LNMU स्नातक सत्र 2025-29 के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा का रूटिन और सेंटर लिस्ट जारी -:- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा ने स्नातक सत्र 2025–29 के B.A., B.Sc. और B.Com. CBCS तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की है।
जारी रूटीन के अनुसार, मुख्य विषयों (Major Subjects) की परीक्षा 4 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद Minor, MDC, AEC और SEC विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। साथ ही दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की गई है।
छात्र-छात्राएं नीचे दी गई तालिकाओं में अपना परीक्षा कार्यक्रम, विषयवार तिथि और परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकते हैं।
LNMU UG 3rd Semester Exam 2026:- मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विश्वविद्यालय | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा |
| परीक्षा | स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 2026 |
| सत्र | 2025–29 |
| कोर्स | B.A., B.Sc. और B.Com. |
| परीक्षा प्रणाली | CBCS |
| Major Paper III | 4, 5 और 6 नवंबर 2026 |
| Major Paper IV | 21, 23 और 25 नवंबर 2026 |
| Minor विषय | 26 और 27 नवंबर 2026 |
| MDC विषय | 28 और 30 नवंबर 2026 |
| AEC विषय | 1 और 2 दिसंबर 2026 |
| SEC विषय | 4 और 5 दिसंबर 2026 |
| परीक्षा केंद्र | 4 जिलों में कुल 58 केंद्र |
स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चार नवंबर से
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार चार नवंबर को प्रथम पाली में ग्रुप ए में शामिल विषयों के तृतीय पत्र की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में ग्रुप बी में शामिल विषयों की परीक्षा होगी। पांच नवंबर को प्रथम पाली में ग्रुप सी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप डी, जबकि छह नवंबर को प्रथम पाली में ग्रुप ई तथा द्वितीय पाली में ग्रुप एफ के विषयों की तृतीय पत्र की परीक्षा होगी। इसके बाद की परीक्षा दीपावली एवं छठ की छुट्टी के बाद होगी। 21 नवंबर को प्रथम पाली में ग्रुप ए एवं द्वितीय पाली में ग्रुप बी, 23 नवंबर को प्रथम पाली में ग्रुप सी एवं द्वितीय पाली में ग्रुप डी, जबकि 25 नवंबर को प्रथम पाली में ग्रुप ई एवं द्वितीय पाली में ग्रुप एफ के विषयों के चतुर्थ पत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एलएनएमयू ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्रों की सूची, चार से 25 नवंबर तक मेजर विषयों की परीक्षा होगी
माइनर विषयों के तहत 26 नवंबर को प्रथम पाली में इतिहास, गणित, एंथ्रोपोलॉजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं मैथली की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान, जंतु विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र एवं रसायन विज्ञान को परीक्षा होगी। 27 नवंबर को प्रथम पाली में मनोविज्ञान, भौतिकी, एआईएच, विजनेस एंड फाइनेंस, कंपेनशेसन मैनेजमेंट, सेल्स एंड डिस्ट्रिब्यूशन, समाजशास्त्र, संगीत एवं नाट्य, जबकि द्वितीय पाली में वनस्पति विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी, गृह विज्ञान, एलएसडब्ल्यू, दर्शनशास्त्र, भूगोल, पर्शियन एवं बंग्ला विषय की परीक्षा होगी।
एमडीसी विषयों के तहत 28 नवंबर को प्रथम पाली में
राजनीति विज्ञान, गणित, एंथ्रोपोलॉजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं मैथिली, जबकि द्वितीय पाली में इतिहास, जंतु विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र एवं रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 30 नवंबर को प्रथम पाली में मनोविज्ञान, भौतिकी, एआईएच, भारतीय अर्थव्यवस्था, समाजशास्त्र, संगीत एवं नृत्य, जबकि द्वितीय पाली में वनस्पति विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी, गृह विज्ञान, एलएसडब्ल्यू, दर्शनशास्त्र, भूगोल एवं पर्शियन की परीक्षा होगी।
पांच दिसंबर तक दो पालियों में होगी परीक्षा
एईसी विषयों के तहत एक दिसंबर को प्रथम पाली में ग्रुप ए एवं बी के कला विषयों, द्वितीय पाली में ग्रुप सी एवं डी के कला विषयों तथा दो दिसंबर को प्रथम पाली में ग्रुप ई एवं एफ के कला विषयों की, जबकि द्वितीय पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विषयों की डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट की परीक्षा होगी। एसईसी विषयों के तहत चार दिसंबर को प्रथम पाली में ग्रुप ए एवं बी, द्वितीय पाली में ग्रुप सी एवं डी के विषयों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। पांच दिसंबर को प्रथम पाली में ग्रुप ई एवं एफ के विषयों की, जबकि द्वितीय पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विषयों की परीक्षा होगी।
दरभंगा में 18 केंद्रों पर होगी परीक्षा
स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जिलावार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विवि क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में कुल 58 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है। सबसे अधिक 19 परीक्षा केंद्र समस्तीपुर जिले में बनाए गए है। दरभंगा में 18 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है। मधुबनी जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जबकि बेगूसराय जिले में सबसे कम आठ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है।
LNMU स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा रूटीन 2026
1. Major Subject परीक्षा कार्यक्रम
Major विषयों की परीक्षा दो पालियों में होगी। अपने विषय का ग्रुप देखकर परीक्षा की तिथि और समय मिलाएं।
| परीक्षा तिथि | पहली पाली: 10 AM–1 PM | दूसरी पाली: 2 PM–5 PM |
|---|---|---|
| 4 नवंबर 2026 | Group A – Paper III | Group B – Paper III |
| 5 नवंबर 2026 | Group C – Paper III | Group D – Paper III |
| 6 नवंबर 2026 | Group E – Paper III | Group F – Paper III |
| 21 नवंबर 2026 | Group A – Paper IV | Group B – Paper IV |
| 23 नवंबर 2026 | Group C – Paper IV | Group D – Paper IV |
| 25 नवंबर 2026 | Group E – Paper IV | Group F – Paper IV |
2. Major Subject के ग्रुप में कौन-कौन से विषय हैं?
| ग्रुप | विषय |
|---|---|
| Group A | History, L.S.W., Persian, Anthropology |
| Group B | Chemistry, Political Science, Sanskrit, Maithili |
| Group C | Mathematics, Geography, Zoology, Philosophy, Economics |
| Group D | Botany, Hindi, Sociology, Urdu, R. Economics, A.I.H. & C |
| Group E | Psychology, Physics, English, Music & Dramatics |
| Group F | Account, H.R.M., Marketing, Home Science |
3. Minor Subject परीक्षा रूटीन 2026
Minor विषयों की परीक्षाएं 26 और 27 नवंबर को आयोजित होंगी।
| परीक्षा तिथि | पहली पाली: 10 AM–1 PM | दूसरी पाली: 2 PM–5 PM |
|---|---|---|
| 26 नवंबर 2026 | History, Mathematics, Anthropology, R. Economics, Maithili | Political Science, Zoology, Sanskrit, Urdu, Economics, Chemistry |
| 27 नवंबर 2026 | Psychology, Physics, A.I.H., Business & Finance, Compensation Management, Sales and Distribution, Sociology, Music, Drama | Botany, English, Hindi, Home Science, L.S.W., Philosophy, Geography, Persian, Bengali |
4. MDC Subject परीक्षा रूटीन 2026
| परीक्षा तिथि | पहली पाली: 10 AM–1 PM | दूसरी पाली: 2 PM–5 PM |
|---|---|---|
| 28 नवंबर 2026 | Political Science, Mathematics, Anthropology, R. Economics, Maithili | History, Zoology, Sanskrit, Urdu, Economics, Chemistry |
| 30 नवंबर 2026 | Psychology, Physics, A.I.H., Indian Economy, Sociology, Music, Drama | Botany, English, Hindi, Home Science, L.S.W., Philosophy, Geography, Persian |
5. AEC Subject परीक्षा रूटीन 2026
AEC यानी Ability Enhancement Course की परीक्षा का कार्यक्रम नीचे दिया गया है।
| परीक्षा तिथि | पहली पाली: 10 AM–12 PM | दूसरी पाली: 2 PM–4 PM |
|---|---|---|
| 1 दिसंबर 2026 | Disaster Risk Management (Group A & B) Arts | Disaster Risk Management (Group C & D) Arts |
| 2 दिसंबर 2026 | Disaster Risk Management (Group E & F) Arts | Disaster Risk Management (Science & Commerce) |
6. SEC Subject परीक्षा रूटीन 2026
SEC यानी Skill Enhancement Course की परीक्षा 4 और 5 दिसंबर 2026 को होगी।
| परीक्षा तिथि | पहली पाली: 10 AM–1 PM | दूसरी पाली: 2 PM–5 PM |
|---|---|---|
| 4 दिसंबर 2026 | Communication in Professional Life (Science, Commerce & Arts), Group A & B; रचनात्मक लेखन (कला) | Communication in Professional Life (Science, Commerce & Arts), Group C & D; Visual Communication & Photography; Personal Financial Planning (Arts) |
| 5 दिसंबर 2026 | Communication in Professional Life (Science, Commerce & Arts), Group E & F; Statical Software Package (Science & Commerce); संगम (कला) | Prospecting E-waste for Sustainability (Science & Commerce); Graphics Design & Animation (Science); Sustainable Ecotourism & Entrepreneurship (Commerce) |
LNMU परीक्षा केंद्र सूची 2026: जिला-वार विवरण
विश्वविद्यालय द्वारा जारी केंद्र सूची में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। PDF के पेज 3 और 4 पर केंद्रों तथा उनसे संबद्ध कॉलेजों का विवरण दिया गया है।
| जिला | परीक्षा केंद्रों की संख्या |
|---|---|
| दरभंगा | 18 |
| मधुबनी | 13 |
| समस्तीपुर | 19 |
| बेगूसराय | 8 |
| कुल | 58 |
कुछ प्रमुख परीक्षा केंद्र
| जिला | परीक्षा केंद्र का नाम |
|---|---|
| दरभंगा | C.M. Science College, M.L.S.M. College, C.M. College, M.R.M. College |
| मधुबनी | R.K. College, V.S.J. College, D.N.Y. College, J.N. College |
| समस्तीपुर | B.R.B. College, Dr. L.K.V.D. College, R.B. College, K.S.R. College |
| बेगूसराय | G.D. College, S.B.S.S. College, R.B.S. College, R.C.S.S. College |
परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- अपने Major, Minor, MDC, AEC और SEC विषयों की परीक्षा तिथि अलग-अलग नोट कर लें।
- परीक्षा की पहली और दूसरी पाली के समय में अंतर का ध्यान रखें।
- परीक्षा केंद्र का नाम अपने कॉलेज से सत्यापित कर लें।
- एडमिट कार्ड तथा परीक्षा से संबंधित नवीनतम निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
- परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव होने पर संशोधित अधिसूचना को प्राथमिकता दें।
निष्कर्ष
LNMU स्नातक सत्र 2025–29 के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा रूटीन और सेंटर लिस्ट महत्वपूर्ण है। छात्र अपनी विषयवार परीक्षा तिथि, पाली और परीक्षा केंद्र की जानकारी समय रहते जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Important Link
| कॉलेज की वेबसाइट पर परीक्षा नोटिस | CLICK HERE |
| LNMU आधिकारिक वेबसाइट | CLICK HERE |
| ARATTAI CHANNEL | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOUTUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |


























