सभी विधार्थियो के लिए यहाँ है स्कॉलरशिप का भंडार | ₹1 लाख से ज्यादा की छात्रवृत्ति

By: arcarrierpoint

On: Tuesday, September 1, 2026 5:15 PM

सभी विधार्थियो के लिए यहाँ है स्कॉलरशिप का भंडार
Google News
Follow Us

सभी विधार्थियो के लिए यहाँ है स्कॉलरशिप का भंडार-:- प्रवेश का दौर चल रहा है और अच्छे स्कूल-कॉलेज की फीस ज्यादा होती है। ऐसे में स्कॉलरशिप आर्थिक मदद का अच्छा विकल्प है। इस माह छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप में आवेदन का मौका है। इनमें 11वीं-12वीं से लेकर इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं। कुछ योजनाओं में चार साल तक मदद मिलती है।

स्कूल और कॉलेजों में नए सत्र के लिए दाखिले लगभग पूरे हो चुके हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए अब पढ़ाई का खर्च कम करने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं पर ध्यान देने का अच्छा मौका है। सितंबर 2026 में स्कूल से लेकर कॉलेज, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, UG और PG तक के विद्यार्थियों के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं उपलब्ध हैं। इन योजनाओं में कहीं ₹5,500, कहीं ₹10,000 से ₹20,000, तो कहीं ₹75,000, ₹1 लाख और ₹1.25 लाख तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रोफेशनल इंजीनियरिंग डिग्री व डिप्लोमा की पढ़ाई में मदद दी जाती है। फॉर्म 30 सितंबर तक भरें। चयन के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट अक्टूबर में आयोजित होगा।

पात्रता

  • प्रोफेशनल इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा हो। परीक्षाओं में 60% अंक।
  • उम्र अधिकतम 25 साल।
  • परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपए हो।
  • छात्र अहिल्यानगर, इंदौर, जमशेदपुर, गुना, फलटन, पुणे, धाराशिव, विदिशा, उस्मानाबाद या रांची में पढ़ रहा हो।

क्या मिलेगा | ट्यूशन की फीस। इंडस्ट्री विशेषज्ञों से मॅटरशिप। लैपटॉप, एलुमनाई नेटवर्क। 60% अंक पर पढ़ाई पूरी होने तक स्कॉलरशिप।

यह योजना OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्रों के लिए है। इसमें स्कूल से कॉलेज स्तर तक पढ़ाई के लिए मदद मिलती है। अलग श्रेणियों के लिए सहायता राशि भी अलग है।

पात्रता

  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए तक हो।
  • एक परिवार के अधिकतम दो भाई-बहन लाभ ले सकते हैं।
  • टॉप क्लास स्कूल योजना में 9वीं-12वीं में पढ़ाई जरूरी।
  • टॉप कॉलेज के लिए फुलटाइम कोर्स जरूरी।

क्या मिलेगा | 9वीं-10वींः 75,000 रुपए सालाना तक। 11वीं-12वींः 1.25 लाख रुपए सालाना तक। कॉलेजः 2 लाख रु. सालाना, रहने का 3000 रु. और स्टेशनरी का 5000 रु.

यह जरूरतमंद और मेधावी छात्रों के लिए इंजीनियरिंग स्कॉलरशिप है। 2026-30 बैच के बीटेक या बीई के पहले साल के छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को चार साल तक सहायता मिल सकती है। आवेदन की अंतिम तारीख 20 सितंबर है।

पात्रता

  • भारतीय नागरिक होना जरूरी।
  • 2026-30 बैच के बीटेक या बीई के पहले साल में पढ़ाई।
  • संबंधित empanelled कॉलेज में प्रवेश।
  • परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

स्कॉलरशिप 1 लाख रुपए सालाना तक, अधिकतम चार साल में 4 लाख रुपए।

यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर कॉलेज छात्रों के लिए है। इनमें 50% छात्राओं के लिए हैं। राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

पात्रता

  • 12वीं बोर्ड के सफल छात्रों में संबंधित स्ट्रीम के 80वें परसेंटाइल से ऊपर।
  • नियमित UG/PG कोर्स में पढ़ाई।
  • मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान में प्रवेश।
  • परिवार की सालाना आय 4.5 लाख तक।
  • फीस रिइम्बर्समेंट का लाभ न ले रहे हों।

स्कॉलरशिप | यूजी के पहले-तीसरे सालः 10,000 रुपए सालाना। 4 वर्षीय बीटेक जैसे कोर्स
में चौथे सालः 20,000 रुपए। 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड/प्रोफेशनल कोर्स के चौथे पांचवें सालः 20,000 रुपए

एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले 100 छात्रों और प्रोफेशनल्स को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें कोर्स फीस की 80% तक आर्थिक मदद मिलेगी। स्कॉलरशिप एक वर्षीय दो डिप्लोमा व 6 महीने के चार सर्टिफिकेट कोर्स के लिए है।

पात्रता

एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग या क्रिएटिव टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स में प्रवेश। IICT के निर्धारित डिप्लोमा या सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए पात्रता। कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए भी यह उपलब्ध है।

स्कॉलरशिप कोर्स फीस में 80% तक आर्थिक सहायता। इंडस्ट्री के अनुरूप प्रशिक्षण।

यह आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप है। कक्षा 9वीं से 12वीं और UG/PG कोर्स में पढ़ने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। SC, ST और OBC छात्राओं को प्राथमिकता दी जाती है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर है।

पात्रता

  • छात्रा कक्षा 9वीं-12वीं या यूजी या पीजी कोर्स में पढ़ रही हो।
  • पिछली परीक्षा में कम से कम 50% अंक।
  • परिवार की सालाना आय 4 लाख रुपए तक।
  • SC, ST और OBC छात्राओं को प्राथमिकता।

स्कॉलरशिप | 5,500 रुपए एकमुश्त। जरूरी दस्तावेजः फोटो, ID, एडमिशन प्रूफ, अन्य।

स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली परीक्षा की मार्कशीट
  • वर्तमान एडमिशन रसीद/कॉलेज ID
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

एक जरूरी सावधानी

किसी भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुल्क मांगने वाली संदिग्ध वेबसाइट या व्यक्ति से सावधान रहें। विशेष रूप से सरकारी छात्रवृत्ति के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल से ही जानकारी और आवेदन लिंक की पुष्टि करें।

इस समय 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, UG और PG विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति विकल्प मौजूद हैं। PM-YASASVI में ₹1.25 लाख तक, IDFC FIRST Bank की कुछ योजनाओं में ₹1 लाख प्रति वर्ष तक, और अन्य योजनाओं में पढ़ाई के खर्च के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता मिल सकती है।

National Scholarship Portal (NSP)CLICK HERE
PM-YASASVI ScholarshipCLICK HERE
Cummins Scholarship ProgramCLICK HERE
IDFC FIRST Bank ScholarshipCLICK HERE
Mahindra EmpowerHer ScholarshipCLICK HERE
Netflix–IICT ScholarshipCLICK HERE
ARATTAI CHANNELCLICK HERE
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOUTUBE CHANNELSUBSCRIBE

₹10 हजार और ₹25 हजार आना शुरू- जल्दी करें ये काम तभी आएगा पैसा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment