विधा साथी एप शुरू | फ्री में करें जेइइ-नीट परीक्षा की तैयारी

By: arcarrierpoint

On: Wednesday, August 26, 2026 7:13 PM

विधा साथी एप शुरू | फ्री में करें जेइइ-नीट परीक्षा की तैयारी
Google News
Follow Us

विधा साथी एप शुरू | फ्री में करें जेइइ-नीट परीक्षा की तैयारी -:- बिहार के सरकारी मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप की शुरुआत की है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को घर बैठे 24 घंटे ऑनलाइन शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

पहले चरण में राज्य के 700 मॉडल स्कूलों के लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को इस पहल का लाभ मिलने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि विद्यार्थियों को केवल रिकॉर्डेड पढ़ाई ही नहीं, बल्कि लाइव ट्यूटर सपोर्ट और व्यक्तिगत शैक्षणिक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टिव ऐप ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभकिया। इस ऐप से 24 घंटे और सातों दिन ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। सीएम ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन की दिशा में अहम पहल बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थी जब, जहां से चाहें पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

सीएम ने कहा कि पहले चरण में 38 जिलों के 700 मॉडल विद्यालयों से शुरू हो रही इस पहल से लगभग तीन लाख विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। आगे ऐसे विद्यालयों की संख्या और बढ़ायी जाएगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 24 घंटे लाइव शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार शिक्षक का चयन कर उनसे वन-टू-वन संवाद के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।

75 हजार शिक्षक विद्यार्थियों को व्यक्तिगत शैक्षणिक विद्यार्थियों के लिए सभी विषय तथा कक्षा 11वीं-12वीं के विज्ञान वर्ग वर्ग के विद्यार्थियों को लाइव ट्यूटर सपोर्ट के साथ बिहार बोर्ड, जेईई और नीट की तैयारी के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। आधुनिक एआई टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्हें असीमित अध्ययन एवं अभ्यास की सुविधा मिलेगी।

पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में सोमवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों के लिए ‘बिहार विद्या साथी ऐप’ का शुभारंभ करते सीएम सम्राट चौधरी। साथ में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव व विजय चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी।

कार्यक्रम में ऐप पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर की छात्राओं जाहन्वी एवं जिया ने ऐप के प्रयोग का डेमो दिखाया। मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, शिक्षा सचिव राजीव रौशन, बिहार बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम थे।

सीएम ने कहा कि मॉडल स्कूलों से शुरू की जा रही यह व्यवस्था भविष्य में अन्य विद्यालयों में भी मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह अच्छी शुरुआत है। इसका भरपूर लाभ उठाएं, जिज्ञासा का समाधान करें और ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से अपने जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करें। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी जहां भी हो, जब भी पढ़े, उनके सवाल का जवाब और शिक्षक की मदद हमेशा उनके साथ हो।

  • 75 को करेंगे पढ़ाई में सहयोग
  • कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को जेईई, नीट की अध्ययन सामग्री मिलेगी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यार्थियों को पूर्व की भांति चार लाख रुपये मिलते रहेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध संबंध में विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना को लेकर विद्यार्थियों को निश्चिंत किया।

बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा के रास्ते में आर्थिक संसाधन को कभी भी बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। मालूम हो कि इस योजना की अवधि को राज्य सरकार ने पूर्व में ही अगले पांच साल वर्ष 2030-31 तक के लिए बढ़ा दी है।

बिहार के सरकारी मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने इंटरैक्टिव डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ एप शुरू किया है. इसके जरिये विद्यार्थियों को घर बैठे 24 घंटे निशुल्क लाइव शिक्षा और व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा.

कक्षा नौवीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को लाइव ट्यूटर सपोर्ट के साथ बिहार बोर्ड, जेइइ और नीट की तैयारी के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध करायी जायेगी. विद्यार्थी अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार शिक्षक का चयन कर उनसे सीधे पढ़ाई कर सकेंगे.

राज्य के 38 जिलों में संचालित 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों को इस पहल का लाभ मिलेगा. शिक्षा विभाग का उद्देश्य बच्चों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है.

‘बिहार विद्या साथी’ एप का लाभ मॉडल स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले करीब तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा. विद्यार्थी जब चाहें और जहां से चाहें, अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे.

एप के माध्यम से विद्यार्थियों को 24 घंटे लाइव शिक्षक उपलब्ध रहेंगे. विद्यार्थी अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार शिक्षक का चयन कर वन-टू-वन संवाद के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे. इसके लिए करीब 75 हजार शिक्षक विद्यार्थियों को व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के 38 जिलों में 700 मॉडल स्कूल संचालित किये जा रहे हैं. इन विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर के करीब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना है.

‘बिहार विद्या साथी’ एप को इसी पहल का डिजिटल विस्तार माना जा रहा है.

विद्यार्थी किसी भी समय अपनी शंकाओं का समाधान शिक्षकों से सीधे प्राप्त कर सकेंगे.

विद्यार्थी अपनी पसंद के शिक्षक चुनकर वन-टू-वन पढ़ाई कर पाएंगे.

11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों को डिजिटल अध्ययन सामग्री दी जायेगी.

‘बिहार विद्या साथी’ राज्य के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया एक इंटरैक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, लाइव शिक्षकों का सहयोग और अपनी शंकाओं का समाधान उपलब्ध कराना है।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी विषय या अध्याय को समझने में परेशानी होती है, तो विद्यार्थी उपलब्ध शिक्षकों से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान ले सकेंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तिगत शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना भी इस पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सरकार की ओर से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया है कि वे अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर निराश न हों और उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

अगर इस पूरी पहल को आसान भाषा में समझें तो ‘बिहार विद्या साथी’ विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा डिजिटल माध्यम बनने की कोशिश है, जहां उन्हें स्कूल की पढ़ाई, डिजिटल स्टडी मैटेरियल, लाइव ट्यूटर, सवालों के जवाब और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें।

खासकर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि इसी समय बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू होती है।

बिहार सरकार की ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप की शुरुआत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। पहले चरण में 700 मॉडल स्कूलों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को इससे जोड़ने की योजना है। विद्यार्थियों को 24 घंटे लाइव ट्यूटर सपोर्ट, व्यक्तिगत शैक्षणिक सहायता और डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए JEE और NEET की तैयारी को भी इस पहल से जोड़ना इसे और महत्वपूर्ण बनाता है।

Google Play Store पर Vidya Saathi खोजेंCLICK HERE
Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइटCLICK HERE
ARATTAI CHANNELCLICK HERE
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOUTUBE CHANNELSUBSCRIBE

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment