हेल्थ इंश्योरेंस खरिदते समय इन बातों का रखें ख्याल | यहाँ मिलेगा सबसे कम प्रीमियम

By: arcarrierpoint

On: Wednesday, July 22, 2026 8:11 PM

हेल्थ इंश्योरेंस खरिदते समय इन बातों का रखें ख्याल | यहाँ मिलेगा सबसे कम प्रीमियम
Google News
Follow Us

हेल्थ इंश्योरेंस खरिदते समय इन बातों का रखें ख्याल | यहाँ मिलेगा सबसे कम प्रीमियम -:- हर व्यक्ति अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए बचत और निवेश करता है। कोई म्यूचुअल फंड में पैसा लगाता है, कोई शेयर बाजार या एफडी में निवेश करता है, तो कोई घर या सोना खरीदकर संपत्ति बनाता है। लेकिन यदि परिवार के पास पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा नहीं है, तो एक गंभीर बीमारी या दुर्घटना वर्षों की जमा पूंजी को एक झटके में खत्म कर सकती है। यही वजह है कि विशेषज्ञ निवेश की शुरुआत से पहले परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा को सबसे अहम सुरक्षा कवच मानते हैं।

बीते कुछ वर्षों में निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च तेजी से बढ़ा है। सामान्य सर्जरी से लेकर गंभीर बीमारियों के उपचार तक लाखों रुपये खर्च हो सकते हैं। आईसीयू, आधुनिक जांच, महंगी दवाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की फीस इलाज को पहले से कहीं अधिक महंगा बना चुकी है। यदि परिवार के पास पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा नहीं है, तो ऐसी स्थिति में लोगों को अपनी बच्चत तोड़नी पड़ती है, निवेश समय से पहले निकालना पड़ता है या कर्ज लेना पड़ सकता है। इससे लंबे समय की वित्तीय योजनाएं भी प्रभावित होती है।

वित्तीय योजना का पहला सिद्धांत है कि पहले जोखिम को सुरक्षित किया जाए और उसके बाद संपत्ति बनाई जाए। यदि परिवार आर्थिक जोखिमों से सुरक्षित नहीं है तो निवेश का उद्देश्य भी अधूरा रह जाता है। स्वास्थ्य बीमा का सबसे बड़ा लाभ यही है कि वीमारी के समय इलाज का बड़ा हिस्सा बीमा कंपनी वहन करती है, जिससे निवेश और बचत पर असर कम पड़ता है। गही कारण है कि वित्तीय सलाहकार जीवन बीमा और हेल्थ इंश्योरेंस को निवेश से पहले की प्राथमिकता मानते हैं।

छोटे परिवारों के लिए फैमिली फ्लोटर स्वास्थ्य बोमा अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें पति, पत्नी और बच्चों को एक ही वीमा राशि के तहत कवर मिलता है। इससे अलग-अलग पॉलिसी लेने की तुलना में प्रीमियम कम पड़ता है और पूरा परिवार एक ही पॉलिसी से सुरक्षित रहता है। हालांकि, बीना राशि तय करते समय केवल प्रीमियम को आधार नहीं बनाना चाहिए। परिवार की आय, शहर, इलाज की संभावित लागत और भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

कई लोग लागत बचाने के लिए माता-पिता को भी फैमिली फ्लोटर में जोड़ देते हैं। विशेषज्ञ इसे हर स्थिति में सही नहीं मानते। वरिष्ठ नागरिकों में इलाज करवाने की संभावना अपेक्षाकृत अधिक होती है, जिससे पूरी पॉलिसी का प्रीमियम बढ़ सकता है और बीमा राशि भी जल्दी खर्च हो सकती है। ऐसे में माता-पिता के लिए आअलग स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेना अधिक उपयुक्त माना जाता है। इससे बाकी परिवार का कवर भी सुरक्षित रहता है और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरत के अनुसार अलग सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

भारत में चिकित्सा महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिस इलाज पर आज पांच लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, वही कुछ वर्षों बाद कहीं अधिक महंगा हो सकता है। स्वास्थ्य खर्च से जुड़े आधिकारिक आंकड़े भी बताते हैं कि परिवारों के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा अब जरूरत बन चुका है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (2022-23) के अनुसार, देश में कुल स्वास्थ्य खर्च का 43.4 प्रतिशत हिस्सरा अब भी लोगों को अपनी जेब से चुकाना पड़ता है। हालांकि, यह अनुपात पहले की तुलना में घटा है, लेकिन इसका मतलब है कि बीमारी को स्थिति में बड़ी संख्या में परिवारों को अपनी बचत, निवेश या अन्य वित्तीय संसाधनों पर निर्भर होना पड़ता है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वे के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने पर निजी अस्पतालों में औसतन 50,508 रुपये और सभी अस्पतालों में औसतन 34,064 रुपये का खर्च मरीजों को अपनी जेब से वहन करना पड़ता है। गंभीर बीमारियों या जटिल सर्जरी में यह खर्च कई लाख रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा न केवल इलाज का आर्थिक बोझा कम करता है, बल्कि लंबे समय में परिवार की बचत और निवेश की भी सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है।

स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय केवल कम प्रीमियम या आकर्षक विज्ञापन देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। सही पॉलिसी वही है, जो जरूरत के समय बिना किसी परेशानी के पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा दे। इसलिए पॉलिसी लेने से पहले उसकी शर्तों, कवरेज और सुविधाओं को अच्छी तरह समझना जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी मविष्य में क्लेम के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा सकती है।

  1. पर्याप्त बीमा राशि चुनें सिर्फ सस्ता प्रीमियम नहीं, परिवार की जरूरत और शहर के इलाज खर्च के हिसाब से कवर लें।
  2. नेटवर्क अस्पताल देखें कंपनी के कैशलेस नेटवर्क में आपके शहर के अच्छे अस्पताल शामिल हैं या नहीं, यह जरूर जांचें।
  3. दावा निपटान रिकॉर्ड जिस कंपनी का दावा निपटान अनुपात और सेवा बेहतर हो, उसे प्राथमिकता दें|
  4. प्रतीक्षा अवधि को समझें पहले से मौजूद बीमारियों पर कितने साल की पतीक्षा अवधि है, इसके नियम जरूर पढ़ लें।
  5. रूम रेंट की सीमा पॉलिसी में रूम रेंट या आईसीयू पर कोई सीमा तो नहीं है, क्योंकि इससे क्लेम कम हो सकता है।
  6. क्या कवर नहीं होगा पॉलिसी में क्या-क्या शामिल नहीं है, यह मी देखें ताकि बाद में दावा खारिज न हो।
  7. नो-क्लेम बोनस एक साल क्लेम नहीं लेते हैं तो बीमा राशि बढ़ाने वाला नो-क्लेम बोनस मिलता है या नहीं, यह भी देखें।
  8. सुपर टॉप-अप का विकल्प कम प्रीमियम में ज्यादा सुरक्षा के लिए सुपर टॉप-अप प्लान उपलब्ध है या नहीं, इसकी जानकारी लें।
  9. परिवार के अनुसार पॉलिसी छोटे परिवार के लिए फैमिली फ्लोटर, जबकि माता-पिता के लिए अलग पॉलिसी उपयुक्त होगी।

बीमा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार यदि परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चे हैं तो महानगरों में क्रम से कम 10 से 20 लाख रुपये का स्वास्थ्य चोमा रखने पर विचार करना चाहिए। जिन परिवारों की आग अधिक है या जो बड़े निजी अस्पतालों में इलाज कराना चाहते हैं, उन्हें इससे अधिक कबर भी लेना चाहिए। जरूरत पड़ने पर मूल पॉलिसी के साथ सुपर टॉप-अप प्लान जोड़कर कम प्रीमियम में अधिक सुरक्षा ली जा सकती है। यदि संभव हो तो समय समय पर बीमा कवर बढ़ाते रहना चाहिए।

अधिकांश बीमा कंपनियां फैमिली फ्लोटर प्लान में आमतौर पर दो आश्रित बच्चों को शामिल करती हैं। यदि परिवार में दी से अधिक बच्चे हैं तो तीसरे या अन्य बच्चों के लिए अलग से बीमा कवर लेने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, अलग-अलग बीमा कंपनियों के नियम अलग हो सकते हैं। इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले बच्चों की संख्या और पात्रता से जुड़े नियम जरूर जांच लें। इससे आगे किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।

  • छोटे परिवार के लिए कम से कम ₹10–20 लाख का कवर लें।
  • बड़े शहरों में रहने वालों के लिए ₹20–50 लाख तक का कवर बेहतर माना जाता है।

ऐसी कंपनी चुनें जिसके आपके शहर में अधिक से अधिक कैशलेस अस्पताल उपलब्ध हों।

पहले से मौजूद बीमारी (Pre-existing Disease) पर कितने साल का वेटिंग पीरियड है, यह जरूर देखें।

कई पॉलिसियों में कमरे के किराये की सीमा होती है। बिना लिमिट वाली पॉलिसी बेहतर रहती है।

कुछ पॉलिसियों में इलाज का कुछ प्रतिशत खर्च आपको देना पड़ता है। ऐसी शर्तों को पहले समझ लें।

हर साल क्लेम न करने पर मिलने वाला बोनस (NCB) कितना है, यह जरूर देखें।

क्या पॉलिसी में बिना 24 घंटे भर्ती हुए होने वाले इलाज भी कवर हैं?

यदि पूरा कवर खत्म हो जाए तो क्या कंपनी उसे दोबारा रिस्टोर करती है?

जिस कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रिकॉर्ड अच्छा हो, उसी को प्राथमिकता दें।

किन बीमारियों और उपचारों का खर्च पॉलिसी में शामिल नहीं है, इसे ध्यान से पढ़ें।

कम प्रीमियम पाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें—

  • कम उम्र में पॉलिसी खरीदें।
  • स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
  • फैमिली फ्लोटर प्लान चुनें।
  • ऑनलाइन पॉलिसी खरीदें।
  • अलग-अलग कंपनियों की तुलना करें।
  • अनावश्यक Add-on न लें।
  • लंबी अवधि की पॉलिसी पर मिलने वाली छूट देखें।
परिवारबेहतर विकल्प
पति-पत्नीफैमिली फ्लोटर
पति-पत्नी + बच्चेफैमिली फ्लोटर
माता-पिताअलग सीनियर सिटीजन पॉलिसी
अकेले व्यक्तिइंडिविजुअल हेल्थ प्लान
  • कैशलेस इलाज
  • लाखों रुपये के मेडिकल खर्च से सुरक्षा
  • टैक्स लाभ (आयकर नियमों के अनुसार)
  • पूरे परिवार की आर्थिक सुरक्षा
  • गंभीर बीमारी का वित्तीय बोझ कम
  • केवल सबसे सस्ती पॉलिसी न खरीदें।
  • नियम एवं शर्तें पढ़े बिना पॉलिसी न लें।
  • मेडिकल हिस्ट्री छिपाएं नहीं।
  • केवल प्रीमियम देखकर फैसला न करें।
  • कम Sum Insured वाली पॉलिसी लेने से बचें।

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय केवल कम प्रीमियम देखना सही निर्णय नहीं है। अच्छी पॉलिसी वही है जो कम प्रीमियम के साथ पर्याप्त कवरेज, कैशलेस अस्पताल, बेहतर क्लेम सेटलमेंट और कम वेटिंग पीरियड उपलब्ध कराए। थोड़ी-सी सावधानी भविष्य में लाखों रुपये बचा सकती है।

ARATTAI CHANNELCLICK HERE
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOUTUBE CHANNELSUBSCRIBE

म्यूचुअल फंड क्या है और 2026 में निवेश कैसे शुरू करें? (पूरी जानकारी)

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment