बढ़ गया गैस का दाम | व्यवसायीक और घरेलू सिलेंडर का दाम बढ़ा- अब इतना में मिलेगा

By: arcarrierpoint

On: Saturday, May 2, 2026 7:09 PM

बढ़ गया गैस का दाम
Google News
Follow Us

बढ़ गया गैस का दाम | व्यवसायीक और घरेलू सिलेंडर का दाम बढ़ा- एजेंसी। महंगाई बढ़ने का एक दौर और आता नजर आ रहा है। केंद्र सरकार ने व्यावसायिक और पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये और पांच किलो के सिलेंडर के दाम में 261 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों ने निकट भविष्य में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में इजाफे से इनकार नहीं किया है। पश्चिम एशिया संकट, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं। इससे तेल कंपनियों पर भी दबाव बढ़ा है। कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर के करीब है। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा कह चुकी हैं कि तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 20 और डीजल पर सौ रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर सकती है।

कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,078.50 से बढ़कर 3,071.50 रुपये का हो गया है। कीमत में पिछले तीन महीने में 1303 रुपये की वृद्धि हुई। वहीं, पांच किलो के सिलेंडर की कीमत 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये 50 पचास पैसे हो गई है। प्रवासी मजदूरों, छात्रों ने लाखों की तादाद में छोटा सिलेंडर खरीदा है

ऐसे आसार है कि रविवार से ही कीमतों पर असर दिखने लगेगा। चाय पीने से लेकर रेस्टोरेंट के भोजन पर महंगाई का असर पड़ेगा। इससे पहले तीन बार कीमतें बढ़ने से चाय-समोसे, मैगी से लेकर अन्य खाद्य उत्पादों की कीमतों में 70 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए विमान ईधन महंगा घरेलू विमानन कंपनी के लिए विमान ईंधन की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए विमान ईंधन की कीमत 76.55 डॉलर प्रति किलोलीटर बढ़ाकर 1,511.86 डॉलर प्रति किलोलीटर कर दी है।

  • बिस्किट, ब्रेड और केक बनाने में गैस का प्रयोग होता है, जिसकी कीमतें बढ़ेंगी या फिर कंपनियां उत्पाद का वजन कम करेंगी।
  • शादी, पार्टी और अन्य आयोजन का खर्च बढ़ेगा। खासकर जिन आयोजन पहले से निर्धारित हैं, उनके लिए दिक्कते ज्यादा होंगी।
  • खर्ची से बेचने के लिए होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट लकड़ी या कोयला जैसे वैकल्पिक ईंधन पर शिफ्ट होंगे, जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ेगी।
  • स्विगी, जौमेटो जैसे प्लेटफॉर्म अपनी डिश की कीमतों में बढ़ोतरी करेंगे। इससे घर मंगा कर खाना भी महंगा हो जाएगा।

पुरी पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में गंभीर व्यवधान पैदा होने के बावजूद भारत ने घरेलू आपूर्ति को स्थिर बनाए रखा और उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय कीमतों के झटके से बचाया। पुरी ने कहा कि संकट शुरू होने के बाद से पिछले 60 दिनों के दौरान कच्चे तेल, एलएनजी, एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन की आपूर्ति की दैनिक आधार पर निगरानी की जा रही है।

28 फरवरी से 23 अप्रैल के बीच कई देशों में ईंधन कीमतें 40 प्रतिशत तक बढ़ीं, जबकि अमेरिका में डीजल कीमतों में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। ब्रिटेन में डीजल 26 प्रतिशत एवं पेट्रोल 11 प्रतिशत महंगा हुआ, जबकि जर्मनी एवं पश्चिमर्मी यूरोपीय देशों में कीमतें करीब 19.8 प्रतिशत बढ़ीं।

एयर इंडिया ने एक जून से रोज 100 उड़ानें कम करने का फैसला लिया है। घरेलू मार्गों पर टिकट सौ फीसदी तक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 150% तक बढ़ चुके हैं।

उत्पादपहले कीमत20 अप्रैल कीमतअब अनुमानित कीमत
समोसा₹10₹20₹25 – ₹30
चाय₹10₹15₹20
पीली दाल (हाफ)₹60₹90₹100 – ₹120
रोटी₹7₹10₹12 – ₹15
  • कमर्शियल LPG सिलेंडर: ₹993 तक बढ़ोतरी
  • 5 किलो सिलेंडर: ₹261.50 की बढ़ोतरी
  • घरेलू सिलेंडर: कोई बदलाव नहीं

दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,078.50 → ₹3,071.50 हो गई है 5 किलो सिलेंडर ₹549 → ₹810.50 सिर्फ 3 महीनों में कुल बढ़ोतरी: ₹1303

गैस महंगी होने से रोजमर्रा की चीजें भी महंगी होंगी:

खाने-पीने की चीजों पर असर

  • चाय, समोसा, मैगी जैसी चीजें महंगी होंगी
  • होटल और रेस्टोरेंट के खाने के दाम बढ़ेंगे

व्यवसाय पर असर

  • होटल, ढाबे गैस छोड़कर लकड़ी/कोयले पर शिफ्ट हो सकते हैं
  • इससे प्रदूषण बढ़ने की संभावना

FMCG प्रोडक्ट्स पर असर

  • बिस्किट, ब्रेड, केक महंगे होंगे
  • कंपनियां वजन कम कर सकती हैं (Shrinkflation)

ऑनलाइन फूड डिलीवरी

  • Swiggy, Zomato पर खाने के दाम बढ़ेंगे
  • घर बैठकर खाना मंगाना भी महंगा पड़ेगा
  • शादी, पार्टी, कैटरिंग का खर्च बढ़ेगा
  • पहले से बुक किए गए कार्यक्रमों में अतिरिक्त खर्च
  • छोटे आयोजकों पर ज्यादा दबाव
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन महंगा
  • नई कीमत: $1,511.86 प्रति किलोलीटर
  • घरेलू उड़ानों में अभी कोई बदलाव नहीं

असर:

  • फ्लाइट टिकट 100% से 150% तक महंगे
  • एयर इंडिया ने रोजाना 100 उड़ानें कम करने का फैसला लिया
  • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं
  • खाने-पीने की चीजें और महंगी होंगी
  • आम आदमी का बजट और बिगड़ेगा

IMPORTANT LINKS

ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

गैस सिलिंडर चाहिए अनगिनत तो जल्दी करें ये काम – घर बैठे मिलेगा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment