मैट्रिक रिजल्ट 2024 - मिलिए टॉपर से और जानिए सफलता का मंत्र
BSEB UPDATE

मैट्रिक रिजल्ट 2024 – मिलिए टॉपर से और जानिए सफलता का मंत्र

मैट्रिक रिजल्ट 2024 – बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करनेवाला देश का पहला बोर्ड बन गया है। मैट्रिक परीक्षा में इसबार 16 लाख 64 हजार 252 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 13 लाख 79 हजार 842 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली। सफलता का प्रतिशत 82.91 रहा। पिछले साल की तुलना में करीब दो फीसदी अधिक रिजल्ट हुआ है।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने अपने कार्यालय कक्ष में रविवार को रिजल्ट जारी किया। जिला शिवांकर कुमार जिला स्कूल, पूर्णिया 97.8% स्कूल पूर्णिया के शिवांकर कुमार 97.80 प्रतिशत (489) अंक लाकर राज्यभर में पहले स्थान पर रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल मोवाजिदपुर नॉर्थ के आदर्श कुमार को 97.60 प्रतिशत (488) अंक प्राप्त हुआ है।

तीसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राओं के नाम हैं। इनमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के आदित्य कुमार, न्यू अपग्रेड हाई स्कूल सिधाप पारसी लदानियां, मधुबनी के सुमन कुमार पूर्वे, उच्च माध्यमिक विद्यालय हुस्सेपुर, एकमा की पलक कुमारी और एसएमटी हाई स्कूल वैशाली की साजिया परवीन शामिल हैं। चारों को 486 अंक (97.20 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। टॉप टेन में कुल 51 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई हैं। इसमें 28 लड़के और 23 लड़कियां शामिल हैं।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि बिहार में मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कियों की संख्या बढ़ी है। बिहार के शैक्षणिक गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। बिहार बोर्ड की ओर से प्रत्येक माह आयोजित होने वाली परीक्षा का असर मैट्रिक के परिणाम में भी दिख रहा है। बताया कि परीक्षा में 8,05,467 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 6,80,293 को सफलता मिली। इनकी सफलता का प्रतिशत 84.46 रहा। वहीं 8,58,786 छात्राएं शामिल हुई थी, जिनमें 6,99,549 को सफलता मिली है। लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 81.46 रहा है।

टॉप-10 में शामिल 51 विद्यार्थी राज्य के 27 जिलों के हैं। 11 जिलों से कोई टॉपर नहीं है। टॉपरों में सबसे अधिक 6-6 जमुई और समस्तीपुर के हैं। जमुई के सभी छह सिमुलतला विद्यालय के छात्र हैं। इस सूची में पटना के दो छात्र शामिल हैं। वहीं, मधुबनी के पांच, सुपौल के चार और वैशाली, औरंगाबाद, भोजपुर, शिवहर, दरभंगा, नालंदा के दो-दो तथा पूर्णिया, सारण, जहानाबाद, शेखपुरा, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, सीवान, बक्सर, गोपालगंज, रोहतास, कटिहार, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण और सहरसा एक-एक शामिल हैं।

पटना। कोई भी विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है तो वह उस विषय की उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी के लिए 3 3 से 9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने बिहार बोर्ड और शिक्षा विभाग को भी काफी कम समय में परिणाम घोषित करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इसके लिए उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं।

  • 1. शिवंकर कुमार, जिला स्कूल, पूर्णिया अंक 489
  • 2. आदर्श कुमार वी. हाई स्कूल, – मौजीदपुर नार्थ, समस्तीपुरए अंक 488
  • 3. आदित्य कुमार – सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 486
  • 3. सुमन कुमार न्यू अपग्रेड हाई स्कूल, मधुबनी अंक 486
  • 3. पलक कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हुसीपुर, एकमा 486
  • 3. साजिया परवीन एसएम हाई स्कूल, वैशाली 486
  • 4. अजीत कुमार सुखदेव प्रसाद वर्मा प्लस टू हाई स्कूल, जहानाबाद – 485
  • 4. राहुल कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, केवरा 485
  • 5. हरेराम कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकंद्रा 484
  • 5. सेजल कुमारी – हाई स्कूल वरुण, औरंगाबाद 484
  • 6. सानिया कुमारी आर्य कन्या हाई स्कूल, खगड़िया 483
  • 6. अनामिका कुमारी रामचंद्रापुर, लखीसराय एमपी एचएस 483
  • 6. विकी कुमार – सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 483
  • 6. शालिनी कुमारी-एसआर हाई स्कूल, बनाहरा, मुंगेर 483
  • 6. सौरभ कुमार विलियम्स हाई स्कूल, सुपौल 483
  • 6. दीपिका कुमारी हाई स्कूल, किशनपुर, सुपौल 483
  • 6. सपना कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय,, नवादा 483
  • 6. जौहीर अहमद – यूएचएस वसंत नगर, सिवान 483
  • 7. प्रिया कुमारी यूनिर्वसल प्लस टू पब्लिक स्कूल, बिहिया, भोजपुर 482
  • 7. सत्यम शिवांश उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सागरा चौसा, बक्सर 482
  • 7. मुस्कान कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिपराही, शिवहर 482
  • 7. शिवम कुमार चौधरी – सर्वोदय एचएस गंगासागर, दरभंगा 482
  • 7. सुमन कुमार-हाई स्कूल, रूपाली, समस्तीपुर 482
  • 7. फातिमा नेसार डीएवी हाई स्कूल, गोपालगंज 482
  • 8. प्रवीण कुमार-हाई स्कूल, मालदाह- समस्तीपुर 481
  • 8. अंकित कुमार-एन हाई स्कूल शमशेर नगर, औरंगाबाद 481
  • 8. कुंदन कुमार यादव एचएस गोथानी, कुशेश्वर स्थान, दरभंगा 481
  • 8. सत्यम कुमार चौरसिया अनूप हाई स्कूल, मधुबनी 481
  • 9. दिव्या कुमारी एसके हाई स्कूल, जितावरपुर – समस्तीपुर 480
  • 9. नीरज कुमार न्यू अपग्रेड हाई एससीएच सिद्धाप परसाही लदनिया, मधुबनी 480
  • 9. मितल कुमार विद्याल, जमुई सिमुलतला आवासीय 480
  • 9. अमन कुमार सिमुलतला आवासीय विद्याल, जमुई 480
  • 9. अंजलि कुमारी रोहतास पीपीसीएम विद्यालय, 480
  • 9. अंशु कुमार रोसेरा हाई स्कूल, – समस्तीपुर 480
  • 9. कुमारी रंजना -एलएल हाई स्कूल, श्रीसी, समस्तीपुर 480
  • 9. स्मृति कुमारी यूएचएस रूसुलपुर, मुबारक 480
  • 9. साहिना परवीन समेली, कटिहार उत्क्रमित एमएस डुमर 480
  • 10. खुशी कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिपराही, शिवहर 479
  • 10. आरजू – हाई स्कूल, बहरौली, बक्सर 479
  • 10. सुशील कुमार उत्क्रमित एमएस रामपुर रतन, चतुर्शी मिनापुर, मुजफ्फरपुर 479
  • 10. अदिती मयंक उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, हट्टयनगर, सुपौल 479
  • 10. विकी कुमार-सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 479
  • 10. सावन कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 479
  • 10. मो. आसीफ नेशनल पब्लिक हाई स्कूल, पश्चिम चंपारण 479
  • 10. रिमझीम कुमारी दयानंद कन्या विद्यालय, मिठापुर, पटना 479
  • 10. शिव कुमार प्रसाद साह- हाई स्कूल, जयनगर, मधुबनी 479
  • 10. नीतीश- हाई स्कूल, मधुबनी 479
  • 10. सतीश कुमार मगध हाई स्कूल, नालंदा 479
  • 10. काजल कुमारी रामबाबू हाई स्कूल, हिलसा, नालंदा 479
  • 10. संगम कुमारी विद्यालय, सहरसा उच्च्च माध्यमिक 479
  • 10. सिखा कुमारी जेबीएमए हाई स्कूल, सुपौल 479
  • 1. राहुल कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, केवरा 485
  • 2.रिमझीम कुमारी दयानंद कन्या विद्यालय, मिठापुर, पटना 479
  • 3. फरहान अख्तर -एमएए एसआर सेकेंड्री स्कूल, पटना सिटी, पटना 477
  • 4. सरबजीत कुमार चौथा हाई स्कूल बिहारी बिगहा, बाढ़, पटना 476
  • 4. आशुतोष कुमार-जगन्नाथन हाई स्कूल बाढ़, पटना 476
  • 5 शुभम कुमार पटना पटना कालेजिएट स्कूल 475
  • 5. दानिया फातिमा संत जेवियर्स कान्वेंट हाई स्कूल, पटना 475
MATRIC RESULTDOWNLOAD LINK
MATRIC RESULT 2024 LINK-1 || LINK-2 
DOWNLOAD MATRIC MARK SHEET LINK-1 || LINK-2 
VIEW DIVISION ONLYVIEW DIVISION
MATRIC RESULTANNUAL EXAM 2023
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOU TUBE CHANNELSUBSCRIBE

Bihar Board Matric Objective 2024 – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *