बिहार बोर्ड इंटर सत्र 2026-28 | कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए मिला अंतिम मौका – जल्दी देखें

By: arcarrierpoint

On: Friday, September 11, 2026 7:21 PM

बिहार बोर्ड इंटर सत्र 2026-28
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड इंटर सत्र 2026-28-: इंटर में नामांकन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 15-18 सितम्बर तक एक और मौका छात्र-छात्राओं को दिया है। जिस संकाय और विषय में सीट रिक्त हैं, वहां के कॉलेज में छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकेंगे। इस संबंध में सभी प्राचार्य को भी निर्देश दिया गया है। जिले में कॉमर्स में अब भी सात हजार से अधिक सीटें खाली हैं।

बोर्डBSEB
कक्षाइंटरमीडिएट (11वीं)
सत्र2026-28
प्रवेश प्रक्रियाOFSS के माध्यम से स्पॉट नामांकन
स्पॉट नामांकन की तिथि15 सितंबर 2026 से 18 सितंबर 2026 तक

कुछ कॉलेजों को छोड़ अधिकांश में विभिन्न संकायों में 5 से लेकर 300 तक सीटें खाली हैं। सबसे अधिक कॉमर्स में सीटें खाली हैं। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि ओएफएसएस पोर्टल पर छात्र-छात्राएं कॉलेज और विषयवार खाली सीट की संख्या देख सकते हैं और इसके अनुसार ऑनस्पॉट नामांकन ले सकते हैं। प्राचार्य हर दिन ओएफएसएस पोर्टल पर इसे अपडेट करेंगे। बिहार बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के विद्यार्थी भी नामांकन करा सकते हैं।

18 से 11 वीं की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा : 15 से 18 सितम्बर तक अभी इंटर में नामांकन की ही प्रक्रिया चलेगी, जबकि 18 सितम्बर से 11वीं की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा निर्धारित है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं अभी 18 सितम्बर तक ऑनस्पॉट नामांकन लेंगे, ऐसे में वे किस तरह परीक्षा में शामिल होंगे।

स्कूलों व कॉलेजों में खाली सीटें चैपमैन गर्ल्स प्लस टू स्कूल में साइंस में अब भी 97 सीटें खाली हैं। बीबी कॉलेजिएट में कॉमर्स में 144, साइंस में 64 सीटें खाली हैं। बीसीबीडी कॉलेज खरौना में कॉमर्स में 324 सीटें खाली हैं। प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल कांटी में कॉमर्स में 117 सीटें खाली है। तुर्की इंटर कॉलेज में साइंस में 108, कॉमर्स में 251 सीटें खाली हैं। पीयर बंदरा हाईस्कूल में कॉमर्स में 114 सीटें खाली हैं।

विवि में वोकेशनल कोर्स में दाखिला 12 से 16 सितंबर तक होगा। मेरिट लिस्ट में 2682 छात्रों का चयन हुआ है। सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता ने गुरुवार को इसका पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि पीजीडीसीए छोडकर सभी वोकेशनल कोर्स में नामांकन मेरिट लिस्ट के आधार पर लिया जायेगा। सभी कॉलेज समर्थ पोर्टल से 11 सितंबर को मेधा सूची डाउनलोड कर लेंगे। वोकेशनल में दाखिले के लिए कॉलेजों को दिशा निर्देश भी दिये गये हैं। नामांकन के समय सभी छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। नामांकन की सूचना छात्रों को ईमेल आईडी पर भी भेजी जा रही है। इसके अलावा छात्र brabbu.samarth.edu.ac.i n पर भी जाकर अपने आवंटित कॉलेज को देख सकते हैं।

लॉ के तीन वर्षीय और पांच वर्षीय कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दिया गया। तीन वर्षीय परीक्षा के लिए तीन ग्रुप बनाये गये हैं। परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगी। पांच वर्षीय परीक्षा के लिए चार ग्रुप बनाये गये हैं। लॉ की परीक्षा में दो हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे।

एतद् द्वारा राज्य के इण्टरमीडिएट स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं उस संस्थान में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2026-28 में इण्टरमीडिएट कक्षा में Online Facilitation System For Students (OFSS) प्रणाली से स्पॉट नामांकन (Spot Admission) के लिए समिति की विज्ञप्ति संख्या पी0आर0 136/2026 एवं पी०आर० 140/2026 के माध्यम से दिनांक 25.06.2026 से 09.07.2026 तक तथा पी०आर० 173/2026 के माध्यम से दिनांक 05.08.2026 से 11.08.2026 तक संबंधित शिक्षण संस्थानों में नामांकन लेने हेतु तिथि निर्धारित किया गया था।

विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुये इण्टरमीडिएट कक्षा में स्पॉट नामांकन (Spot Admission) की तिथि दिनांक 15.09.2026 से 18.09.2026 तक अंतिम रूप से विस्तारित की जाती है।

नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी इण्टरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में संकायवार रिक्त सीटों की संख्या OFSS पोर्टल पर ‘आवश्यक सूचनाएं के स्तंभ में देख सकते हैं।

विभिन्न +2/इण्टरस्तरीय शिक्षण संस्थानों के प्रधानाध्यापक / प्राचार्य स्पॉट नामांकन के लिए अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्त सीटों संबंधी सूचना शिक्षण संस्थान के न्यूनतम तीन स्थलों पर प्रदर्शित करेंगे।

स्पॉट नामांकन हेतु इच्छुक विद्यार्थी जिस संकाय एवं विषय में सीट रिक्त है, वहीं नामांकन के लिए प्राचार्य से मिलकर अनुरोध करेंगे एवं संबंधित प्राचार्य रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों का नामांकन ले सकेंगे। C.B.S.E. I.C.S.E एवं अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थी भी स्पॉट नामांकन करा सकते हैं।

OFSS नामांकन प्रक्रिया के तहत प्रथम/द्वितीय/तृतीय सूची में चयनित तथा नामांकित विद्यार्थी जिन्होनें नामांकन के पश्चात् स्लाईड-अप का विकल्प दिया था. लेकिन लेकिन स्लाईड-अप स्लाईड-अप वाले संस्थान में अंतिम रूप से नामांकन नहीं ले सके, ऐसे विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि उनका पूर्व में लिया गया नामांकन स्वतः रद्द हो गया है तथा उन्हें स्पॉट नामांकन के तहत नामांकन लेने के लिए फिर से ऑनलाईन आवेदन करना होगा, अन्यथा वे इण्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के योग्य नहीं होंगे।

इसी क्रम में सूचित किया जाता है कि वैसे शिक्षण संस्थान जहाँ कतिपय तकनीकी एवं अन्य कारणों से नामांकित विद्यार्थियों के नामांकन को ऑनलाईन अपडेशन नहीं किया जा सका है, वैसे विद्यार्थियों को भी स्पॉट नामांकन की अवधि के दौरान ऑनलाईन अपडेशन करने की सुविधा प्रदान की जायेगी।

प्रत्येक दिन नामांकन के पश्चात् संबंधित शिक्षण संस्थान OFSS Portal पर प्रत्येक नामांकित विद्यार्थियों का नामांकन Update करेंगे तथा सभी नामांकित विद्यार्थियों का अंतिम रूप से ऑनलाईन अपडेशन दिनांक 19.09.2026 तक करना सुनिश्चित करेंगे। नामांकन अपडेट नहीं होने के स्थिति में इसकी सभी जवाबदेही संबंधित प्रधानाध्यापक / प्राचार्य की होगी।

OFSS के माध्यम से नामांकित विद्यार्थियों का ही पंजीयन 11वीं कक्षा हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जायेगा एवं पंजीकृत विद्यार्थी ही वर्ष 2028 की 12वीं / +2 वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे।

स्पॉट नामांकन (Spot Admission) के संबंध में शेष सभी शर्तें समिति द्वारा पूर्व संसूचित विज्ञप्ति संख्या-पी०आर० 136/2026 के अनुसार यथावत् रहेंगी।

नोटः- इस अवधि में इंटरस्तरीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित 10+2 आवासीय विद्यालयों के प्राचार्य / प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकित शेष विद्यार्थियों के नामांकन को पूर्व के विज्ञप्ति संख्या- पी०आर० 137/2026 के अनुसार OFSS के पोर्टल पर UPDATE करना सुनिश्चित करेंगे।

नामांकन के समय विद्यार्थियों को अपने आवश्यक शैक्षणिक एवं पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखने चाहिए। सामान्य तौर पर निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है—

  • 10वीं की मार्कशीट/अंक प्रमाण-पत्र
  • 10वीं का प्रवेश पत्र
  • स्कूल/कॉलेज से संबंधित आवश्यक प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र, यदि कॉलेज द्वारा मांगा जाए

नोट: दस्तावेजों की वास्तविक आवश्यकता संबंधित शिक्षण संस्थान एवं बोर्ड के निर्देश के अनुसार हो सकती है।

स्पॉट एडमिशन लेने से पहले विद्यार्थियों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले OFSS पोर्टल पर अपने इच्छित कॉलेज में सीट की उपलब्धता जांचें। इसके बाद संबंधित कॉलेज में जाकर प्राचार्य/प्रधानाध्यापक से नामांकन की प्रक्रिया की जानकारी लें।

नामांकन पूरा होने के बाद यह भी सुनिश्चित करें कि कॉलेज द्वारा OFSS पोर्टल पर विद्यार्थी का नामांकन अपडेट कर दिया गया है। केवल कॉलेज में कागजी रूप से नामांकन हो जाना पर्याप्त नहीं है।

बिहार बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संबंधित शिक्षण संस्थान प्रत्येक दिन नामांकित विद्यार्थियों का नामांकन OFSS Portal पर अपडेट करेंगे। सभी नामांकित विद्यार्थियों का अंतिम ऑनलाइन अपडेट 19 सितंबर 2026 तक किया जाना है।

इसलिए विद्यार्थी नामांकन कराने के बाद कॉलेज से यह जरूर सुनिश्चित करें कि उनका नामांकन ऑनलाइन अपडेट हुआ है।

  1. रिक्त सीट देखकर ही नामांकन के लिए जाएं।
  2. सही संकाय और विषय का चुनाव करें।
  3. कॉलेज में जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की जांच कर लें।
  4. नामांकन की रसीद अवश्य प्राप्त करें।
  5. OFSS पोर्टल पर नामांकन अपडेट हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी लें।
  6. किसी अनधिकृत व्यक्ति को अतिरिक्त राशि न दें।
  7. कॉलेज द्वारा बताई गई फीस एवं अन्य शुल्क की जानकारी पहले प्राप्त करें।
  8. नामांकन के बाद 11वीं के पंजीयन से संबंधित जानकारी जरूर रखें।

इस बार विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थिति यह है कि स्पॉट नामांकन की अवधि 15 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है, जबकि 11वीं की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा भी 18 सितंबर 2026 से निर्धारित बताई गई है।

इस कारण जो विद्यार्थी स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि यानी 18 सितंबर को नामांकन लेते हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के संबंध में अपने संबंधित विद्यालय/कॉलेज से आवश्यक निर्देश प्राप्त कर लेने चाहिए। बिना आधिकारिक निर्देश के परीक्षा में उपस्थिति को लेकर कोई निश्चित दावा नहीं करना चाहिए।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । कॉमन Prospectus डाउनलोड कर सकते हैं । और कॉलेज के लिस्ट और वसुधा केंद्र का लिस्ट देख सकते हैं । –

OFSS 11 TH ADMISSIONIMPORTANT LINK
APPLY ONLINELINK1 || LINK2
STUDENTS LOGIN CLICK HERE
FORGOT PASSWORD CLICK HERE
COMMON PROSPECTSDOWNLOAD
COLLEGE WISE SEATVIEW
LIST OF VASUDHA KENDRAVIEW
OFFICIAL NOTIFICATIONDOWNLOAD
COLLEGE WISE CUT OFF MARKSVIEW
OFFICIAL WEBSITECLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOU TUBE CHANNELSUBSCRIBE

Bseb inter Registration Form 2027 For Exam 2028

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment