पढ़े अपना राशिफल | अपना लकी अंक जाने | और भाग्य का दरवाजा खोलें
DAILY NEWS

पढ़े अपना राशिफल | अपना लकी अंक जाने | और भाग्य का दरवाजा खोलें

पढ़े अपना राशिफल – अपना लकी अंक जाने | और भाग्य का दरवाजा खोलें

यह सप्ताह आपको प्यार के रंगों से सराबोर कर देगा। जो लोग अभी तक अकेले हैं, उन्हें जीवनसाथी जल्द ही मिल सकता है। रिश्तों में बदलाव आएगा। उत्साह और जोश के साथ साथी के साथ किसी मनपसंद जगह पर घूमने का प्रोग्राम बनेगा। एक-दूसरे के लिए प्यार बढ़ेगा

शुभ रंगः हल्का पीला शुभ अंकः 1,2

सप्ताह की शुरुआत में रिश्ते में किसी बात को लेकर के खटास हो सकती है। बातचीत में नियंत्रण रखें और बिगड़ी बात को ठीक करने के लिए अपनी ओर से प्रयास तुरंत शुरू कर दें। साथी के साथ उसकी पसंदीदा जगह पर वक्त बिताने का मौका मिलेगा। ऐसा करने से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

शुभ रंगः हल्का पीला शुभ अंकः 1,2

सप्ताह की शुरुआत खुशनुमा और प्रेम से सराबोर रहेगी। साथी के साथ खट्टी-मीठी नोंक-झोंक होगी। यह बदलाव रिश्ते को एक नई ऊर्जा से भर देगा। जिन लोगों की अपनी साथी से नाराजगी चल रही है, वे इसे दूर करने के लिए अपनी ओर से खास प्रयास करेंगे। घूमने- फिरने का कार्यक्रम बनेगा।

शुभ रंगः गुलाबी शुभ अंक : 5,6

यह सप्ताह प्यार की गहराई को समझने के लिए शानदार रहने वाला है। आप दोनों साथ वक्त बिताने के लिए नए-नए तरीके तलाशेंगे। आपसी समझ बेहतर होगी। आप दोनों के धैर्य के कारण रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। आपसी तनाव जड़ से खत्म होगा।

शुभ रंगः सफेद शुभ अंक : 2,7

यह सप्ताह काफी रोमांचक और रोमांटिक रहने वाला है। साथी के साथ मनोरंजक यात्रा करने का मौका मिलेगा। साथी के साथ बिताया गया समय आपसी मनमुटाव और मतभेदों को दूर करेगा। साथ ही, एक साथ वक्त बिताने से साथी के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। दिल खोलकर साथी के साथ मन की बात करें।

शुभ रंगः नारंगी शुभ अंकः 1,5

सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। साथी के साथ दिल खोल कर अपने मन की बात करने से प्रेम और नजदीक बढ़ेगी। एक – दूसरे को अच्छे से जानने के लिए उनकी पसंद-नापसंद को समझकर व्यवहार करें। जिनका अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।

शुभ रंगः दूरा और नीला शुभ अंक : 6,8

यह सप्ताह साथी के साथ प्यार को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। लंबे समय से चली आ रही छोटी-छोटी अनबन दूर होगी। साथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनकी तलाश भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आपसी संवाद बेहतर होगा।

शुभ रंगः गुलाबी शुभ अंक: 4,6

प्रेम संबंधों में आई दूरी को नजदीकी में बदलने के लिए किए गए छोटे- छोटे बदलाव भी प्रभावी साबित होंगे। साथी के साथ नजदीकी को बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती हैं। नए प्रेम संबंध के लिए भी समय अनुकूल है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

शुभ रंगः गुलाबी शुभ अंक: 5,9

वादों को पूरा करने के लिए यह सही समय है। साथी के साथ जो भी मनमुटाव है, उसको समय रहते ही दूर कर लें। जो लोग शादी की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा है। आपसी संबंधों में प्रगाढता आएगी। अगर नवविवाहित हैं तो पति-पत्नी के संबंधों में आपसी तालमेल बेहतर होगा।

शुभ रंगः सुनहरा शुभ अंक : 3,9

प्रेम संबंधों में चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। रिश्ते की मधुरता को बढ़ाने के लिए मजबूती से किए गए प्रयास से सफल होंगे। प्रेम प्रसंग को बढ़ाने के लिए समय मुफीद है। छोटी-छोटी बातों को तूल ना देकर समय रहते उसका निवारण करें। कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

शुभ रंगः गुलाबी शुभ अंकः 6,8

प्यार की गहराई को समझने का समय है। जिनका अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी से भावनात्मक जुड़ाव आगे चलकर प्रेम संबंध में तब्दील होगा। नए संबंध बनाने में सफलता मिलेगी। इंटरनेट और मोबाइल के जरिये किसी से भावनात्मक रूप से जुड़ सकती हैं।

शुभ रंगः बैंगनी शुभ अंक: 2,6

इस सप्ताह आपका साथी आपसे भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ेगा। आप दोनों को एक साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपसी समझ बेहतर होगी, जिसका सीधा असर आप दोनों के रिश्ते पर दिखेगा। बच्चों से जुड़ी चिंता का अंत होगा। पूरे परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका लंबे समय के बाद मिलेगा।

शुभ रंगः सुनहरा व पीला शुभ अंक : 1,9

BOARD NAMEBIHAR BOARD
Whtsapp ChannelJOIN
Telegram ChannelJOIN
You Tube ChannelSUBSCRIBE
Official NotificationCLICK HERE
Official websiteCLICK HERE

अगर आपके संबंध अच्छे नहीं है तो जीवन में नहीं मिलेगी सफलता

BSEB UPDATE

BSEB UPDATE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *