केंद्र का टेली पोर्टल
देश के एक करोड़ लोग कानूनी परामर्श के लिए खुद को रजिस्टर करा चुके, 24 घंटे में योग्य वकील करते हैं समाधान
शिक्षक अगर आपको मुर्गा बनाये तो आपके पास है ये कानूनी विकल्प:-देशभर में कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को सचेत करने और उन्हें कानूनी सहायता देने के लिए शुरू किए गए टेली-लॉ पोर्टल पर नतीजे दिखने लगे हैं। कई राज्यों से लोग गंभीर मसलों के साथ-साथ मामूली बातों पर भी कानूनी सलाह ले रहे हैं। इनमें 12 साल के बच्चों से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं।
फ्री में लें कानूनी सलाह, शिक्षक मुर्गा बनाए तो क्या अपराध है? जवाब- सजा नहीं दे सकते… किसी ने पूछा, शादी के 1 महीने बाद तलाक संभव है क्या? जवाब- नहीं
इस टेली पोर्टल के जरिए वकीलों द्वारा परामर्श, मदद और मार्गदर्शन किया जाता है। टेली-लॉ पोर्टल पर अभी तक विभिन्न राज्यों से करीच एक करोड़ से ज्यादा लोग कानूनी परामर्श के लिए रजिस्टर्ड हो चुके हैं। हाल ही में कानून मंत्रालय ने इस पर आंतरिक रिपोर्ट तैयार की है।
9 स्टेप में जानें… कैसे लें मदद?
- 1.सबसे पहले tele-law.in पर जाएं।
- 2. साइन अप ऑप्शन पर क्लिक करें।
- 3. जो विंडो खुलेगी, उसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर आदि ब्योरा भरें।
- 4. फिर ओटीपी बटन पर क्लिक करें।
- 5. टेली-लॉ कंट्रोलरूम से कम्प्यूटर जनरेटेड कॉल पर ओटीपी मिलेगा।
- 7. नई विंडो खुलेगी। सारा ब्योरा दें। फोटो अपलोड करें। साइन अप करें।
- 8. फिर अपना सवाल दर्ज कर दें।
- 9. महज 24 घंटे में विधिक सेवा प्राधिकरण के वकील संपर्क करेंगे। समस्या सुनेंगे और समाधान बताएंगे।
पड़ोसी उधार लिए पैसे नहीं लौटा रहा, क्या करें ?… लीगल नोटिस भेजें, न माने तो सिविल कोर्ट जाएं
त्रिपुरा से एक बच्चे ने पूछा, क्या शिक्षक का होमवर्क न करने पर मुर्गा बनाना अपराध है?
उक्त बच्चे के स्कूल के प्राचार्य से बात करके उन्हें समइाया गया कि बच्चों को किसी तरह की सजा नहीं दी जा सकती है। उनसे कहा गया कि वे इस संदर्भ में अपने शिक्षकों को भी बताएं। बच्चों को उनकी गलती पर प्यार से या डांटकर समझाया जा सकता है। मगर उन्हें सजा देना गलत है। स्कूल के पदाधिकारियों ने इस बात पर गौर करने का आश्वासन दिया।
मुंबई से 16 वर्षीय छात्र ने पूछा, क्या पिटाई करने वाले माता-पिता पर केस करा सकते हैं?
विधिक सेवा प्राधिकरण के वकील ने बच्चे से उसके माता-पिता का नंबर लिया और उनसे बातचीत कर उन्हें समझझाया कि कहीं न कहीं उनका चताव उनके बच्चे के मन में उनके प्रति नफरत पैदा कर रहा है। कई राउंड की काउंसलिंग के बाद माता-पिता को इसका अहसास हुआ। वहीं, बच्चे को भी बताया गया कि अगर कभी उसे लगता है कि परिजनों का व्यवहार उसके प्रति बेहद क्रूर है तो यह चाइल्ड केयर हेल्पलाइन व पुलिस से मदद मांग सकत है।
बिहार में बांका के गांव से मुत्री ने पूछा, घर में शौचालय बनवाना है, मदद कैसे मिलेगी?
बताया गया कि सरकार स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत 13 हजार रु. देती है। इसके लिए गांव के सरपंच से लिखवाकर एसडीएम को ज्ञापन देना होगा। महिला ने सलाह का अनुसरण किया और उसे शौचालय बनवाने के लिए मदद मिल गई|
क्या शादी के 1 महीने बाद तलाक संभव है?
सिक्किम की एक युवती को इस सवाल पर बताया गया, ऐसा करना संभव नहीं है। कम से कम एक साल दोनों के अलग रहने और मध्यस्थता के चरण में नतीजा नहीं निकलने पर ही तलाक संभव है। इसके लिए क्रूरता का आधार होना भी जरूरी है।
पड़ोसी को दिए 50 हजार रु. उधार कैसे लें?
उत्तराखंड की इस महिला को सलाह दी गई कि पहले पड़ोसी को लीगल नोटिस भेजें। फिर सिविल कोर्ट में इस बाबत शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
पीएम आवास योजना में लाभ क्यों नहीं मिला?
बिहार के खगड़िया के रोहित सिंह ने यह सवाल पूछा था। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना के तहत मकान के लिए आवेदन किया था। काफी समय हो गया, न तो मकान मिला और न ही इस संदर्भ में कोई जानकारी मिल रही थी। इस पर उन्हें बताया गया कि वे जिला पंचायत अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा कई निर्देश दिए गए।
कानूनी सलाह लेने में यूपी टॉप
राज्य | रजिस्ट्रेशन |
उत्तरप्रदेश | 18.83 |
मध्यप्रदेश | 11.01 |
महाराष्ट्र | 8.16 |
जम्मू-कश्मीर | 6.71 |
राजस्थान | 6.51 |
बिहार | 5.64 |
छत्तीसगढ़ | 5.02 |
प्रॉपर्टी विवाद की शिकायतें ज्यादा
केस कैटेगरी | रजिस्ट्रेशन |
प्रॉपर्टी विवाद | 9.91 |
महिला सुरक्षा | 8.39 |
बच्चों से संबंधित | 6.16 |
उपभोक्ता विवाद | 4.70 |
दुर्घटना मुआवजा | 2.87 |
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
WhatsApp Group Join | CLICK HERE |
TELEGRAM | join |
YOUTUBE | SUBSCRIBE |
2025 में छुट्टी की है भरमार | 2025 में छुट्टी का कैलेंडर जारी | 2025 में रिलीज़ होने वाली फिल्म लिस्ट
BSEB Update
- Bihar Board Inter Exam Routine 2025
- इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का प्रश्नपत्र जारी- परीक्षा सेंटर 2025 भी तैयार
- Bihar Board Matric Exam Routine 2025
- बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2025 का ओरिजिनल कॉपी और OMR शीट डाउनलोड करें
- इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2025 | परीक्षा केंद्र तैयार | ऐसे करें तैयारी | अंतिम टिप्स
- मैट्रिक इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा सेंटर तैयार- बच्चे हुए समय में ऐसे करें पढाई
- कडाके की ठंड शुरू | सभी स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश | ठंड की छुट्टी शुरू
- इंटर और मैट्रिक परीक्षा में सब होगें पास – इस साल मिलेगा ग्रेस अंक | ग्रेस अंक से होगें पास
- जूता मोजा पहनकर नहीं दे सकेंगे मैट्रिक इंटर की बोर्ड परीक्षा – बड़ा बदलाव
- कक्षा 1 से 12वीं पास तक के विधार्थीयों को सरकार से मिला नया साल का तोहफा