाव का असर जीएमसीएच समेत अन्य अस्पतालों में दिख रहा है। खासकर एलर्जी के मरीज अधिक पहुंच रहे है। सर्दी, जुकाम, बुखार, दर्द के मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। बुधवार को जीएमसीएच के ओपीडी में 783 मरीज पहुंचे। इसमें अधिकांश एलर्जी के मरीज मिले। इसी बीच आंधी व पानी के बाद से मरीजों की संख्या में कमी आ गई। जीएमसीएच का आईपीडी मरीजों से फूल है।
क्या करें व क्या नहीं करें
- बारिश के पानी में भीगने से बचें। आकाशीय बिजी
- चमकने व गरजने पर बाहर नहीं निकलें। पक्का भवन में शरण लें।
- बिजली का पोल व उंचे पेड़ के नीचे नहीं ठहरें।
- धूप में निकलने से बचें। धूप में निकलने पर कोल्ड ड्रिंक लेने से परहेज करें।
- धूप में निकलने से पूर्व पानी पीएं। सिर पर गमछा या टोपी का उपयोग करें।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक
अपना पैसा यहाँ करें निवेश | मिलेगा करोड़ों का रिटर्न
घर बैठे करें ये काम | लाखों कमाने का अवसर | सरकार से मिलेगा ₹40 लाख
BSEB Update
- बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 का ओरिजिनल मार्कशीट प्रोविजन जारी- यहाँ मिल रहा है
- बिहार बोर्ड इंटर कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का डेट प्रश्नपत्र जारी
- मैट्रिक इंटर कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा | बडा़ बदलाव | जल्दी देखें नया नियम
- सरकारी स्कूल के बच्चों को मिल रहा है फ्री किताबें | जल्दी देखें आपको मिलेगा की नहीं
- बिहार बोर्ड इंटर नामांकन 2025 – कक्षा 11वीं नामांकन का कट ऑफ लिस्ट जारी
- बिहार बोर्ड अब साल में चार बार होगा परीक्षा | अप्रैल मासिक परीक्षा का डेट जारी
- Matric Compartmental-Cum Special Exam Routine 2025
- मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2025 का रूटिन एडमिट कार्ड जारी
- इंटर कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का रूटिन एडमिट कार्ड जारी
- Inter Compartmental-Cum Special Exam Routine 2025
Scholarship
- मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2025 | इस दिन से शुरू होगा ऑनलाइन | आ गया डेट
- साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का राशि | बिहार बोर्ड कक्षा 1 से 12वीं तक का पैसा
- मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2025: ₹10 हजार और ₹25 हजार का लिस्ट
- Bihar board inter Pass Protsahan Rashi 2025- Apply Online
- Aadhar Bank Account Seeded Process(आधार कार्ड बैंक खाते से सीडेड करें )
- Bihar Board NSP Scholarship 2025 Cut Off List
- Bihar board Matric Pass Protsahan Rashi 2025- Apply Online
- स्नातक पास प्रोत्साहन राशि 2025 | ₹50 हजार के लिए इस दिन से आवेदन शुरू
- कक्षा 1 से 12वीं तक पैसा | साईकिल पोशाक छात्रवृति प्रोत्साहन राशि
- कक्षा 1 से 12वीं तक के सबका बकाया पैसा आया – साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा