साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति या मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि का बकाया पैसा जारी- जल्दी देखें

By: arcarrierpoint

On: Wednesday, March 4, 2026 8:36 AM

साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति या मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि का बकाया पैसा जारी
Google News
Follow Us

साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति या मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि का बकाया पैसा जारी- बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्र कल्याण योजनाओं जैसे साइकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना तथा मैट्रिक-इंटर पास प्रोत्साहन राशि का बकाया पैसा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार जिन छात्र-छात्राओं को अभी तक इन योजनाओं की राशि नहीं मिली थी, उनके लिए अब भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकार द्वारा यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जा रही है।

अगर आप भी बिहार के सरकारी या सहायता प्राप्त विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र हैं और इन योजनाओं का लाभ पाने के पात्र हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत लाभान्वित होने के लिए बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोडौँ द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक एवं इन्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं द्वारा मेधासॉफ्ट पोर्टल पर सूचनाओं के अंकित किये जाने के संबंध में।

एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने एवं छात्र/छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत निम्न योजनाओं हेतु लाभान्वित किया जाना है-

पात्र लाभुकों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि उनके खाते में अन्तरित करने हेतु NIC द्वारा एक पोर्टल का निर्माण किया गया है. जिसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मैट्रिक एवं इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 में उत्तीर्ण सभी योग्य छात्र/छात्राओं की जिलावार एवं संस्थानवार विवरण अपलोड कर दिया गया है।

समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि बहुत सारे पात्र लाभुकों द्वारा MedhaSoft पोर्टल पर Login कर रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। वैसे पात्र लाभुक जिन्होने MedhaSoft पोर्टल पर Login कर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराये है उन्हें दिनांक- 10.03.2026 तक रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम मौका दिया जा रहा है।

तदालोक में सभी पात्र छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि वे NIC के द्वारा विकसित मेधासॉफ्ट पोर्टल पर www.medhasoft.bihar.gov.in के माध्यम से Login कर स्वयं से संबंधित सभी सूचनाओं की सत्यता की जाँच कर लें। ज्ञातव्य हो कि संबंधित पोर्टल दिनांक 15.08.2025 से खुला हुआ है। इसके अलावा उक्त पोर्टल में Login. करने के पश्चात रिक्त कॉलम में वांछित सूचनाओं यथा अपना बैंक खाता नं०, बैंक शाखा का नाम, आई०एफ०एस०सी० कोड एवं आधार संख्या से संबंधित सूचना आदि को अंकित किया जाना है।

NIC के द्वारा विकसित मेधासॉफ्ट पोर्टल पर Login करने के लिए छात्र/छात्राओं को संबंधित परीक्षा का पंजीयन संख्या के साथ जन्मतिथि अथवा मैट्रिक / इन्टरमीडिएट परीक्षा, 2025 में हासिल किये गये कुल प्राप्तांक की आवश्यकता पड़ेगी। ध्यान रहे कि बैंक खाता आधार से Seeded हो तथा पात्र छात्र/छात्राओं के अपने नाम से बैंक खाता खुला होना चाहिए तथा यह खाता राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बिहार में अवस्थित किसी शाखा में संचालित होना चाहिए।

इंटरनेट के माध्यम से सूचनाओं को अंकित किये जाने क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने पर विशेष ध्यान रखा जाये। प्रयास किया जाए की सूचनाओं को अंकित किये जाने का कार्य निजी अथवा घरेलू मोबाईल / लैपटॉप / कम्प्यूटर आदि के माध्यम से किया जाय। यदि पात्र लाभुक दिनांक- 10.03.2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करते है तो यह समझा जायेगा कि वे योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक नहीं है तथा दिनांक 10.03.2026 के पश्चात उन्हें अलग से मौका नहीं दिया जायेगा।

क्रम सं.योजना का नामपात्रताश्रेणीप्रोत्साहन राशि
1मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजनाइंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्णसभी कोटि की अविवाहित छात्राएँ₹25,000
2मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति मेधावृत्ति योजना (इंटर)इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम / द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णअनुसूचित जाति एवं जनजाति की छात्राएँप्रथम श्रेणी – ₹15,000
3मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजनामैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णसामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की छात्राएँ₹10,000
4मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनामैट्रिक परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णसामान्य वर्ग के छात्र₹10,000
5मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति / जनजाति मेधावृत्ति योजनामैट्रिक परीक्षा प्रथम / द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णअनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राएँप्रथम श्रेणी – ₹10,000 / द्वितीय श्रेणी – ₹8,000
6मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजनामैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णपिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएँ₹10,000
7मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (अल्पसंख्यक)मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णअल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएँ₹10,000

यह राशि सीधे पात्र लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से अन्तरित की जायेगी।

शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों (मान्यता प्राप्त गैर सरकारी अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय / अनुदानित अराजकीय प्रस्वीकृत मदरसा / संस्कृत एवं वित्त रहित स्थापना अनुमति प्रस्वीकृत माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालय) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के त्रुटिपूर्ण डाटा के त्रुटियों का निराकरण कर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपडेट करने के संबंध में।

सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी/ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (यो० एवं ले०) / प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी / राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृपया ध्यान दें।

उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने एवं छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की लाभुक आधारित योजनाओं की राशि के हस्तानांतरण हेतु ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से लाभ प्राप्त करने वाले लाभुकों से संबंधित आँकड़ा NIC को उपलब्ध कराया जाना है, जिसके आधार पर NIC द्वारा PFMS प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए लाभुक योजना की राशि सीधे लाभुक के बैंक खाता में अंतरित (Direct Beneficiary Transfer) की जायेगी।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु छात्र-छात्राओं का त्रुटिपूर्ण डाटा, निराकरण हेतु ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु कतिपय छात्र-छात्राओं का त्रुटिपूर्ण डाटा के त्रुटियों के निराकरण कर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। वैसे छात्र-छात्रा जिनके त्रुटिपूर्ण डाटा के त्रुटियों के निराकरण कर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है का त्रुटि रहित डाटा दिनांक 10.03.2026 तक अपडेट करने का अंतिम मौका दिया जा रहा है।

तदालोक में राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को सूचित किया जाता है कि वे ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपने Login ID से विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं के त्रुटिपूर्ण डाटा के त्रुटियों का निराकरण कर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर निर्धारित अवधि के पूर्व अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

तत्पश्चात् विद्यालय द्वारा प्रविष्ट संशोधित डाटा संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के Login में Verification हेतु प्रदर्शित हो जायेगा। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के माध्यम से प्रविष्ट किये गये संशोधित डाटा को Verify किया जायेगा।

प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संशोधित डाटा को “Verify” करने कि स्थिति में यह डाटा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) के ई-शिक्षाकोष Login पर Final Approval के लिए विद्यालयवार प्रदर्शित होगा। विद्यालयवार डाटा से संतुष्ट होने के उपरान्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) द्वारा Approve किया जायेगा, जिसके बाद इन विद्यालयों के डाटा डी०बी०टी० के लिए Freeze हो जायेंगे।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) द्वारा डी०बी०टी० हेतु Freeze किये गये डाटा के आधार पर राज्य स्तर से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों की राशि का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खाता में PFMS के माध्यम से किया जायेगा। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सम्पूर्ण DBT प्रक्रिया का सूक्ष्मतापूर्वक अनुश्रवण करेंगे, जबकि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

यदि पात्र लाभुक छात्र-छात्राओं के त्रुटिपूर्ण डाटा के त्रुटियों का निराकरण कर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर निर्धारित अवधि तक अपडेट नहीं किया जाता है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी / जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) / जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिनांक 10.03.2026 के पश्चात् अलग से मौका नहीं दिया जायेगा।

मेधासॉफ्ट में नाम देखेंCLICK HERE
साइकिल का पैसाCLICK HERE
पोशाक का पैसाCLICK HERE
छात्रवृति का पैसाCLICK HERE
Official websiteCLICK HERE
You tube ChannelSUBSCRIBE
Telegram ChannelJOIN
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

इन नौकरी में मिलता है IAS से ज्यादा सैलरी खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम पैर में काला धागा पहनने के फायदे 2026 में लंच होने वाली सबसे सस्ती बाइक सुखी खांसी तुरंत होगा ठीक- बस ये आजमाएं