सीबीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी- टॉपर बनना है तो मिलिए इस साल के टॉपर से

By: arcarrierpoint

On: Thursday, April 16, 2026 7:51 PM

सीबीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी- टॉपर बनना है तो मिलिए इस साल के टॉपर से
Google News
Follow Us

सीबीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी-:-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस साल का परिणाम पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा है और कुल 93.7 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं लाखों छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इस साल किस तरह छात्रों ने टॉप किया, कितने छात्रों को 90% से अधिक अंक मिले और टॉपर बनने के लिए क्या रणनीति अपनाई, तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामCBSE Class 10 Board Exam 2026
बोर्ड का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
कुल पास प्रतिशत93.7%
परीक्षा मोडऑफलाइन
रिजल्ट जारीमई 2026
आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in
इस साल देशभर के लाखों विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा दी थी। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इसमें बिहार के 89.33% परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। 90.49% छात्राएं तो 88.6% छात्र सफल हुए हैं। वहीं देशभर के 93.7 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 94.99 प्रतिशत छात्राएं हैं। यह लड़कों से 1.3 प्रतिशत अधिक है।

बोर्ड ने इस बार से दसवीं की दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था की शुरुआत की है। यह मुख्य परीक्षा थी। बिहार से इसमें शामिल होने के लिए कुल 181401 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था जबकि 179418 शामिल हुए थे। इनमें से 160275 ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में 110933 छात्र और 68485 छात्राएं शामिल हुई थी। 98304 छात्र 61971 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।

इस बार दसवीं की बोर्ड परीक्षा में बिहार का परिणाम पिछले साल की तुलना में 2.45% कम रहा है। 2025 में 91.78% परीक्षार्थी सफल हुए थे।

22 रीजन में 18वें स्थान पर पटना सीबीएसई देशभर के 22 रीजन में बंटा हुआ है। इनमें पटना में बिहार शामिल है। पास प्रतिशत में देशभर के 22 रीजन में पटना 18वें स्थान पर है। इससे नीचे चार रीजन हैं, जहां का पास प्रतिशत पटना से कम है। इनमें रायपुर, नोएडा, रांची और गुवाहाटी शामिल है। रायपुर रीजन का पास प्रतिशत 88.41%, नोएडा का 87.66%, रांची की 86.18% तो वहीं गुवाहाटी का 85.32% है।

www.results.nic.in पर परिणााम देख सकते हैं। इसके अलावे डिजिलॉकर पर लॉगिन क्रेडेंशियल अंकित कर या उमंग एप पर जाकर अपना रोल कोड, कक्षा और जन्मतिथि अंकित कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

वर्षसफलता प्रतिशतवर्षसफलता प्रतिशत
201982.45%202394.21%
202070.54%202492.89%
202198.45%202591.78%
202296.32%202689.33%

सीबीएसइ ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष कुल 93.70 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं, जो पिछले वर्ष के 93.66 प्रतिशत की तुलना में 0.04% अधिक है. हालांकि, परीक्षा परिणामों के गहरे विश्लेषण से पता चलता है कि इस बार मेधा के मापदंड बदल गये हैं. इस साल स्कोरिंग पैटर्न में बड़ा उलटफेर हुआ है और पारंपरिक रूप से स्कोरिंग माना जाने वाला गणित छात्रों के लिए चुनौती साबित हुआ.

इस बार गणित और विज्ञान के प्रश्नपत्र पिछले साल की तुलना में लगभग डेढ़ गुना अधिक कठिन थे. सीबीएसइ द्वारा ‘कम्पेटेंसी बेस्ड’ (योग्यता आधारित) और अध्ययन-आधारित प्रश्नों पर जोर दिए जाने के कारण रटने वाले छात्र पिछड़ गए. हमने देखा कि कई छात्र जो साइंस और एसएसटी में 100 अंक लाए, वे मैथ्स में 97-98 पर ही सिमट गये. गणित स्कोरिंग पेपर होता है, इसलिए इसकी कठिनाई का असर ओवरऑल परसेंटाइल पर दिखा है. सोशल साइंस (एसएसटी) ने छात्रों की साख बचाई. इस बार एसएसटी में छात्रों का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा है. जिन छात्रों के कॉन्सेप्ट स्पष्ट थे, उन्होंने थ्योरी प्रधान विषयों में भी शत-प्रतिशत अंक बटोरे हैं. यह बदलाव दर्शाता है कि छात्र अब केवल रटने के बजाय विषयों को समझकर उत्तर दे रहे हैं.

एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है. 94.99 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जो लड़कों के मुकाबले 1.3 प्रतिशत अधिक है. देश भर के 8,074 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में 24.71 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. मेधावियों की बात करें तो 55,368 छात्र 95% प्लस क्लब में शामिल हुए हैं, जबकि 2,21,574 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए है.

सीबीएसइ ने पहली बार ‘टू-बोर्ड सिस्टम’ के तहत परीक्षाएं ली हैं. 17 फरवरी से 11 मार्च तक हुई पहली अनिवार्य परीक्षा के बाद, अब 15 मई से एक जून तक दूसरी वैकल्पिक परीक्षा आयोजित होगी. अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) के लिए केवल 0.5% छात्र ही रुचि दिखा रहे हैं, क्योंकि अधिकांश छात्र समय गंवाए बिना 11वीं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करना चाहते हैं. दो विषयों में फेल छात्र इस परीक्षा के जरिए अपना साल बचा सकेंगे, जबकि तीन या अधिक विषयों में फेल होने वालों को 2027 की मुख्य परीक्षा देनी होगी.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया. रिजल्ट में पटना जोन के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन इस बार 89.33 प्रतिशत रहा है. पिछली बार की तुलना में इस बार पटना जोन का रिजल्ट में 2.57 प्रतिशत की गिरावट आयी है. वर्ष 2025 में 10वीं में पटना जोन का रिजल्ट 91.90 प्रतिशत रहा था. जो पिछले वर्ष से 2.57 प्रतिशत कम है. इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पटना जोन से कुल 179418 विद्यार्थी शामिल हुए थे. इनमें 160275 विद्यार्थी सफल हुये. परीक्षा में पटना जोन से कुल 110933 छात्र और 68485 छात्राएं शामिल हुई थीं. इन सबके बीच 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पटना जोन से 88.6 प्रतिशत छात्र और 90.49 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई हैं.

वहीं देशभर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 24 लाख 71 हजार 777 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 23 लाख 16 हजार विद्यार्थी सफल हुए हैं. वहीं पिछले वर्ष 2025 में 23 लाख 71 हजार 939 विद्यार्थी शामिल हुए थे.

10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 2,21,574 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है. 90 प्रतिशत से अधिक अंक 8.96 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्राप्त किया है. वहीं 55368 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है, जो 2.24 प्रतिशत है. 90 प्रतिशत से अधिक कुल 452 और 95 प्रतिशत से अधिक कुल 91 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया है. इस वर्ष 10वीं में कुल 1,47,172 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट लगा है. वर्ष 2025 में 1,41,353 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट लगा था.

इस साल कितने छात्रों को मिले 90% और 95% से अधिक अंक

CBSE द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

अंक प्रतिशतछात्रों की संख्या
90% से अधिक अंक2,21,574 विद्यार्थी
95% से अधिक अंक55,368 विद्यार्थी
कुल पास प्रतिशत93.7%
यह आंकड़े बताते हैं कि इस साल भी छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और प्रतियोगिता भी काफी बढ़ गई है।

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

CBSE 10वीं रिजल्ट में लड़कियों ने इस साल भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

वर्गपास प्रतिशत
लड़कियां94.9%
लड़के92.6%
लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में लगभग 1.3 प्रतिशत अधिक रहा है।

जोन वाइज रिजल्ट प्रदर्शन

CBSE के अलग-अलग जोन में परिणाम अलग-अलग रहा है। कुछ जोन में लगभग सभी छात्र पास हुए हैं।

जोनपास प्रतिशत
त्रिवेंद्रम99%
बेंगलुरु98%
चेन्नई97%
दिल्ली94%
पटना89.33%
पटना जोन का परिणाम लगभग 89.33 प्रतिशत रहा है, जो राष्ट्रीय औसत से थोड़ा कम है।

CBSE 10वीं 2026 टॉप स्कोरर

CBSE-कई वर्षों से आधिकारिक तौर पर ऑल इंडिया टॉपर की घोषणा नहीं करता। इसका उद्देश्य छात्रों पर अनावश्यक प्रतिस्पर्धा का दबाव कम करना है।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट और स्कूलों की जानकारी के आधार पर कुछ हाई-स्कोरिंग छात्रों के नाम सामने आए हैं।

रैंकछात्र का नामप्रतिशत
1सान्वी वालिया100%
2अमन गर्ग100%
3आर्यमान मित्तल100%
4जसकीरत सिंह100%
5अनाया जरयाल99.8%
6चार्वी अग्रवाल99.8%
7पुलॉक राज आनंद99.6%
8मोक्ष मंगल99.2%
इन छात्रों ने लगभग हर विषय में 95 से 100 अंक हासिल किए।

टॉपर बनने वाले छात्रों की सफलता का राज

हर साल बोर्ड परीक्षा के बाद छात्र यह जानना चाहते हैं कि आखिर टॉपर बनने वाले विद्यार्थी कैसे पढ़ते हैं।टॉप छात्रों के इंटरव्यू और अनुभव से कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं।

टॉपर बनने वाले छात्रों का कहना है कि उन्होंने रोज पढ़ाई की।
वे परीक्षा के समय अचानक पढ़ाई नहीं करते बल्कि पूरे साल नियमित रूप से पढ़ाई करते हैं।

अधिकतर टॉपर्स का मानना है कि बोर्ड परीक्षा के लिए NCERT किताब सबसे महत्वपूर्ण होती है

उन्होंने बताया कि उन्होंने:-

  • हर अध्याय को कई बार पढ़ा
  • महत्वपूर्ण प्रश्नों को नोट किया
  • उदाहरणों को समझकर हल किया

टॉप छात्रों ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए

  • पिछले 10 साल के प्रश्नपत्र
  • CBSE सैंपल पेपर
  • मॉडल पेपर

हल किए।
इससे उन्हें परीक्षा पैटर्न समझने में काफी मदद मिली।

हर छात्र का कोई न कोई विषय कमजोर होता है।
टॉपर्स का कहना है कि उन्होंने अपने कमजोर विषयों पर अधिक समय दिया।

उदाहरण के लिए:-

  • गणित में रोज अभ्यास
  • विज्ञान के कॉन्सेप्ट समझना
  • सोशल साइंस के लिए नोट्स बनाना

अधिकतर टॉप छात्रों ने बताया कि उन्होंने स्टडी टाइम टेबल बनाया था।

उदाहरण:-

समयविषय
सुबहगणित
दोपहरविज्ञान
शामसामाजिक विज्ञान
रातअंग्रेजी
टाइम टेबल से पढ़ाई व्यवस्थित हो जाती है।

परीक्षा के समय टॉप छात्रों ने

  • मोबाइल कम इस्तेमाल किया
  • सोशल मीडिया से दूरी बनाई
  • पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया

टॉपर की प्रेरक कहानी

दिल्ली की छात्रा गुनिका खुराना ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।

उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले उन्हें काफी तनाव महसूस हुआ लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार पढ़ाई करती रहीं।

उनका कहना है कि

“अगर आप नियमित पढ़ाई करते हैं और अपने लक्ष्य पर फोकस रखते हैं तो सफलता जरूर मिलती है।”

CBSE 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

यदि आप CBSE 10वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना

  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • स्कूल नंबर

भरें।

Submit बटन पर क्लिक करें।

अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

CBSE 10वीं मार्कशीट में क्या जानकारी होती है

मार्कशीट में निम्न जानकारी होती है:-

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पास या फेल स्थिति

अगर रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें

यदि किसी छात्र को अपने अंक कम लगते हैं तो वह

  • Revaluation
  • Rechecking

के लिए आवेदन कर सकता है।
इसके लिए CBSE की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

कम्पार्टमेंट परीक्षा क्या होती है

यदि कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है।
इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्र उसी साल अगली कक्षा में जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने के लिए जरूरी टिप्स

यदि आप भी भविष्य में बोर्ड परीक्षा में टॉप करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

  • 1. रोज पढ़ाई करें
  • 2. NCERT किताब पर ध्यान दें
  • 3. नोट्स बनाकर पढ़ें
  • 4. सैंपल पेपर हल करें
  • 5. कमजोर विषय पर ज्यादा समय दें
  • 6. टाइम टेबल बनाएं
  • 7. तनाव से दूर रहें

निष्कर्ष

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 में इस साल छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। कुल 93.7 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं और लाखों छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

यह परिणाम दिखाता है कि मेहनत और सही रणनीति से कोई भी छात्र सफलता हासिल कर सकता है। यदि आप भी बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो नियमित पढ़ाई, सही योजना और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है।

Class 10 Result 2026CLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

बिहार में बन गया नया सरकार – देखिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment