इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2026- बिहार सरकार द्वारा छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत इंटर पास छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार छात्राएं 25 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। यह राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
यह योजना बिहार सरकार की सबसे महत्वपूर्ण छात्र कल्याण योजनाओं में से एक मानी जाती है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं को कम करना है। हर वर्ष लाखों छात्राएं इस योजना का लाभ प्राप्त करती हैं।
इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2026
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होने के लिए बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोडों द्वारा आयोजित वार्षिक इन्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं द्वारा NIC के मेधासॉफ्ट पोर्टल पर पंजीकरण / सूचनाओं के अंकित किये जाने के संबंध में।
आवेदन प्रारंभ करने की तिथि: 25.05.2026
एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इन्टरमीडिएट उत्तीण) प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोडों द्वारा आयोजित वार्षिक इन्टरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी कोटि की अविवाहित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में एकमुश्त ₹25,000/- (पचीस हजार) मात्र दिया जाना है। यह राशि सीधे पात्र लाभुको के खाते में DBT के माध्यम से अन्तरित की जायेगी।
मेघासॉफ्ट पोर्टल पर छात्राओं का विवरण अपलोड
पात्र लाभुको को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि उनके खाते में अन्तरित करने हेतु NIC द्वारा मेघासॉफ्ट पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसमें बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों से इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण सभी कोटि की अविवाहित छात्राओं की जिलावार एवं संस्थानवार विवरण अपलोड कर दिया गया है।
25 मई से खुलेगा मेधासॉफ्ट पोर्टल
तदालोक में सभी पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि वे NIC के द्वारा विकसित ऑनलाईन पोर्टल को www.medhasoft.bihar.gov.in के माध्यम से Login कर, स्वयं से संबंधित सभी सूचनाओं की सत्यता की जाँच कर लें। ज्ञातव्य हो कि संबंधित पोर्टल दिनांक-25/05/2026 से खुला रहेगा। इसके अलावा उक्त पोर्टल में Login करने के पश्चात रिक्त कॉलम में वांछित सूचनाओं यथा अपना बैंक खाता नं०, बैंक शाखा का नाम, आई०एफ०एस०सी० कोड एवं आधार संख्या से संबंधित सूचना आदि को अंकित किया जाना है। साथ ही बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों द्वारा आयोजित वार्षिक इन्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्राओं को अपने अविवाहित होने का प्रमाण पत्र NIC के मेधासॉफ्ट पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
मेधासॉफ्ट पोर्टल लॉगिन के लिए पंजीयन संख्या एवं जन्मतिथि होगी आवश्यक
NIC के मेधासॉफ्ट पोर्टल को Login करने के लिए छात्रा / लाभुक के पास संबंधित परीक्षा का पंजीयन संख्या के साथ जन्मतिथि अथवा इन्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में हासिल किये गये कुल प्राप्तांक की आवश्यकता पड़ेगी।
आधार से Seeded बैंक खाता होना अनिवार्य
ध्यान रहे कि बैंक खाता आधार से Seeded हो तथा पात्र छात्रा के अपने नाम से खुला होना चाहिए तथा यह खाता राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बिहार में अवस्थित किसी शषा में संचालित होना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
इंटरनेट के माध्यम से सूचनाओं को अंकित किये जाने क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने पर विशेष ध्यान रखा जाये। प्रयास किया जाए की सूचनाओं को अंकित किये जाने का कार्य निजी अथवा घरेलू मोबाईल / लैपटॉप / कम्प्यूटर आदि के माध्यम से किया जाय।
सहायता के लिए मोबाईल नं0-
किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए मोबाईल नं0- 8986294256, 9534547098, 8298406704 एवं ईमेल-mkuyinter2022@gmail.com पर सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। उक्त योजना हेतु ऑनलाईन आवेदन मेधासॉफ्ट पोर्टल (www.medhasoft. bihar.gov.in) के माध्यम से ही किया जायेगा। अन्य किसी पोर्टल / माध्यम से किये गये आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
क्या है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक विशेष योजना है जिसके तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है। इंटरमीडिएट पास करने पर छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है ताकि वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।
यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए मददगार साबित होती है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इस राशि से छात्राएं कॉलेज एडमिशन, किताबें, कोचिंग, हॉस्टल या अन्य शैक्षणिक खर्च पूरे कर सकती हैं।
आवेदन कब से शुरू होगा?
शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होगी। छात्राएं Medhasoft पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक पोर्टल | Medhasoft |
कौन-कौन छात्राएं कर सकती हैं आवेदन?
इस योजना का लाभ केवल योग्य छात्राओं को दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले पात्रता की शर्तें अवश्य पढ़ लें।
आवश्यक पात्रता
- छात्रा बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 पास होना जरूरी है।
- सभी श्रेणी (First Division, Second Division एवं Third Division) की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
- छात्रा अविवाहित होनी चाहिए।
- छात्रा का बैंक खाता उसके स्वयं के नाम पर होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक एवं DBT Enabled होना चाहिए।
कितनी मिलेगी प्रोत्साहन राशि?
बिहार सरकार द्वारा इंटर पास छात्राओं को ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
| योजना का नाम | राशि |
| मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना | ₹25,000 |
यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। किसी प्रकार का ऑफलाइन भुगतान नहीं किया जाएगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्राओं को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- मैट्रिक / इंटर मार्कशीट
- एडमिट कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए
- NPCI Seeding अपडेट होना जरूरी
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्राएं आसानी से आवेदन कर सकती हैं।
- सबसे पहले Medhasoft की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्रा अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसमें नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि आदि जानकारी भरनी होगी।
- अब आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और IFSC Code दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद Final Submit करें और आवेदन का प्रिंट निकाल लें।
आवेदन करते समय ध्यान देने योग्य बातें
ऑनलाइन आवेदन करते समय कई छात्राएं छोटी-छोटी गलतियां कर देती हैं जिससे आवेदन रिजेक्ट हो जाता है। इसलिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- बैंक खाता छात्रा के नाम पर ही होना चाहिए।
- आधार एवं बैंक खाता लिंक होना जरूरी है।
- आवेदन में नाम और जन्मतिथि मार्कशीट के अनुसार ही भरें।
- गलत IFSC Code या बैंक डिटेल भरने से भुगतान अटक सकता है।
- मोबाइल नंबर सक्रिय रखें क्योंकि OTP उसी नंबर पर आएगा।
- आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंट जरूर निकालें।
DBT और Aadhaar Seeding क्यों जरूरी है?
सरकार द्वारा सभी भुगतान DBT के माध्यम से किए जाते हैं। इसलिए बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। यदि बैंक खाता Aadhaar Seeded नहीं होगा तो भुगतान नहीं हो पाएगा। छात्राएं आवेदन करने से पहले अपने बैंक जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनका खाता DBT Enabled है या नहीं।
आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
आवेदन सबमिट करने के बाद छात्राएं Medhasoft पोर्टल पर जाकर Application Status चेक कर सकती हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। स्टेटस में निम्न जानकारी दिखाई दे सकती है:
- Application Submitted
- Pending Verification
- Approved
- Payment Sent
- Rejected
यदि आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो कारण भी दिखाया जाएगा।
IMPORTANT LINKS
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |


























