अब चलेगी लू – मानसून इस दिन आएगा – देखें कब से होगा बारिश

By: arcarrierpoint

On: Friday, May 22, 2026 8:08 AM

अब चलेगी लू - मानसून इस दिन आएगा
Google News
Follow Us

अब चलेगी लू – मानसून इस दिन आएगा – एकवार फिर ने मौसम ने छकाया है। मौसम विभाग ने बुधवार को आंधी पानी की चेतावनी जारी की थी लेकिन पटना सहित राज्य भर में लोग दिन भर लोग गर्मी से परेशान रहे। नमी के प्रसार के बीच तापमान में बढ़ोतरी से पसीने वाली गर्मी ने लोगों को सुबह से रात तक असहज रखा। बादलों के नहीं बरसने से राज्य के 25 शहरों के अधिकतम तापमान में बुधवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को भी गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। भभुआ, रोहतास और गोपालगंज में लू चलने के पूर्वानुमान किया गया है।

क्यों दगा दे गया बुधवार का पूर्वानुमान विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में कहीं शुष्क हवाओं का प्रभाव बना है तो कहीं नमी के प्रभाव से पसीने वाली गर्मी सता रही है। मौसम का पूर्वानुमान पूरी तरह संख्यात्मक मॉडल पर आधारित होता है। स्थानीय परिस्थितियां भी बादलों के बरसने में सहायक होती हैं। अभी राज्य में कोई बारिश का स्पष्ट चिह्नित सिस्टम नहीं हैं लेकिन सूबे में तापमान के प्रसार के बीच राज्य के 90 प्रतिशत हिस्से में पुरवा का प्रवाह बना हुआ है। ऐसे में गरज तड़क वाले बादल बनते हैं लेकिन बुधवार को ऐसा हुआ नहीं।

कहीं कोई जनहानि न हो इस वजह से पूर्वानुमान जारी किए जाते हैं। गणितीय मॉडल अनुसार बुधवार को बारिश का यह पूर्वानुमान किया गया था। लेकिन बदलती वातावरणीय परिस्थितियों के बीच मौसम परिस्थितियां बदलती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि गुरुवार को राज्य के तीन जिलों भभुआ, गोपालगंज और रोहतास में पछुआ के प्रभाव से उष्ण लहर चलने के आसार हैं। हालांकि सीमांचल के तीन जिले आंशिक बारिश पाएंगे। पूर्वानुमानों से पटना के लोगों को भी राहत की उम्मीद जगी थी। बुधवार को दिन भर लोग आसमान की ओर बादलों के बरसने की आस में टकटकी लगाए रहे लेकिन सूरज की तल्ख किरणें मुह चिढ़ाती रहीं।

बुधवार को कैमूर में 43.4 डिग्री, रोहतास में 43 डिग्री, औरंगाबाद में 41.6 डिग्री एवं छपरा में 40.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। इन शहरों का तापमान 2.7 डिग्री से लेकर चार डिग्री तक सामान्य से अधिक रहा।

बुधवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई। बक्सर में दो डिग्री, डेहरी में 1.6 डिग्री, औरंगाबाद में 1.7 डिग्री, अरवल में दो डिग्री, गया में 1.6 डिग्री, वैशाली में 1.9 डिग्री, मुजफ्फरपुर में एक डिग्री, नालंदा में 2.1 डिग्री, शेखपुरा में 3.1 डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री, मुंगेर में 2.8 डिग्री, भागलपुर में 3.1 डिग्री, सबौर में 2.6 डिग्री, पूर्णिया में 3.4 डिग्री, फारबिसगंज में दो डिग्री और सुपौल में दो डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अन्य शहरों में भी आंशिक बढ़ोतरी हुई।

बाढ़। भीषण गर्मी से बुधवार को बाढ़ के तीन विद्यालयों के दो छात्रा और एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। तीनों का इलाज बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। राजकीय संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। वहीं, उच्च विद्यालय बेढना में छुट्टी होने के बाद घर जाने के दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। जबकि शिक्षक ट्रेनिंग स्कूल का एक छात्रा अचानक बीमार पड़ गई। जिसे शिक्षकों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार 24 मई के बाद हवा के रुख में बदलाव शुरू होगा, जिससे कुछ जिलों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल सकती है।

इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से थोड़ा पहले आने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार:

  • 26 मई के आसपास मानसून केरल पहुंचेगा
  • बिहार में मानसून 8 से 10 जून के बीच दस्तक दे सकता है
  • सबसे पहले किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और भागलपुर में बारिश शुरू हो सकती है

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को:

  • भभुआ में 43.4°C
  • रोहतास में 43°C
  • औरंगाबाद में 41.6°C
  • छपरा में 40.2°C तापमान दर्ज किया गया।
  • दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें
  • ज्यादा पानी पिएं
  • हल्के सूती कपड़े पहनें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

गर्मी का असर अभी कुछ दिन और जारी रहेगा, लेकिन जून के दूसरे सप्ताह से मानसून आने पर लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

भारत में लॉकडाउन की चर्चा क्यों तेज? पीएम मोदी ने किन चीजों की खरीदारी से बचने की दी सलाह, जानिए पूरी सच्चाई

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment