साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा आपके खाते में भेजा गया। एक क्लिक में देखें

By: arcarrierpoint

On: Friday, January 24, 2025 6:40 PM

साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा आपके खाते में भेजा गया। एक क्लिक में देखें
Google News
Follow Us

साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा आपके खाते में भेजा गया। एक क्लिक में देखें:-शिक्षा विभाग ने राज्यभर के सरकारी स्कूलों में पहली से 12 वीं की छात्राओं तथा पहली से आठवी के छात्रों के स्कूल ड्रेस का रंग तय कर दिया है। इसको लेकर विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि पहली से आठवीं के छात्र-छात्राओं तथा नौवीं से 12 वीं की छात्राओं को पोशाक खरीद के लिए राशि दी जाती है।

स्कूलों के निरीक्षण में यह देखने को मिला है कि राज्य के अलग-अलग जिलों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पोशाक का रंग भिन्न है। इसका मुख्य कारण है कि पहले से पोशाक का कोई रंग निर्धारित नहीं था। इसको देखते हुए अब रंग तय किये गये हैं।

पहली से आठवीं की लड़कियों की समीज-शर्ट आसमानी नीला तथा सलवार-स्कर्ट गहरा नीला होगा। दुपट्टा-हाफ जैकेट गहरा नीला होगा। इसी प्रकार पहली से आठवीं के लड़कों की शर्ट आसमानी नीला और पैंट गहरा निले रंग का होगा।

वहीं, नौवीं से 12वीं की छात्राओं की समीज का रंग आसामानी नीला और सलवार गहरा नीला होगा। दुपट्टा-हाफ जैकेट गहरे नीले रंग का होगा। विभाग ने कहा है कि शिक्षक अभिभावक की अगली बैठक में अभिभावकों को इससे संबंधित जानकारी दी जाएगी।

विद्यार्थियों को कितनी राशि दी जा रही है और यह किस प्रायोजन के लिए है। सभी अभिभावक लिखित मौखिक घोषणा करेंगे कि जिसके लिए राशि दी जा रही है, उसके लिए ही खर्च की जाएगी। मार्च में सभी छात्र-छात्राओं की पोशाक की तस्वीर खींच कर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

बैंक खाते से आधार नहीं जुड़े तो राज्य के एक करोड़ से अधिक स्कूली बच्चे विभिन्न योजनाओं की राशि से वंचित हो सकते हैं। बच्चों के बैंक खाते आधार नंबर के साथ लिंक नहीं रहने के कारण यह नौबत आयी है। शिक्षा विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि शीघ्र सभी बच्चों के बैंक खातों का आधार से लिंक कराएं, ताकि उन्हें साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं की राशि का भुगतान हो सके पर इसको लेकर प्रगति काफी धीमी है।

मालूम हो कि शिक्षा विभाग स्कूलों में 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की राशि का भुगतान उनके खाते में करेगा। साथ ही यह भी आदेश जारी किया गया है कि बच्चों के बैंक खाते आधार सीडेड होंगे, तभी उनको राशि का भुगतान होगा, पर आलम यह है कि डेढ़ करोड़ बच्चों को राशि का भुगतान किया जाना है और अभी तक मात्र करीब 40 लाख विद्यार्थियों के बैंक खाते आधार सीडेड हो पाये हैं।

आधार सीडेड खाते वालों में अधिकतर संख्या माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चे हैं। प्राथमिक और मध्य विद्यालय के बच्चों में आधारयुक्त खातों की संख्या और भी कम है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि प्राथमिक और मध्य विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में भी राशि भेजने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए राशि के इंतजाम कर लिये गये हैं।

अप्रैल से सितंबर, 2024 तक बच्चों के स्कूलों में 75 प्रतिशत तक की उपस्थिति के आधार पर लाभुकों की सूची तैयार की गयी है। इनकी सूची ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड कर दी गयी है, जिनकी संख्या डेढ़ करोड़ है। स्कूल के प्रधानाध्यापकों के सहयोग से बच्चों की सूची पोर्टल पर अपलोड की गयी है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए उक्त राशि का भुगतान होना है।

  • राज्य में डेढ़ करोड़ बच्चों को भेजी जानी है राशि, तैयारियां पूरी
  • साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति आदि योजना की मेजी जानी है राशि
WhatsApp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन शुरू | 32 हजार से अधिक पद | यहाँ से करें आवेदन

BSEB Update

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment