हवलदार इंस्ट्रक्टर बनना है तो ऐसे करें तैयारी- परीक्षा का सिलेबस देखें

By: arcarrierpoint

On: Sunday, May 17, 2026 8:14 PM

हवलदार इंस्ट्रक्टर बनना है तो ऐसे करें तैयारी
Google News
Follow Us

हवलदार इंस्ट्रक्टर बनना है तो ऐसे करें तैयारी- वर्दी वाली नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) हवलदार इंस्ट्रक्टर की भर्तियां करने जा रहा है। 12वीं पास युवा सम्मानजनक नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती में सफलता के लिए केवल लिखित परीक्षा ही नहीं, बल्कि कौशल, शारीरिक फिटनेस और मानसिक तैयारी भी महत्वपूर्ण है। यदि सही रणनीति और नियमित अभ्यास के साथ तैयारी करेंगे तो इस परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।

परीक्षा पैटर्न

यह भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे में शारीरिक दक्षता परीक्षा, तीसरे में मेडिकल परीक्षण और अंतिम चरण में उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे और समय दो घंटे दिया जाएगा। इसमें हिंदी/अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले विषयों से प्रश्न होंगे। गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। 30 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी पीईटी के लिए अयोग्य माने जाएंगे।

ऐसे करें विषयवार तैयारी

हिंदी/अंग्रेजी

इसमें व्याकरण, शब्दावली, वाक्य सुधार, वाक्य निर्माण, गद्यांश, पर्यायवाची, विलोम और त्रुटि सुधार आदि से संबंधित प्रश्न होंगे।

तैयारी टिप्स: व्याकरण पर ध्यान दें

  • रोज 10 नए शब्द लिखकर उनके अर्थ याद करें।
  • छोटे-छोटे वाक्य बनाकर भाषा पर पकड़ मजबूत करें।
  • पढ़े हुए पैराग्राफ को अपने शब्दों में लिखने की कोशिश करें।
  • सामान्य बोलचाल की भाषा और शुद्ध भाषा का अंतर समझें।
  • रोज कुछ समय लेखन अभ्यास के लिए निकाले।

गणित

इसमें संख्या पद्धति, दशमलव और भिन्न, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, लाभ-हानि, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, समय और दूरी, समय और कार्य और क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न होंगे।

तैयारी के टिप्स : शॉर्ट ट्रिक्स अपनाएं

  • हर सवाल को स्टेप बाय स्टेप हल करने की आदत डालें।
  • कठिन प्रश्नों को अलग कॉपी में नोट करें
  • कैलकुलेशन तेज करने के लिए मानसिक गणना करें।
  • रोज एक ही टॉपिक पर फोकस करके प्रैक्टिस करें।
  • गलतियों का विश्लेषण करके उन्हें दोहराने से बचें।

सामाजिक विज्ञान

इस खंड में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इतिहास में स्वतंत्रता आंदोलन, प्रमुख घटनाएं और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भूगोल में भारत एवं विश्व का भौगोलिक ज्ञान, नागरिक शास्त्र में संविधान, लोकतंत्र और शासन व्यवस्था तथा अर्थशास्त्र में भारतीय अर्थव्यवस्था, योजनाएं और बुनियादी आर्थिक अवधारणाएं शामिल रहेगी।

तैयारी के टिप्स: मॉक टेस्ट जरूर दें

  • इतिहास की घटनाओं को टाइमलाइन बनाकर पढ़ें।
  • भूगोल के लिए नियमित रूप से मैप प्रैक्टिस करें।
  • संविधान के अनुच्छेद और संस्थाओं के कार्य याद करें। अर्थशास्त्र के बेसिक शब्दों और योजनाओं को नोट्स बनाकर पढ़ें।
  • रोज छोटे-छोटे क्विज हल करके रिवीजन करें।

सामान्य ज्ञान

इस भाग में करेंट अफेयर्स, खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान की सामान्य जानकारी, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

तैयारी के टिप्स समय बांट कर पढ़ाई करें

  • रोज एकही विषय को गहराई से पढ़ने की आदत बनाएं।
  • तथ्यों को लिखकर याद करने की तकनीक अपनाएं।
  • करंट अफेयर्स पर नजर बनाए रखें।
  • सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और घटनाओं को उदाहरण से जोड़कर पढ़ें।
  • दिन में कम से कम एक बार स्वयं से प्रश्न पूछकर रिवीजन करने की आदत डालें।

इस चरण में मुख्य तौर पर तीन इवेंट होंगे। इनमें दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद शामिल है। यह चरण 100 अंकों का होगा। दौड़: पुरुषों को 1.6 किमी दौड़ अधिकतम छह मिनट औ महिलाओं को एक किमी दौड़ पांच मिनट में पूरी करनी होगी। गोला फेंक पुरुषों के लिए 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 16 फीट तक फेंकना अनिवार्य होगा वहीं, महिलाओं को 12 पाउंड का गोला न्यूनतम 12 फीट तक फेंकना होगा।

ऊंची कूदः पुरुषों को न्यूनतम चार फीट और महिला उम्मीदवारों को न्यूनतम तीन फीट ऊंचा कूदना होगा।

ऐसे करें तैयारी

  • रोज दौड़ की प्रैक्टिस करें और धीरे-धीरे टाइम कम करने की कोशिश करें।
  • शुरुआत में वार्मअप और स्ट्रेचिंग जरूर करें।
  • गोला फेंक और ऊंची कूद की सही तकनीक सीखकर अभ्यास करें।
  • स्टैमिना बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान रखें।
  • पर्याप्त नींद लें और शरीर को हाइडेट रखें।

इसमें चरण में उम्मीदवारों की आंखों की जांच, शारीरिक फिटनेस, हड्डी-जोड़की स्थिति, शरीर में कोई बीमारी या दोष की जांच की जाएगी।

तैयारी के टिप्स

  • परीक्षा से पहले स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • आंखों की रोशनी और सामान्य स्वास्थ्य की जांच करवा लें।
  • किसी भी पुरानी बीमारी का इलाज पहले ही करवा लें।
  • रोज शरीर को सक्रिय रखने के लिए हल्की एक्सरसाइज करते रहें।
  • नशे और गलत आदतों से दूर रहें।

इस चरण में उम्मीदवारों के 10वीं प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाएगी।

पहले से ये तैयारी रखें

  • सभी दस्तावेज पहले से तैयार और अपडेट रखें।
  • मूल और फोटोकॉपी दोनों साथ रखें।
  • नाम, जन्मतिथि आदि की जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।
  • दस्तावेजों को फाइल में व्यवस्थित करके रखें।
  • जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फोटो और कॉपी साथ रखें।

इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी

  • परीक्षा भवन में हर परीक्षार्थी की अपनी रणनीति होती है। प्रारंभिक परीक्षा में सारा दारोमदार सामान्य अध्ययन पर होता है। इसलिए पेपर में क्या और कैसे करना है, इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
  • इस परीक्षा में हजारों की संख्या में छात्र असफल हो जाते हैं, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अतः परीक्षार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि परीक्षा भवन में प्रवेश करने से पहले एक मुकम्मल रणनीति बनाकर ही जाएं।
  • पहली और सबसे जरूरी बात सामान्य अध्ययन की परीक्षा अवधि में समय-प्रबंधन की है। ‘परीक्षा’ निश्चित समय-सीमा में अपने ज्ञान-कौशल के प्रदर्शन का ही दूसरा नाम है, इसलिये समय-प्रबंधन परीक्षा का अनिवार्य पहलू है।
  • जिनप्रश्नों के उत्तर पता नहीं या जिन पर उधेड़‌बुन हो, उनपर ज्यादा समय खराब करने के बाजय उन्हें निशान लगाकर छोड़ देना चाहिए। अंत में समय बचे तो उनका उत्तर देने की कोशिश करनी चाहिए।
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

IAS बनने के लिए ऐसे करें तैयारी- कम उम्र में बन जाएंगे DM

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment